सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.04.2019

....और शांत हो गए चुनावी गलियारे, तलाश किये गए मयखाने
अब शुरू हुआ कुन्डी खटकाओं अभियान 
पूरनपुर-पीलीभीत। देर शाम चुनाव प्रचार प्रसार थमने के साथ ही दिनभर की थकान उतारने को कार्यकर्ता मयखाने की तलाश में निकले। लेकिन निर्वाचन आयोग की सख्ती के आगे उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा, क्योंकि सभी सरकारी शराब की दुकाने बंद रखने के आदेश थे। इसके अलावा एकाध जगहों पर शराब ब्लैक की गई।

तीसरे चरण का चुनाव प्रचार पूरनपुर में रविवार को थम गया, विधानसभा पूरनपुर क्षेत्र में आखिरी दिन एक प्रत्याशी ने रोड शो में भाग लिया और इसके बाद रवाना हुए। प्रचार सामग्री से जहां नगर, कस्बा व गांव देहात रंगे नजर आ रहे थे वहीं प्रसार रूकने के साथ ही बैनर, पम्पलेट हटा लिये गए। लोकसभा उम्मीदवार के काफिले, कार्यकर्ता व स्वयं प्रत्याशी निर्वाचन आयोग की सख्ती के बाद दूर दूर तक नजर नहीं आये। हालांकि जिलानिर्वाचन अधिकारी/डीएम वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को जारी एक आदेश में मंगलवार 06 बजे तक चुनावी गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। इसके बाद पूरनपुर में पुलिस ने एक घंटा पहले ही राजनैतिक दलों को प्रचार प्रसार रोकने की हिदायत दी।
-----------------------------
वरूण गांधी के रोड शो से पहले हादसे में घायल हुए भाजपाई
पूरनपुर-पीलीभीत। भाजपा उम्मीदवार फिरोज वरूण गांधी के रोड शो से पहले एक हादसे में आधा दर्जन से अधिक भाजपाई घायल हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी मच गयी और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

 रविवार को लोकसभा क्षेत्र बहेड़ी-पीलीभीत से बीजेपी उम्मीदवार फिरोज वरूण गांधी का विशाल रोड शो आयोजित किये जाने की तैयारियां शनिवार से की गई थी। लेकिन कार्यक्रम वाले दिन गाड़ी चालक की एक गलती से पूरा मामला किरकिरा होता नजर आया, जो कार्यकर्ता उम्मीदवार का गर्मजोशी से स्वागत करने की तैयारी में लगे थे उनकी आवाज चीख पुकार में बदल गई। भाजपा उम्मीदवार को नगर में बिना छत की गाड़ी से रोड शो में भाग लेना था, इस विशेष तरह की गाड़ी का स्पेशल इंतजाम किया गया था। सारी तैयारियां पूरी थी और उम्मीदवार को लाने के लिए गाड़ी पर भाजपा विधायक बाबूराम, भाजपा नेता कौशल बाजपेई सहित कई भाजपाई सवार हुए ही थे कि अचानक चालक ने गाड़ी को हवा में उछाल दिया। परिणाम स्वरूप गाड़ी के फर्राटा भरते ही सभी भाजपाई रोड पर आ गिरे और उन्हें गंभीर चोटे आयी। घायलों में श्यामा चरन 65 कायस्थान, हशरत नूर 35 गहलुइया, राहुल 32 रूरिया सहित आधा दर्जन लोग शामिल हैं। अस्पताल में चिकित्सक सहिसपाल ने घायलों को प्राथमिक उपचार किया।
---------------------------
सीएचसी में महिला बार्ड के पंखे रहे बंद
पूरनपुर-पीलीभीत। महिला बार्ड में रविवार को सीलिंग फैन बंद रहने से मरीज व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा, गांव देहात से आयीं महिलाओं ने हाथ पंखा से काम चलाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जनरेटर चलाना और बंद रखना एक मुद्दा बनता जा रहा है, आये दिन जनप्रतिधिनि इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों से करते आये है। उसके बाद भी कोई सुधार नहीं है। बताया जाता है कि जनरेट में उपयोग होने वाले डीजल में खेल किया जाता है और हर माह हजारों रूपये की आमदनी की जाती है, डीजल चोरी के चलते ही लाइट जाने पर जनरेटर का इस्तेमाल नहीं होता है। मंगलवार को काफी समय महिला बार्ड के पंखे बंद रहे।
-----------------------------
चीनीमिल का पेराई सत्र समाप्त
पूरनपुर-पीलीभीत। एक दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान आया है कि खेतों में गन्ना रहने तक चीनीमिल बंद नहीं होंगी। दूसरी ओर दि किसान सहकारी चीनीमिल रविवार को बंद कर दी गई है।

रविवार को दि किसान सहकारी चीनीमिल का पेराई सत्र सामप्त होने पर 11ः45 बजे पेराई बंद कर दी गई। गन्नाधिकारियों के मुताबिक पिछले दिन दिनों से गन्ना न आने पर पेराई सत्र का समापन किया गया है। लास्ट में सुपर वाइजरों को पर्याप्त गन्ना पर्चियां वितरण कराई गई थी। उसके बाद मंगलवार को चीनीमिल ने 22 ट्राली गन्ना पेराई करते हुए इस सत्र पर विराम लगा दिया। इस वर्ष पूरे सत्र में छब्बीस लाख चौबीस हजार कुन्टल गन्ने की पेराई की गई।
-------------------------
हाई प्रोफाइल स्कलों की मनमानी के खिलाफ चलेगा सर्च अभियान
जिलाधिकारी ने जारी किये जरूरी दिशा निर्देश, मचा हड़कम्प
पूरनपुर-पीलीभीत। निजी स्कूलों में बढ़ती मनमानी पर विराम लगने के संकेत मिले है, लगातार मन चाही फीस वसूल कर रहे हाई प्रोफाइल स्कूल, कॉलेज की शिकायतों के बाद जिलाधिकारी ने सर्च अभियान चलाने को आदेश जारी किया हैं।

क्षेत्र में संचालित निजी स्कूल व कॉलेज संचलकों पर विद्यार्थियों से मनमानी फीस वसूल किये जाने के संबंध में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने ऐसे शुल्क पर विराम लगाने को जिले पर गठित जिला शुल्क नियामक समिति को आदेश जारी किया है कि विद्यालयों में निरीक्षण कर कार्रवाई करें। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी के साथ 28 अप्रैल से कार्रवाई करने के आदेश हैं। यह निरीक्षण 30 अप्रैल तक पूरे जनपद में चलाया जायेगा। सभी विद्यालयों में उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित स्वतंत्र विद्यालय अध्यादेश-2018 के अंर्तगत निरीक्षण किया जायेगा और इस आदेश को तत्काल प्रभाव से पूरे जनपद में लागू कराना होगा। नियम विरूद्ध तरीके से फीस वसूल कर रहे संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती हैं। 
----------------------------- 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...