सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.03.2019

किसानों के दुश्मन राजनैतिक दल नहीं चाहते कि वह चुनाव लड़ेंः वीएम सिंह
कार्यकर्ता सम्मेलन में दहाड़े किसान नेता

पूरनपुर-पीलीभीत। राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरनपुर के लोगों पर उन्हें फक्र है, कोई पार्टी नहीं चाहती है कि किसान मजदूर एकजुट हों।

वीएम सिंह ने कहा, अखिलेश सरकार ने 2013-14 में चीनी मिलें चालू नहीं की कराई तो मैं कोर्ट में गया और कोर्ट के आदेश पर सभी चीनीमिलें चालू कराकर किसानों को उनका हक़ दिलाया। चुनाव लड़ने की बात पर कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां चीनीमिल मालिकों से मिलकर मुझे हराने का काम करती हैं, सरकारों के खिलाफ कोर्ट में केस लड़कर किसानों को हक दिलाने का काम करता आया हूं। आज मेरे साथी मुझसे कह रहे हैं कि मैं उन्हीं पार्टियों के आगे हाथ फैला कर टिकट माँगू। पूरे देश में हर विधानसभा क्षेत्र में औसतन 25 से 50 हज़ार तक राष्ट्रीय किसान मजदूर पार्टी के कार्यकर्ता है जो मेरी और किसानों की ताक़त है। उन्होंने कहा कि अगर मैं चुनाव लड़ूंगा तो अपनी पार्टी से और सांसद बना तो सबसे पहले जनपद वासियों को बेहतर सुविधाएं देना प्राथमिकता में शामिल होगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि जो किसान हित की बात करता है वो सिर्फ वीएम सिंह ही हैं, वीएम सिंह ने अपना जीवन किसानों के लिए समर्पित कर दिया है। ऐसे किसान हितैषी को मजबूती प्रदान करने के लिए हमे एक जुट होकर मजबूत बनाना है। कार्यकर्ता सम्मेलन विधानसभा प्रभारी अनन्त अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सैय्यद जुल्फिकार अली, कुलविन्द्र सिंह, इश्तियाक़ अहमद, सिकन्दर अली, अख्तर खान, जफर खान, रफत खान, अंजनी दीक्षित, सुरेश, अवतार सिंह, सुच्चा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
----------------------------
युवक ने नहर में छलांग लगाकर दी जान 
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक ने बीती रात खारजा नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक की तलाश की और दूसरे दिन शव को बरामद कर लिया।

कलीनगर क्षेत्र के गांव मैनाकोट निवासी वीरेन्द्र 30 पुत्र सन्दर लाल सुबह घर से निकला था। रात करीब 9 बजे खारजा नहर के पास पहुंचने पर वीरेन्द्र ने बाइक नहर के पास खड़ी कर दी और नहर में छलांग लगाकर खुदखुशी कर ली। घटना के बाद राहगीरों ने जब मोटर साइकिल नहर के पास खड़ी देखी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मंगलवार की सुबह पुलिस गौताखोरो की सहायता से वीरेन्द्र के शव तलाश किया। थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति नशे का आदी था परिजनों ने पीएम कराने से इनकार कर दिया है। पंचनामा भरा गया है।
-----------------------
रेलवे पुल निर्माण के दौरान लोहा चोरी
पूरनपुर-पीलीभीत। रेलवे पुल निर्माण के दौरान चोरों ने बीती रात लोहा चोरी कर लिया। उक्त मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बड़ी रेलवे लाइन का काम परसादपुर में चल रहा है, पुल नंबर 250 सी नहर ब्रिज के निर्माण स्थल से रविवार की रात कुछ चोरों ने धावा बोल कर एक कुंटल सरिया, 12 जैक, 10 लौहे के सटरिंग चोरी कर लिए। इसकी जानकारी होने पर सुभाष चन्द्र निवासी चित्रकुट धौरहरा पोस्ट विहरवां ने कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
------------------
पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने आरोपित के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया हैं। 

गांव रघुनाथपुर निवासी रामदीन पुत्र भीमसेन का कोर्ट से वारंट जारी होने पर पुलिस बल के साथ वारंटी के घर दबिश देकर बांरटी को पकड़ कर थाने ले आई। वारंटी को थाने लाने के बाद चालान कर दिया गया हैं।
-----------------
विवाहिता को जिन्दा जलाने के मामले में पुलिस ने दो को भेजा जेल 
पूरनपुर-पीलीभीत। विवाहिता को जिन्दा जलाकर मारने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।

