सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.03.2019

सड़क निर्माण के नाम पर मची लूट

पूरनपुर-पीलीभीत। मार्च के माह में सरकारी धन की लूट नई बात नहीं है, इस लूट में फिलहाल कई गुना इजाफा हो चुका है। ठेकेदार पुरानी सड़क पर नई सड़क का निर्माण दर्शाकर लाखों रूपये की घपलेबाजी कर रहा है। सड़क का निर्माण कराने से पहले कार्य से संबंधित बोर्ड भी नही लगाया गया है। 


अधिकारी चुनाव में व्यस्त है तो ठेकेदार इसका भरपूर फायदा उठाने में लगे हैं। मिसाल के तौर पर रमनगरा में 3 किलोमीटर  सड़क का निर्माण किया जा रहा है, इस सड़क का किस योजना के अंतर्गत निर्माण हो रहा है कोई बताने को तैयार नहीं है। बस ठेकेदार के इशारे पर लेबर लीपापोती करने में जुटी हुई हैं। रमनगरा बिजलीघर से एसएसबी कैंप तक सड़क निर्माण किया जा रहा है। पुरानी सड़क को नया दर्शाकर सरकारी धन लूटने के मंसूबे से काम किया जा रहा है। घपलेबाजी को देखने के लिए कोई सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित नहीं है। ठेकेदार पुरानी सड़क पर ही नई सड़क का निमार्ण करके लाखों रूपयें की घपलेबाजी कर रहे है। 
--------------------
स्टैटिक टीम के प्रभारी से भिडे़ गन्ना ठेकेदार 
मामला ओवरलोड गन्ना भरे ट्रकों से बैरियर टूटने का
हजारा-पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के आदेश पर इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के थाना हजारा के अंतर्गत लखीमपुर खीरी सीमा पर रामनगर तिराहे के निकट बैरियर लगाया गया। जहां स्टैटिक टीम के प्रभारी क्षत्रपाल सिंह एसआई सुरेश पाल, हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार पांडेय, विद्यासागर ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। 


लखीमपुर खीरी पीलीभीत परिक्षेत्र की किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना उठाने वाले ठेकेदार ट्रक व ट्राला में ओवरलोड गन्ना भरकर कबीरगंज रोड से संपूर्णानगर चीनी मिल को लेकर जाते है। ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक व ट्राला से आये दिन बैरियर टूट जा रहा है इस पर स्टेटिक टीम के प्रभारी ने गन्ना कम मात्रा मे भरकर लाने को कह दिया तो इसी बात पर गन्ना क्रय केंद्र के ठेकेदार बैरियर पर पहुंचकर स्टेटिक प्रभारी मजिस्ट्रेट से भिड़ गये और गन्ना लाने को मना कर रहे है। इसी बात पर काफी झड़प हो गयी। उधर, स्टेटिक टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट क्षत्रपाल सिंह ने बताया है कि बैरियर को क्षति पहुचाने व टीम के साथ अभद्रता करने की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी को देकर कार्रवाई करायी जाएंगी। गन्ना ठेकेदार थाना क्षेत्र के तमाम गन्ना क्रय केंद्र से ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक व ट्राला चलवा रहे है, इस अव्यवस्था पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही हैं।
----------------------
महिला पुत्र सहित रहस्यमय ढंग से गायब
पूरनपुर-पीलीभीत। शुक्रवार को एक महिला पुत्र के साथ अस्पताल दवाई लेने गई थी। महिला व उसका पुत्र अस्पताल से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला के घर घुसकर मारपीट करने वालों ने ही दोनों को गायब कर दिया है। पीड़ित ने सीओ को मांग पत्र देकर आरोपितां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

मोहल्ला बमनपुरी निवासी अजीजुल हसन पुत्र असलम खां की पत्नी चमन बेगम व पुत्र अब्दुल रज्जाक के साथ शुक्रवार को 11 बजे अस्पताल में दवाई लेने गई थी। काफी समय होने के बाद भी जब महिला घर नही पहुंची तो परिजनों ने अस्पताल में जानकारी की लेकिन अस्पताल से जानकरी मिली की महिला दवाई लेकर चली गई। काफी तलाश करने पर भी महिला का कुछ नही पता चल सका। आरोप है कि 22 मार्च की रात असगर खां पुत्र नामालुम, अकबर खां, पुत्र असगर खां, फरजाना पत्नी असगर खां ने मिलकर पीड़ित के घर घुसकर धारदार हथियार से प्रहार करके घायल कर दिया था। आरोप है कि असगर खां पुत्र नामालुम, अकबर खां पुत्र असगर खां ने ही चमन बेगम व पुत्र अब्दुल रज्जाक को रहस्यमय ढ़ंग से गायब किया है।
-----------------------
एमडीएम में स्कूल शिक्षक कर रहे मनमानी
पूरनपुर-पीलीभीत। सरकार हर वर्ष अच्छी शिक्षा और नौनिहालों को सेहतमंद बनाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। लेकिन वहीं शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते सरकार की मंशा पर पानी फेरा जा रहा है।

