सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.04.2019

शतचन्डी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़
आज अंतिम दिन होगा समापन
पूरनपुर-पीलीभीत। 24 अप्रैल से चल रहे शतचन्डी महायज्ञ का 30 अप्रैल को समापन हो गया, इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जायेगा।

गांव जटपुरा के शिव मंदिर में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ 24 अप्रैल को हुआ था। इसके आयोजक में पीठाधीश्वर सन्त योगेश्वर महराज प्रतिभाग कर रहे है। महायज्ञ में गोवर्धन से पधारे वृजमोहन शर्मा शास्त्री भक्तो को मद् भागवत कथा का श्रवण करा रहे है। सात दिवस के कार्यक्रम का आज समापन हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीपाल सिंह, जगुनाथ सिंह, राम बहादुर, ओमप्रकाश, छोटे लाल, अन्नू सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।
-----------------------------
तीन दिन से गायब युवती का नहीं लगा सुराग
पूरनपुर-पीलीभीत। तीन दिन पहले घर से बाहर गई युवती वापस नही लौटी। परिजनां ने युवती को काफी तलाश किया लेकिन तीन दिन बीत जाने पर भी गायब युवती का कोई सुराग नही लगा है। 

रविवार को एसएसबी के जवानों ने एक युवती को महिला व पुरूष के साथ बार्डर सीमा पर हिरासत में लिया था। जांच पड़ताल के बाद मामला मानव तस्करी का पाया गया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बून्दीभूड़ निवासी लक्ष्मी कुमारी 17 पुत्री सुरेन्द्र 26 अप्रैल को सुबह 06 बजे घर से बाहर गई थी। शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया। तलाश करने के बाद भी युवती का कोई सुराग नही लगा। तीन दिन बीत जाने के बाद परिजनों ने थाना माधोटांडा में युवती की गुमशदी दर्ज कराई है।
-----------------------
रीपर की आग से जलकर नष्ट हुआ कई बीघा गन्ना, नरई भी हुई खाक
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव अमरैया कलां के पश्चिम भूसा बनाने वाले रीपर से अचानक आग लगने से खेतों मेंंं खड़ी नरईं जलकर खाक हो गई और कई एकड़ गन्ना झुलस गया। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।



भूसा बनाते समय रीपर से खेतों में खड़ी नरई में अचानक आग की चिंगारी निकलने लगी। कुछ ही देरी में आग ने विक्राल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने कोतवाली पूरनपुर को फोन पर आग लगने की सूचना दी। इसके बाद फायर बिग्रेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमरैयाकलां और महादिया के दर्जनों ग्रामीणों ने सूझबूझ से बमुश्किल करीब दो घण्टे में आग को काबू में किया। हालांकि कोतवाली पुलिस और फायर बिग्रेड भी मौके पर पहुंच चुकी थी। आग से अमरैयाकलां व महादिया के ग्रामीणों का करीब 13 एकड़ खेतों की नरई फुंक गई और कई एकड़ गन्ना भी झुलस गया। आग से गन्ना की फसल तो खराब हुई है इसके साथ ही पशुओं के लिए भूसा बनाने की समस्या पैदा हो गयी है। गेंहू की नरई से बड़े पैमाने पर भूसा बनाया जा रहा है, जोकि पूरे साल पशुओं को खिलाने के काम आता हैं।
-------------------------------
मण्डी परिसर में लगे वाटर आरओ हुए खराब
शीतल पेयजल को तरस रहे कृषक 
पूरनपुर-पीलीभीत। मण्डी परिसर में कृषकों की प्यास बुझाने को लगाये गए वाटर आरओ खराब हो चुके है और संबंधित अधिकारी इनको दुरूस्त कराने से बचते नजर आ रहे है। मण्डी में पहुंचने वाले कृषकों के लिए ठंडा पानी मिलना बंद हो गया हैं।

जनपद में सबसे अधिक राजस्व देने वाली मण्डी पूरनपुर क्षेत्र के कृषकों को ध्यान में रखते हुए वाटर कूलर आरओ स्थापित किये गए थे। वर्तमान समय में सैकड़ो किसान अनाज लेकर मण्डी पहुंच रहे है, लेकिन इनकी प्यास बुझाने के संसाधन खराब पड़े है। जबकि गेंहू क्रय केन्द्रों पर किसानों के लिए उचित जल पान की व्यवस्था कराये जाने के आदेश है। इस आदेश को स्वयं मण्डी प्रशासन नकार चुका है, पूरे छह के छह वाटर आरओ खराब पड़े है और इन्हें ठीक कराने की फ्रिक किसी अधिकारी को नहीं हैं।
---------------------------
दादी का हाल-चाल लेने पहुंचे पोते को जमकर पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। पिता के साथ दादी के घर गए पोते को परिवार के लोगों ने गाली गलौज करते हुए जमकर पीट दिया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर संबंधित लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव खाता में अजय कुमार पिता विरेन्द्र कुमार के साथ दादी शांती देवी के घर गया हुआ था। आरोप है कि शांति देवी के साथ रह रहे रामप्रकाश, शिवकुमार पुत्रगण प्यारे लाल व प्रदीप कुमार पुत्र शिवकुमार ने गाली गलौज की और विरोध करने पर पिता पुत्र को जमकर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। 
------------------------------
आग से तबाह हुआ गरीब का छप्परपोश घर
पूरनपुर-पीलीभीत। कस्बा कलीनगर में देर रात्रि आग लगने से एक गरीब का छप्परपोश घर जलकर राख हो गया, बमुश्किल परिजनों ने भागकर जान बचाई।

नगर पंचायत कलीनगर के वार्ड एक में शेर सिंह पुत्र लेखराज के छप्पर में आग लगने से एक बाइक, घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे एसडीएम कलीनगर रामदास ने लेखपाल पुनीत यादव को नुकसान की रिपोर्ट बनाकर प्रेषित करने को निर्देशित किया है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। कस्बा के लोगों की सहायता से आग को शांत किया गया। लेकिन खाने पीने की वस्तु सहित घरेरू सामान को बचाया नहीं जा सका।
------------------------
सीएचसी में मिलेंगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा
पूरनपुर-पीलीभीत। स्टाफ की कमी से जूझ रहे पूरनपुर स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही डिजिटल एक्स-रे मशीन की सुविधा मिलने की उम्मीद है, संबंधित अधिकारी की माने तो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में यह मशीन जल्द ही स्थापित होगी। आधुनिक मशीन लगने से मरीजों को निशुल्क लाभ मिल सकेंगा।
-----------------------
व्हाट्सएप पर राजनीति करना पड़ा भारी
पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा चुनावी गलियारे जहां सन्नाटों में बदल चुके है, वहीं सरकारी कर्मचारी सोशल मीडिया पर कपड़े फाड़ रहे है। ग्रुप पर पार्टी पार्टी खेलने के चक्कर में गुरूजी के खिलाफ जांच शुरू हो गई हैं।

विकास खण्ड पूरनपुर के आदर्श गांव गुलड़िया भूपसिंह में तैनात एक शिक्षक को व्हाट्सएप गु्रप पर राजनीति करना भारी पड़ रहा है, गु्रप पर हुई चैट के आधार पर एडीजी जोन बरेली ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट कोतवाल केशव कुमार तिवारी से तलब की गई है। ेइससे शिक्षा विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि तत्कालीन बीएसए के मामले में संबंधित शिक्षकों को राहत नहीं मिल पा रही है और यह दूसरा मामला फिर चर्चा में आया हैं।
------------------------------------------



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...