सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.04.2019

नेपाली युवतियों को एसएसबी जवानों ने तस्करों से छुड़ाया
हजार-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में तैनात एसएसबी जवानों ने मानव तस्करों से युवतियों को छुड़ाकर नेपाल प्रहरी को सौंपा है।

नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में तैनात 49वी वाहिनी एसएसबी की बीओपी चौकी बसही के कंपनी कमांडर रामचंद्र सिंह ने मानव तस्करों के चंगुल से दो नेपाली युवतियों को बंधन मुक्त कराया है, तस्कर भारत के रास्ते नई दिल्ली ले जाकर ओमान भेजना चाहते थे।  मुखबिर की सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक उमेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल वीर सिंह, विकास आदि जवानों की टीम ने सीमा पर निगरानी के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया। एक नेपाली युवक और एक महिला लड़कियों को लेकर जा रहे थे इस दौरान जवानों ने इनको धर दबोचा और कैंप मुख्यालय लाकर पूछताछ की तो नेपाली युवक ने अपना नाम भीम बहादुर बोहरा निवासी ग्राम ’ग’ गांव त्रिभुवन बस्ती, राजघाट थाना खाल्टे जिला सरहनी नेपाल बताया। वहीं महिला ने अपना नाम उर्मिला बाई वाइवा निवासी राजघाट थाना खाल्टे नेपाल बताया है, पकड़ी गई लड़की वाइवा निवासी है। पूछताछ में बरामद युवती ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर नेपाल से भारत लाकर दिल्ली होते हुए ओमान भेजने की योजना बना कर लाए थे। एसएसबी ने नेपाल प्रहरी और नेपाल महिला विकास समिति को बुलाकर समिति की प्रभारी मोनिका एवं रश्मि के सुपुर्द कर दिया हैं।
-------------------------
घर में सो रही महिला के साथ की छेड़छाड़, तीन सगे भाईयों पर केस
पूरनपुर-पीलीभीत। आदर्श गांव में हुई महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने तीन सगे भाईयों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

आरोप है कि महिला घर में सोई हुई थी इस दौरान गांव के ही अमन कुमार, इन्द्रजीत व अनिल कुमार पुत्रगण छेदा लाल गंदी नियम के चलते दाखिल हुए और महिला को चारपाई पर दबोच लिया। तीनों ने महिला के नाजुक अंगो के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी तो महिला ने शोर मचाकर किसी तरह अपने आपको बचाया। रात्रि करीब 11 बजे की घटना दर्शायी गई है। पुलिस ने महिला की ओर से दर्ज मुकदमें में आरोपित भाईयों की तरफ से दी जा रही जान से मारने की धमकी का जिक्र किया हैं। उक्त मामले में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होने के साथ ही विवेचना की जा रही हैं।
-----------------------
नरई जलाने पर लगी थी पोल्ट्री फार्म में आग, केस
पूरनपुर-पीलीभीत। ब्लाक रोड पर स्थित गांव राजीव नगर में आग से कुक्कुट पालन घर में भारी नुकसान हुआ है, आग लगने का कराण नरई जलाना बताया जा रहा है। मुर्गी पालन करने वाले ग्रामीण ने पड़ोसी काश्तकार पिता पुत्रों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया हैं।

तीन दिन पहले राजीव नगर में अजमत अली पुत्र नुसरत अली निवासी ढका के मुर्गी फार्म में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया था। इस अग्निकांड में करीब 35/36 लाख रूपये का नुकसान होना दर्शाया गया है। आरोप है कि ढका के रहने वाले मोहम्मद लाल ने पुत्र इकरार व इसरार के साथ मिलकर नरई को खेत में फूंक दिया। खेत में लगी आग की चपेट में आकर 6300 चूजे व एक बाइक, दाना, स्प्रे मशीन, जनरेटर, पम्पिंग सैट, सोलर पैनल व बैट्रा आदि जलकर राख हो गए थे। उक्त मामले में पुलिस तीनों पिता पुत्रों के खिलाफ केस पंजीकृत किया हैं।
---------------------------
आग लगने का सिलसिला बदस्तूर जारी
पूरनपुर-पीलीभीत। प्रशासनिक बदइन्तजामी के चलते आग लगने की वारदातों में लगातार इजाफा हो रहा है, खास बात यह है कि आग लगने के बाद उसपर काबू पाने के लिए प्रशासन खाली हाथ है।

