सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.04.2019

शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही ठप हुए बचाव कार्य
हजारा-पीलीभीत। शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से बचाव कार्य ठप हो गया है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही है।


शारदा नदी के भू-कटान से राणा प्रतापनगर गांव को बचाने के लिए इन दिनो बाढ़ खंड ठेकेदार के माध्यम से शारदा नदी पर स्पर व कटर बनाने का काम चल रहा था। इधर, शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से बाढ़ एवं बचाव कार्य तीन दिन से ठप हो गया है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने और बचाव कार्य ठप हो जाने के कारण मजदूर भी अपने घर चले गए है। शारदा नदी में अभी से पानी का उतार-चढ़ाव शुरू हो जाने से ग्रामीणां के माथे पर चिंता के बल पड़ गये है, वहीं भविष्य के खतरा को देखते हुए काफी चिंतित है। उधर, बाढ़ खंड के एक्सईएन शैलेश कुमार ने बताया है कि शारदा नदी का जलस्तर कम होते ही बचाव कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा।
---------------------------
पुलिस चौकी के पास भिड़े छात्रों के गुट, खाकी रही बेखबर
हाई प्रोफाइल स्कूल-कॉलेज में तैयार हो रही दबंग छात्रों की फौज
इससे पहले भी हुए गोली काण्ड में जा चुकी है किसान नेता के भतीजे की जान
पूरनपुर-पीलीभीत। हाई प्रोफाइल स्कूलों में छात्र गुट तैयार होने से आये दिन मारपीट होना आम बात बन गई है, इससे पहले एक मामले में भाकियू नेता मंजीत सिंह के भजीते को इसी तरह के विवाद में गोली मार दी गई थी। इतना कुछ होने के बाद नाहि विद्यालय प्रबंधक कोई ठोस रणनीति तैयार कर रहे है और न खाकी बवंडर रोक पाने में कामयाब हो रही हैं।

नगर में संचालित हाई प्रोफाइल विद्यालयों में छात्रों को संस्कारी बनाने के दावे किये जाते है उनको नगर की खुली सड़कों पर आंखों से देखा जा सकता है कि इन स्कूल-कालेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र किस सड़कों पर उत्पात मचाते है। बिना लाइसेंस गाड़ी चलाकर जानलेवा स्टंट करते है। इतना ही नहीं अपने ही विद्यालय की छात्राओं के लिए भद्दे कमेंट करते देखे जाते है। इसकी मिसाल मंगलवार को पुलिस चौकी के पास देखने को मिली एक छात्र से किसी बात पर हुए विवाद में तीन-चार छात्रों ने स्कूल ड्रेस में ही गदर मचाया और उसकी जमकर धुनाई लगा दी। मजे की बात यह है कि ऑनरोड यह सब होता रहा और कोई बचाने तक नहीं पहुंचा। पुलिस चौकी की बात करें तो हमेशा की तरह ताले पड़े हुए थे। इस दौरान कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा यह बड़ा सवाल हैं।
--------------------------
सड़क दुर्घटना में तीन घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। आमने सामने बाइक की टक्कर होने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

गांव घुंघचिहाई निवासी अवधेश पुत्र विरेन्द्र दोस्त पुरूषोत्तम निवासी सिमरिया के साथ पूरनपुर से कोंचिग पढ़कर वापस घर लौट रहे थे। इस बीच स्वामी एजुकेशन के पास मनोज कुमार पुत्र सियाराम निवासी पिपरिया जयभद्र की बाइक की सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेस से सीएचसी लाया गया हैं।
-----------------------
वृद्ध की मौत के मामले में बाइक चालक पर केस
पूरनपुर-पीलीभीत। रोड क्रास कर रहे एक वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घटना 25 अप्रैल की है, टक्कर लगने के बाद वृद्ध को अस्पताल लाया गया था। इस दौरान बुर्जुग व्यक्ति की मौत हो गई थी।

