सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

31.03.2019

सांड से टकराकर बाइक सवार की मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। पेट्रोल पम्प से घर लौट रहे एक ग्रामीण की बाइक के सामने अचानक साड़ आ जाने से बाइक साड़ से टकरा गई। हादसे में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीण की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनापुर निवासी नवनीत शुक्ला घुंघचिहाई के उमाशंकर फिंलिग स्टेशन पेट्रोल पम्प के मैनेजर थे। शनिवार को पेट्रोल पम्प से घर लौट रहे थे। इस बीच डिग्री कालेज के पास अचानक बाइक के सामने सांड आ जाने से बाइक सांड से जा टकराई। हादसे में नवनीत शुक्ला गंभीर रूप से 
घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई और घायल को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र लाया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां नवनीत शुक्ला ने दम तोड़ दिया। इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव को परिजनो को सौंप दिया है। शव को देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को नवनीत शुक्ला का 11 बजे अंतिम संस्कार किया गया। 
-------------------
सहकारी चीनी मिल ने एक बार फिर छुआ 10 का आंकड़ा
पूरनपुर-पीलीभीत। सहकारी क्षेत्र की पूरनपुर चीनी मिल ने चीनी परता में एक बार फिर 10 के आंकड़े को छूने का गौरव प्राप्त किया है। दिसंबर माह के अंत में भी 10 की रिकवरी प्राप्त हो चुकी है, परंतु बार बार होने बाले ब्रेक डाउन से चीनी परता में गिरावट होती रही परंतु मार्च का अंत आते आते एक बार पुनः चीनी परता में उछाल आया है।

10 की ओन डेट शुगर रिकवरी प्राप्त करने के लिए पूरनपुर चीनी मिल को लगभग एक दशक से अधिक का इंतजार करना पड़ा। जानकारों का मानना है कि चीनी परता की आशातीत वृद्धि में वर्तमान पर्ची निर्गमन की व्यवस्था का महत्वपूर्ण योगदान है क्योंकि छोटे किसानों को समय से पर्ची उपलव्ध होने से उनके द्वारा ताज़ी  गन्ना मिल को आपूर्ति की गई। इससे चीनी मिल की शुगर रिकवरी में वृद्धि हुई। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर सुनील शुक्ला ने बताया कि यदि दुर्भाग्यवश बार बार चीनी मिल में खराबी न आयी होती तो इस बार चीनी परता में चौकाने वाले परिणाम सामने आ सकते थे। लेकिन फिर भी अभी हम और अच्छे परिणामों की आशा कर सकते है।
-----------------
सड़क क्रास कर रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर
पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क क्रास कर रही एक महिला को बाइक सवार जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में महिला को गंभीर चोटे आईं है।

गांव घुंघचिहाई की मूल निवासी सुमित्रा देवी पत्नी श्रीराम नरायनपुर में रह रही है। रविवार को घुंघचिहाई जा रही थी। आसाम रोड क्रास करते समय सामने से आ रही तेजगति से बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। सड़क हादसे में सुमित्रा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
------------------
पशु तस्कर पर एनएसए की कार्रवाई
पूरनपुर-पीलीभीत। गोवध के मामले में पुलिस ने एक युवक पर एनएसए की कार्रवाई की है।

पुलिस ने शेरपुर कलां निवासी बब्बू पुत्र बाबू के विरूद्ध रासुका की कार्रवाई अमल में लायी है, इससे पहले आरोपित पशु तस्करी में जेल जा चुका हैं। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया है कि बब्बू को मिलाकर पांच ऐसे आरोपी है जिन पर एनएसए की कार्रवाई कर जेल भेजा गया हैं।
----------------
कोटेदार की सदिग्ध अवस्था में मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। कोटेदार की सदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने से गांव में हड़कम्प मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव भवानीगंज निवासी विजेन्द्र पुत्र श्याम सिंह कोटेदार की बीती रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घर में कलह के चलते कोटेदार ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या कर ली। परिजानों को इसकी जानकरी हुई तो हड़कम्प मच गया और आनन फानन में विजेन्द्र को अस्पताल लाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकां ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजेन्द्र की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को न देते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
-------------------
परिषदीय स्कूल में सम्पन्न हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण 
पूरनपुर-पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण संकुल प्रभारी ने दिया।
     
