सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.04.2019


वोटर लिस्ट में नाम के बावजूद नहीं हुआ मतदान

पूरनपुर-पीलीभीत। कई मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने से वंचित रह गए, वोटर लिस्ट में नाम होने के बावजूद पीटासीन अधिकारी ने वोट करने से रोक दिया।



गांव अमरैया कलां में मतदाता बूथ पर पहुंचने के बाद भी अपना वोट डालने से वंचित रह गए। भाग संख्या-73 अमरैया कलां के मतदाता क्रम संख्या-55 फूलमती पत्नी ज्वाला प्रसाद, क्रम संख्या-85 विमला देवी पत्नी सरनाम सिंह, क्रम संख्या-176 कृष्णा देवी पत्नी सुरेशपाल मतदाता पर्ची एवं आधार कार्ड लेकर बूथ पर क वोट डालने पहुंचीं तो उन्हां पीटासीन अधिकारी ने यह कहकर रोक दिया कि आधार कार्ड में कुछ शब्द अशुद्ध है। इसके चलते मतदान अधिकारियों ने आधार कार्ड में कुछ शब्द अशुद्ध होने से महिला वोटरों को मतदान करने से वंचित कर दिया। इसके बाद मतदाताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए इसकी शिकायत निर्वाचन अधिकारियों से की हैं।

-------------------------

ट्राई साइकिल के बगैर मतदान करने पहुंचे दिव्यांग
पूरनपुर-पीलीभीत। विधानसभा पूरनपुर में मतदान करने का उत्साह दिव्यांगो में भी देखने को मिला, कई बूथ पर ट्राई साइकिल उपलब्ध न होने के बाद भी दिव्यांग मतदान के लिए स्वयं पहुंच गए।



निर्वाचन आयोग की व्यवस्था अनुसार दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराने के निर्देश थे। लेकिन अव्यवस्था के चलते सभी बूथों पर दिव्यांगो को ट्राई साइकिल उपलब्ध नहीं कराई गई।  नगर से सटे गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में बूथ संख्या 172 पर दिव्यांगो को मताधिकार करने के दौरान व्हील चेयर मुहैया नहीं कराई गई। दिव्यांग वोटर मो0 निशार व जदवीर कुमार तपती धूप में स्वयं मतदेय स्थल पर पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। उधर, गांव अमरैया कलां में बुर्जुग मतदाता आशाराम 83, भारत सिंह 28 एवं नेत्रहीन महिला कितुका 97 व शेरपुर कलां में प्रधानपति की मदद से दिव्यांग वोटर ने अपने मत का प्रयोग किया। पूरनपुर में बीआरसी कार्यालय पर पिंक मतदान केन्द्र स्थापित किया गया था। दूसरी ओर तहसील भवन में आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया। इन मतदेय स्थलों पर शुद्ध पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों को लगाया गया था।

-------------------------------  


दो दिवसीय महा संकीर्तन का समापन

पूरनपुर-पीलीभीत। सोमवार को सेल्हा कॉलोनी में चल रहे दो दिवसीय महा संकीर्तन का महा आरती के साथ समापन हो गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।





थाना माधोटांडा क्षेत्र के सेल्हा कॉलोनी में दो दिवसीय महा नाम संकीर्तन चल रहा था। संकीर्तन में काफी भक्तां ने हिस्सा लेकर सुन्दर झांकियां का आन्नद उठाया। इसके साथ ही सोमवार को महा आरती के साथ संकीर्तन का समापन हुआ। संकीर्तन के समापन होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर घर वापस गए। संकीर्तन में  ग्रामीणों का काफी योगदान रहा। इस मौके पर गोविंद प्रधान, संतोष कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

-----------------------

मतदान के बाद उत्साहित दिखे युवा
पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में युवाओं ने मतदान करने में खासी रूची दिखाई, इन युवाओं में कई युवा ऐसे भी थे जो पहली बार मतदान करने पहुंचे थे। मतदान करने के बाद युवाओं में उत्साह देखा गया।



तहसील पूरनपुर व कलीनगर में धूप के साथ ही मतदान का पारा चढ़ता गया और मतदान केन्द्रों पर भारी भीड़ उमड़कर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल को तैनाती दी गई थी। एकाध बूथ पर वीवीपैट मशीन खराब होने से मतदाताओं को धूम में घंटो इन्तजार करना पड़ा। उसके बाद भी मतदान करने आ रहे युवाओं का जोश देखने लायक था। मतदाता पर्ची के साथ दूसरी आईडी के रूप में लोगों ने आधार कार्ड व वोटर कार्ड का इस्तेमाल किया। चार बजने के बाद घरेरू महिलाओं की संख्या से बूथ पर लंबी कतारें लगी।

------------------------

घर के अंदर लटका मिला नव विवाहिता का शव

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के पूरनपुर देहात में एक नव विवाहिता का शव घर में लटका मिलने से सनसनी फैल गयी, बताया जाता है कि परिजन मतदान को गए थे और जब लौटकर आये तो नव विवाहिता को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका पाया।



पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में फूल बी पत्नी रियासत उर्फ संझले का शव ससुराल में मिलने से हड़कम्प मच गया। नव विवाहिता की शादी करीब दस माह पहले मोहल्ले के ही रियासत उर्फ संझले नामक युवक के साथ हुई थी। पिछले दो दिनों से पति पत्नी में किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। मंगलवार को मतदान के दौरान घर में अकेली रह गई नव विवाहिता की मौत होने से मोहल्ले के लोग भौचक रह गए। दूसरी ओर एक रिश्तेदार ने विवाहिता को मारने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी हैं। दिन के करीब एक बजे की घटना है और पांच बजे कोतवाली में तहरीर देकर नव विवाहिता को गला घोटकर मारने का आरोप लगाया हैं।

----------------------------

शराब के नशे में वाइक से गिरकर ग्रामीण घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। बंडा रोड पर शराब पीकर एक वाइक चालक दुर्घटना का शिकार हो गया, घायल को डायल 100 ने सीएचसी पूरनपुर लेजाकर भर्ती कराया।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव करीबपुर कसगंजा निवासी ग्रामीण राजपाल 30 पुत्र बाबूराम पुवायां हाइवे पर शराब के नशे की हालत में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। रास्ते से घायल अवस्था में राजपाल 30 को उठाकर पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। चिकित्सक के मुताबिक घायल व्यक्ति ने अत्याधिक नशा किया हुआ था और उसे नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया हैं और इलाज चल रहा है।

--------------------------

ट्रांस शारदा क्षेत्र में हुआ शांति पूर्ण मतदान

हजारा-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में कुछ मतदान स्थलों को छोड़कर ज्यादातर बूथ पर मतदान पूरी तरह शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।



इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के मतदान केंद्र सिंघाङा उर्फ टाटरगंज, कंबोजनगर, टिल्ला नंबर चार, राघवपुरी, भगवानपुरी, बाजारघाट, सिद्धनगर, शास्त्री नगर के अलावा नहरोसा, राणाप्रतापनगर, कबीरगंज, विजयनगर, कुठिया गुदिया, श्रीनगर, मौरनिया गांधीनगर, रामनगर, नेहरूनगर आदि मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ। इसके विपरीत राणाप्रतापनगर व श्रीनगर मतदान केंद्र पर इवीएम मशीन घंटो खराब रहने से मतदान में रूकावट हुई। उधर, हजारा थाना प्रभारी खीम सिंह जलाल ने बताया है कि थाना क्षेत्र के मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण तरीके से वोट पड़े कही कोई व्यवधान नहीं रहा।

-------------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...