सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

22.04.2019

कलियर शरीफ से लौट रहे कांग्रेसी नेता की सड़क दुर्घटना में मौत
हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल व एक अध्यापक की गई जान
पूरनपुर-पीलीभीत। कलियर शरीफ दरगाह पर चादर पोशी कर घर लौट रहे एक कांग्रेसी नेता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौत की सूचना पर कोहराम मच गया और परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए।

पूरनपुर से कलियर शरीफ दरगाह पर चादरपोशी करने के लिए कांग्रेसी नेता राजिश खां निवासी मोहल्ला बमनपुरी व अध्यापक सरताज अली निवासी लाइनपार साहुकार, दानिश निवासी मोहल्ला बमनपुरी व सरताज अली निवासी मोहल्ला रजागंज गाड़ी से गए थे। दरगाह से घर लौटने के दौरान मुरादाबाद के गांव नूरपुर पास सड़क दुर्घटना में कांग्रेसी नेता राजिश खां व अध्यापक सरताज अली की मौत हो गई। सड़क हादसे में दानिश व सरताज अली गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल विवेकानन्द में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, सड़क हादसे में दो लोगों की मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
--------------------------
108 एम्बुलेंस से गांव भेजी गईं व्हील चेयर
पूरनपुर-पीलीभीत। दिव्यांगों को मतदान स्थल तक लेजाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से उपलब्ध कराई गईं व्हील चेयर को संबंधित मतदान स्थल पर पहुंचाने के लिए संसाधनां की कमी के चलते 108 एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया गया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम कर रही 108 एम्बुलेंस को भी निर्वाचन कार्य में लगाया गया है, पोलिंग स्टेशन पर व्हील चेयर पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस को लगा दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बिना सोचे समझे सीएचसी में उपलब्ध सभी गाड़ियों में व्हील चेयर लोड करने के बाद आशा बहूओ को सुपुर्द कर दी। विधानसभा पूरनपुर के लिए 105 ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गईं थी। व्हील चेयर पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने किराये के वाहन न करके अस्पताल में उपलब्ध सभी गाड़ियों को टैक्सी की तरह इस्तेमाल किया।
-----------------------
विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र में 212 मतदान केन्द्रों पर पड़ेंगे वोट
सुरक्षा व्यवस्था को चप्पे चप्पे पर तैनात हुई फोर्स, चिन्हित लोगों पर रहेंगी विशेष निगरानी
पूरनपुर-पीलीभीत। विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र में 212 मतदान केन्द्र स्थापित किये गए है, सोमवार की देर शाम सभी पोलिंग पार्टियां इन मतदान केन्द्र पर पहुंच गयी।

मंगलवार को दोनों तहसील पूरनपुर व कलीनगर में बनाये गए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की भिड़न्त उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगी। निर्णायक मतदाता कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मत का उपयोग करेंगे। विधानसभा पूरनपुर में कुल 376232 लाख वोटर है इनमें 202241 पुरूष व 173973 लाख महिला मतदाता है। अतिरिक्त में 18 वोटर वर्तमान समय में है। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने विधानसभा क्षेत्र पूरनपुर में चुनाव सकुशल सम्पन्न कराने को 212 मतदान केन्द्र व 392 बूथ स्थापित किये गए है। मतदान के लिए सारी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी गई हैं। इसके साथ ही व्यवस्थाओं को परखने के लिए निर्वाचन अधिकारी मॉनिटरिंग करते रहेंगे।  
-------------------------
मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया क्रास केस
पूरनपुर-पीलीभीत। शेरपुर कलां में किसी बात को लेकर हुए विवाद में एक महिला व उसके साथ बेटे को पीटा गया, इसके बाद महिला की ओर से पहुंचे कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी। मामला थाना आने पर क्रास रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