परिषदीय स्कूलों में सरकार हर वर्ष करोड़ों रुपए का बजट भेज रही है कि स्कूलों की तस्वीर बदल सके और इन में पढ़ने वाले नौनिहालों को बेहतर सुविधा मिले। सरकार इन दिनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए किताबें ड्रेस, जूते, मोजे व बैग दिए जा रहे हैं। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके और नौनिहाल पढ़ लिख कर आगे बढ़ सके उसके साथ ही बच्चों को सेहतमंद बनाने के लिए सरकार एमडीएम के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही है। इसमें फल दूध दलिया और शुद्ध भोजन दिया जाना चाहिए ताकि बच्चे सेहतमंद बन सकें। विभागीय लापरवाही से कई स्कूलों में लगातार कई दिनों से एमडीएम नहीं बनाया जा रहा है और ना ही दूध और फलों का वितरण हो रहा है। क्षेत्र के गांव कस्बा के अलावा दिलावरपुर, सिमरिया, कासगंज, सिमरा, केशोपुर, फतेहपुर समेत दर्जनों गांव के स्कूलों में कई दिनों से बच्चों को भोजन फल दूध नहीं दिया जा रहा है। मामले की शिकायत कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से की गई। लेकिन मामला मिलीभगत के चलते ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, इसके चलते अभिभावकों में रोष है।
----------------------------------
आईपीएल मैच पर लग रहा सट्टा
पूरनपुर-पीलीभीत। आईपीएल पर पूरे देश में इन दिनों करोड़ों का सट्टा लगाया जा रहा है, पूरनपुर की गलियों में यह काला कारोबार बंद घरों से संचालित है। सूत्रों के अनुसार सट्टे के खेल में छात्रों को ज्यादा शामिल किया जा रहा है। इस खेल की भाषा भी अजीबों गरीब है। सट्टा लगाने वाले व्यक्ति को लाइन कहा जाता है, जो एजेंट यानी पंटर के माध्यम से बुकी (डिब्बे) तक संपर्क करता है।

एजेंट को एडवांस देकर अकाउंट खुलवाना पड़ता है, इस खाते की एक लिमिट होती है। सट्टे के भाव को डिब्बे की आवाज बोला जाता है। आईपीएल क्रिकेट में सट्टेबाज 20 ओवर को लंबी पारी, दस ओवर को सेशन और छह ओवर तक सट्टा लगाने को छोटी पारी खेलना कहते हैं। मैच की पहली गेंद से लेकर टीम के जीत तक भाव चढ़ते उतरते हैं। एक लाख को एक पैसा, 50 हजार को अठन्नी, 25 हजार को चवन्नी कहा जाता है। यदि किसी ने दांव लगा दिया और वह कम करना चाहता है तो फोन कर एजेंट को ‘मैंने चवन्नी खा ली’ कहना होता है। खास बात यह है कि यह पूरा नेटवर्क आधुनिक संचार प्रणाली लेपटॉप, मोबाइल, वाइस रिकार्डर आदि पर ही चल रहा है। सावधानी इतनी बरती जाती है कि एक बार कोई मोबाइल नंबर यूज हो गया तो उसे दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाता।
-----------------------------
गोमांस बेच रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा
पूरनपुर-पीलीभीत। प्रतिबंधित पशु का मांस बेच रहे दो युवकों को पुलिस ने दोड़ाकर पकड लिया। नगर के सटे गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर के मोजा राजीवनगर के एक घर दो युवक गौमांस बेच रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुहंची पुलिस ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को आता देख आरोपी भागने लगे तो पुलिस ने आरोपी को दोड़ाकर पकड़ लिया और थाने ले आईं है।
------------------------
शेरपुर कलां में आग लगने से ग्रामीणों के घर खाक

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में अचानक आग लग जाने से अफरा तफरी मच गयी और ग्रामीणों ने बमुश्किल आग को शांत किया लेकिन घरों को राख होने से नहीं बचा सके।

शेरपुर कलां के मोहल्ला रजानगर निवासी जीशान, असलम, साबिर व ऐजाज़ के घर में अचानक आग लगने से घर में रखा चावल आटा दाल व घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रधान पति हाजी रियाजत नूर खान को दी। मौके पर पहुंचे प्रधानपति हाजी रियाजत नूर खान ने उप जिलाधिकारी पूरनपुर को फोन पर आग लगने की जानकारी दी। उपजिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भिजवाकर नुकसान का सर्वे कराया। प्रधानपति ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया हैं।
---------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...