गांव खरदाई बीसलपुर निवासी मुनेन्द्र कुमार पूरनपुर किसी काम से आये थे। वापस घर लौटते समय शाहबाजपुर गुरूद्वारे के पास रोड क्रास कर रहे थे। इस बीच सामने से आ रही तेज गति से बाईक संख्या यूपी 26 एए 6676 ने वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। चिकित्सों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने मृतक के पुत्र रोहित की तहरीर पर बाइक चालक मुकेश निवासी चांट फिरोजपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
-------------------------
पुलिस ने बंधन मुक्त कराये दो जिंदा पशु
पूरनपुर-पीलीभीत। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घर में दबिश देते हुए दो जिंदा पशुओं को बंधन मुक्त कराया है। लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे।

मोहल्ला लाइनपार साहुकारा में एक घर में एसआई संजीव कुमार तोमर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए। दो पशुओं को कसाई से छुड़ाया और इसके साथ ही नामजद मुकदमा कायम किया है। पुलिस ने मौके से दो प्रतिबंधित पशुओं को बंधन मुक्त कराया है। उक्त मामले में पुलिस ने बलऊ पुत्र खलील व नाजिम पुत्र बल्ला निवासी लाइनपार साहूकारा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
-------------------------
नरई जलाने पर कृषकों के खिलाफ मुकदमा
पूरनपुर-पीलीभीत। नरई जलाने के मामले में एक लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, पूरनपुर के थाना क्षेत्र पिपरिया दुलई के कृषकों के विरूद्ध कार्रवाई से हड़कम्प मचा हुआ हैं।

गांव मोहनपुर जप्ती के मुड़िया में पिपरिया दुलई के किसान रामऔतार पुत्र कन्धई लाल व प्रेमसागर पुत्र भगवानदीन पर नरई जलाने का आरोप था। जांच रिपोर्ट में हल्का लेखपाल डोरी लाल ने कृषकों के विरूद्ध आख्या दी। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक को दोनों किसानां के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
--------------------------
सेवा निवृत्त मण्डी सचिव को दी गई विदाई
पूरनपुर-पीलीभीत। सेवा निवृत्त हुए मण्डी सचिव को समारोह पूर्वक विदाई दी गई, कार्यक्रम में विशेष अधिकारी वर्ग व राइस मिलर्स शामिल हुए।

पूरनपुर मण्डी में तैनात सहदेव सिंह का कार्यकाल पूरा होने पर उनको सहयोगी कर्मचारी व मण्डी सभापति ने एक कार्यक्रम में भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह में शामिल पूरनपुर राइसमिलर्स एसोसिएशन के लोगों ने मण्डी सचिव सहदेव सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उपहार भेंट किये। इस मौके पर मुख्य रूप से मण्डी सभापति/एसडीएम चन्द्रभानु सिंह, मण्डी सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी, मण्डी सहायक संजय सक्सेना, मनीश अग्रवाल, अमरजीत, शैलेन्द्र गुप्ता, हर्ष गुप्ता, अजमेर सिंह छीना, सुखदेव सिंह, राजेन्द्र खण्डेलवाल आदि मौजूद रहे।
-----------------------------       
सय्यद मर्द बाबा का मनाया गया उर्स 
पूरनपुर-पीलीभीत। हर साल की भांति इस वर्ष भी सय्यद मर्द बाबा का 26 वां उर्स धूम धाम से मनाया गया।

कलीनगर रोड गुलड़िया फार्म पर मंगलवार को सय्यद मर्द बाबा शाह का उर्स मनाया गया, मेला कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 25 सालों से चली आ रही परम्परा को आगे बढ़ाते हुए तीन दिवसीय उर्स का आयोजन किया गया। आयोजन में बाहर से आये कब्बालों ने कब्बाली से समां बांध दिया। इसके साथ ही शाह पर कुल शरीफ की फातह हुई। इसमें देश की अमन व चैन की दुआएं मांगी गई, तीन दिन के आयोजन में लगभग पचास हजार लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर इमरान वली खां, वन्टू खां, नाजिम अली, फारूख खां, भूरा मिंया, आकिल खां, व्यापारी नेता हाजी लाडले व मेला कमटी के सदस्य मौजूद रहे। 
---------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...