गांव शेरपुर कलां निवासी नसीर पुत्र छुट्टन की पत्नी मीना और बेटा जावेद मार्केट जा रहे थे। रास्ते में मिले तनवीर, मन्सूर पुत्रगण इल्लन व जीशान पुत्र मन्सूर अहमद निवासी शेरपुर कलां ने गाली गलौज की। आरोप है कि इसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने मीना व जावेद की पिटाई लगा दी। मारपीट के जवाब में नसीर, पप्पू पुत्रगण छुट्टन व जावेद पुत्र नसीर ने जमकर मारपीट की। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा और दोनों ओर से तहरीर मिलने पर पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज की हैं।
-------------------------------
बच्चों के विवाद में महिला को धुना, रिपोर्ट
पूरनपुर-पीलीभीत। बच्चों के मामूली विवाद में झगड़ा होने पर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले, मारपीट में महिला सहित कई लोगों को चोटे आयी हैं।

पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानकाह में बच्चों के विवाद में शेर मोहम्मद, रज्जन पुत्रगण छोटे ने परवीन नामक महिला की जमकर धुनाई लगा दी और जान से मारने की धमकी दी। महिला की पिटाई के बाद उसके पति अब्दुल हमीद पुत्र अबुल मजीद ने शेर मोहम्मद व रज्जन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
----------------------------
राज्य कर्मचारी प्रारूप 13 के अंर्तगत कर सकेंगे मतदान
जनपद से दूर तैनात फोर्स के जवान भी चुनेंगे अपना उम्मीदवार
पूरनपुर-पीलीभीत। लोकतंत्र के महा पर्व में भागीदारी करने से कोई महरूम न रहे इसके लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष तैयारियां की है, अन्य जनपदों से चुनाव सम्पन्न कराने आये राज्य कर्मचारियों एवं जवानों के लिए प्रारूप 13 का विकल्प दिया गया है इसके अंर्तगत संबंधित कर्मचारी, फोर्स के जवान चुनाव में मतदान कर सकेंगे।

लोकसभा चुनाव में डियूटी कर रहे फोर्स के जवान व अतिरिक्त राज्य कर्मचारियों के लिए डाक विभाग के माध्यम से मतदान करने का विकल्प निर्धारित किया गया है। अभी तक चुनाव में पुलिस, पीएसी व गैर जनपद से संबंध रखने वाले कर्मचारी महरूम रह जाते थे। राज्य कर्मचारियों के मतदान को जो नियम पूर्व में अपनाये जा रहे थे उनको पूरा करना काफी मुश्किल भरा था। इसके चलते ज्यादातर कर्मी मतदान से महरूम रह जाते हैं। इस बार निर्वाचन आयोग ने राज्य कर्मचारियों के लिए विशेष तैयारी की है, जो व्यक्ति जहां तैनात है उसे वहीं प्रारूप 13 उपलब्ध कराया जा रहा है और मतदान के लिए बैलट पेपर दिया गया है। इस बैलट पेपर पर उम्मीदवार का फोटो व चुनाव चिन्ह है, मतदान करने के बाद बैलट पेपर को डाक के माध्यम से भेजने की सुविधा है जोकि पूरी तरह निशुल्क है।
-------------------------------
धार्मिक स्थल पर युवती को छेड़ना युवक को पड़ा भारी
पूरनपुर-पीलीभीत। एक गांव में स्थित धार्मिक स्थल पर गयी युवती को छेड़ना युवक को भारी पड़ गया, युवती ने परिजनों को सूचित करते हुए आरोपित युवक को नगर के सिमेंट रोड पर घेर लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा।

थाना पूरनपुर के एक गांव में सुप्रसिद्ध मंदिर पर पूजा अर्चना करने गयी युवती के साथ युवक ने छेड़छाड़ कर दी। युवती मंदिर पर चुप रही और खामोशी से परिजनों को फोन पर आने को कहा। पूरनपुर पहुंचने पर आरोपित युवक को एक कपड़े की दुकान पर पकड़ लिया और बुरीतरह पीटने के बाद कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। करीब आधा घंटे बाद भारी शोर शराबा के बीच पुलिस को समझौता पत्र दिया गया। इसके बाद युवक को थाने से छोड़ा गया।
-----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...