प्राथमिक विद्यालय खाता में संकुल प्रभारी ऋषि सक्सेना ने विद्यालय प्रबन्ध समिति के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रबंध समिति के माध्यम से विद्यालय में होने बाले कार्यों और रखरखाव के सम्बंध में बारीकी से उनके दायित्वों को बताया। बैठक में नवीन शिक्षासत्र में शतप्रतिशत बच्चों के नामांकन कराने के लिए सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपील की। बैठक में प्रधानाध्यापिका विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, श्यामसिंह, पूनम यादव, राजेश्वरी देवी, अध्यक्ष नन्दकिशोर, जावित्री देवी, वेदराम, राकेश कुमार, चम्पादेवी, सोमा देवी आदि मौजूद थे।
इसके अलावा विद्यालय प्रबन्ध समिति का प्रशिक्षण अमरैयाकलां, रघुनाथपुर, लोधीपुर, तकियादीनारपुर आदि स्कूलों में दिया गया।
-----------------------------
शतप्रतिशत मतदान को विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में शतप्रतिशत मतदान कराने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान रैली निकाली गई।
      संकुल रघुनाथपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय खाता में बच्चों एवं अध्यापकों ने गांव में भ्रमण कर मतदाता जागरूकता रैली निकाली। बच्चे नारे बोल रहे थे। उम्र अठारह पूरी है वोट देना जरूरी है, सबसे बढ़कर दाता है भारत के मतदाता है, एक-दो-तीन-चार वोट देना है अधिकार। आदि नारे लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर 23 अप्रैल को होने बाले लोकसभा चुनाव में शतप्रतिशत मतदान करने की अपील की। यह मतदाता जागरूकता रैली गांव खाता, रघुनाथपुर, अमरैयाकलां, लोधीपुर, हबीबगंज, मुझाकलां, तकियादीनारपुर, खमरियापट्टी, नवदिया टोडरपुर, सुंदरपुर आदि स्कूलों में निकाली गई। रैली में संकुल प्रभारी ऋषिसक्सेना, विजयलक्ष्मी श्रीवास्तव, मो0 नूर खां, राधाकृष्ण कुशवाहा, श्यामसिंह, पूनम यादव, राजेश्वरी देवी, ओमप्रकाश कुशवाहा, शहवाज खां, नाजिया खानम, मो0 रिजवान, बादशाह वर्मा, महेश मौर्य, कुंदन सिंह, अफजल खां आदि शामिल हुए।
---------------------------
अग्निकांड में न रोटी बची और न रोजगार, दो घरों में लाखों की क्षति

पूरनपुर-पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव में लगी दो घरों में आग से हजारों नहीं लाखों रूपये का नुकसान हो गया। अग्निकांड से दोनों घरों की रोजी-रोटी भस्म होकर रह गयी।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन अग्निकांड में काफी नुकसान हुआ है। गांव सिमरा ता0 महाराजपुर में रविवार को अचानक दो घरों में जबरदस्त आग लग गयी। गांव वालों ने आग को शांत करने का प्रयास किया लेकिन उस समय तक दोनों घरों में सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। आग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर के अंदर खड़ा नया महेन्द्रा टै्रक्टर कंकाल में तब्दील हो गया। घरों में मौजूद अनाज व चारपाई, बिस्तर कुछ शेष नहीं रहा। गांव वालों ने बमुश्किल गाय व उसके बछड़े को जान पर खेलकर आग की जद से बाहर निकाला। आग से सुमन देवी पत्नी स्व0 श्याम सिंह व गुड्डू पुत्र रामभजन यादव के घर लाखों रूपये की क्षति हुयी हैं। अग्निकांड से गांव में अफरा तफरी मची रही। 
----------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...