नरई जलाकर चैनी धान लगाने की होड़ में लगातार अग्निकांड हो रहे है, रविवार को घुंघचिहाई में लगी आग से कई एकड़ नरई व करीब दो बीघा गेंहू जकर भस्म हुआ है। आग लगने की सूचना पर पहुंच रहे अधिकारी सिर्फ मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रहे है। कृषकों को अग्निकांड से सुरक्षित रखने के लिए पीलीभीत जिला प्रशासन पूरी तरह फेल होता नजर आ रहा है। रविवार को 94वें गांव सुल्तानपुर व पिपरा मुजप्ता के मध्य लगी आग से कई एकड़ नरई जलकर खाक हो गयी। राहत-बचाव के नामपर स्वयं ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और करीब पौन घंटे के बाद आग पर काबू पाया।
---------------------------
गेंहू क्रय केन्द्र पर उतार व्यवस्था कराने की मांग
पूरनपुर-पीलीभीत। सरकारी क्रय केन्द्रों पर हावी अव्यवस्था को दुरूस्त कराने के लिए जिला पंचायत ने डीएम को मांग पत्र भेजकर उतार व्यवस्था कराने की पैरवी की हैं।

गेंहू क्रय केन्द्रों पर खरीद व्यवस्था धीमी गति से होने पर जनप्रतिनिधि अर्चना वर्मा ने जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव को पत्राचार के माध्यम से आवगत कराया है कि क्रय केन्द्रों पर उचित उतार न होने से कृषकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, खरीद किया गया अनाज खुले आसमान के नीचे पड़ा है बरसात होने पर गेंहू खराब हो सकता है। जनहित में गेंहू क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाएं व्यवस्थित कराने की मांग की गई हैं।
---------------------
सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार लोग
पूरनपुर-पीलीभीत। एक शादी समारोह से लौट रहे लोग सड़क हादसे में घायल हो गए, बाइक पूरनपुर में डिवाइडर से टकराने के साथ ही सभी लोगों को गंभीर चोटे आयी। एक बाइक पर पूरा परिवार सवार था।

थाना बण्डा के गांव पोखरापुर निवासी जितेन्द्र 30 पुत्र बसंत वाइक से रूद्रपुर शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ पत्नी सिंपल 28, सगे भाई की पत्नी रिंकी देवी 23 एक वर्षीय पुत्र के साथ सवार थी। पूरनपुर पहुंचने पर घुंघचिहाई चौराहे पर वाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सभी लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने तत्काल सीएचसी भेजकर प्राथमिक उपचार कराया।
--------------------------
बलात्कार का आरोपित युवक गया जेल
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के मोहल्ला हबीबगंज में रह रहे एक युवक को बलात्कार के मामले में पुलिस ने जेल भेजा है, युवक पर ट्रांस शारदा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शारीरिक शोषण व मारपीट करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था।

अथित तौर पर शादी करने के नामपर युवती का शारीरिक शोषण किया गया और विवाह के लिए दबाव बनाने पर युवती के साथ मारपीट की गई। मामला कोतवाली पहुंचा और जांच पड़ताल के बाद वर्तमान इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया था। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप पर सुनील कुमार पुत्र नन्हे लाल निवासी हबीबगंज के खिलाफ दुराचार व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया और रविवार को पुलिस कार्रवाई में आरोपित युवक का चालान कर दिया गया हैं।
---------------------------
आग में जला लाखों का सामान
हजारा-पीलीभीत। थाना हजारा के गांव बमनपुरी भगीरथ में मजरा टांगिया में महेंद्र पाल पुत्र बाबूराम एवं बीगू प्रसाद पुत्र तपेश्वर की झोपड़ी में आग लग जाने से देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा घरेलू सामान चारपाई बिस्तर, बर्तन, अनाज आदि समान जलकर राख हो गया। 

आग लगने से ग्रामीणों का लाखों रुपए का सामान जलकर नष्ट हो गया है। आग लगते ही आस पास के लोग पहुंचे और उसे शांत करने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग ने विक्राल रूप ले लिया था और आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इससे ग्रामीणों को बड़ा नुकसान चुकाना पड़ा है। उधर, ग्राम प्रधान गुरदेव सिंह ने बताया आग लगने की सूचना संबंधित लेखपाल को दी गई है।
---------------------------
कुत्तों के झुंड से बचाया गया पांडा
हजारा-पीलीभीत। इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस वालों ने एक जंगली वन्य जीव पाड़ा को आवारा कुत्तों के झुंड से बमुश्किल बचाया।

पांडा जंगल से निकलकर भटकता हुआ थाने की ओर आ गया इसे कुत्तों के झुंड घेर लिया और हमला कर दिया। हजारा थाने के हेड मुहर्रिर पुष्पेंद्र सिंह यादव, मुंशी सवितेंद्र सिंह यादव, सिपाही और पीआरडी के जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे और कुत्तों पर डंडा बरसाते हुए भगा दिया। आवारा कुत्तों से छूटकर पांडा मौरनिया गांधीनगर के सुतिया नाला के तरफ भाग गया।
----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...