गांव हुसैनापुर निवासी सोनू पुत्र वीर सिंह का विवाह जिला खीरी के गांव सिंगाई निवासी होरीलाल की पुत्री प्रीती के साथ हुआ था। विवाह के एक साल बाद आरोपी सोनू विवाहिता को आये दिन मारता पीटता था। 14 मार्च को सोनू शराब के नशे में धूत था और प्रीती के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे विवाहिता बुरी तरह झुलस गई। विवाहिता के पिता ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दो हफ्ते बाद आरोपी पति सोनू पुत्र वीर सिंह व सास महेश्वरी पत्नी वीर सिंह को पकड़कर जेल भेज दिया है।
--------------------
दो युवतियों ने फलवाले पर की थप्पड़ो की बौछार
पूरनपुर-पीलीभीत। कोतवाली रोड पर डाकखाने के सामने दो युवतियों ने फलवाले की जमकर धुनाई लगा दी। आरोप था कि फल वाले ने अश्लील टिप्पणी तो युवतियां ने थप्पड़ो की बरसात कर दी।

डाकघर के सामने एक फल वाला ठेला लगाता है, उधर से गुजर रही सगी बहनां पर ठेला वाले ने अश्लील टिप्पणी कर दी। इससे नाराज युवतियों ने फल बिक्रेता की जमकर खबर ली और सरे आम पीटा। मारपीट का आलम यह था कि सैकड़ों लोग एक पल में जमा हो गये और लड़कियां ठेले वालों को पीटती रहीं। सूचना पर पहुंचे नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान से दोनों लड़किया भिड़ गयी और वीडियो क्लिपिंग बनाने लगी। इसके बाद एसआई निर्देश चौहान को मजबूरन महिला कास्टेबल दीक्षा सिंह को बुलाना पड़ा। भारी हंगामे के बीच दोनों लड़कियों को आरोपित युवक के साथ थाने लेजाया गया। कोतवाली में दोनों लड़कियों पर महिला कास्टेबल ने जमकर हाथ साफ किये और करीब एक घंटे के ड्रामे के बाद पुलिस ने समझौता नामा स्वीकार करते हुए मामला रफा-दफा कर दिया। 
------------------
डीआई की छापेमारी से मेडिकल संचालकों में हड़कम्प
पूरनपुर-पीलीभीत। औषधि निरीक्षक की छापेमारी से मेडिकल संचालकों में हड़कम्प मचा रहा, कार्रवाई के दौरान तीन होल सेल मेडिकलों से दवा के नमूने लिये गए।

मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर बबिता रानी ने पूरनपुर में मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया। छापेमारी से मेडिकल संचालक दुकाने बंद कर खिसक लिये। इस दौरान गुप्ता मेडिकल स्टोर, दिनेश मेडिकल स्टोर व आदर्श मेडिकल से दवाओं के नमूने लिये गये। अचानक हुई कार्रवाई से ज्यादातर मेडिकल स्टोर बंद होते नजर आये।
-------------------
बलात्कार के मामले में तीन सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा
पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवती ने तीन सगे भाईयों के विरूद्ध बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है, आरोप है कि एक भाई ने लगातार चार वर्ष तक युवती का शारीरिक शोषण किया और बाद में शादी से मना कर दिया।

नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी एक युवती ने तीन सगे भाईयों पर गंभीर आरोप लगाकर बलात्कार का केस पंजीकृत कराया है। स्थानीय पुलिस युवती की तहरीर पर कार्रवाई करने से बच रही थी लेकिन एसपी के हस्तक्षेप के बाद तीन लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। युवती ने फिरोज नामक युवक को मुख्य आरोपी करार देते हुए सगे भाई यासीन व शकील पुत्रगण वैदुल्ला निवासी रजागंज के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया हैं।
----------------------
मुक्तिधाम की दरकार कर रहा ट्रांस शारदा क्षेत्र
हजारा-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में कही भी मुक्तिधाम न होने से लोगां को काफी दिक्कत होती है। ग्रामीणां को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत खलिहान में भटकना होता है। क्षेत्रीये लोगों ने मुक्तिधाम बनवाने की मांग की है।


ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव नहरोसा, विजयनगर, कुठिया गुदिया, राणाप्रताप नगर, कबीरगंज, श्रीनगर, मौरनिया गांधीनगर, शांतिनगर, रामनगर, अशोकनगर, भरतपुर के अलावा इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर, सिद्धनगर, बैल्हा, बमनपुरी भगीरथ, सिंघाङा उर्फ टाटरगंज आदि गांव में करीब पौने दो लाख की आबादी है उसके बाद भी मुक्तिधाम का निर्माण नहीं कराया गया है। जब किसी परिजन, रिश्तेदार की मृत्यु होती है तो शव का अंतिम संस्कार करने के लिए ग्रामीणां को भारी दिक्कतों का सामना करते हुए शारदा नदी के किनारे या सुतिया नाला के पास झांङ झंखाङ में अंतिम संस्कार करना पड़ता है। यह समस्या उस समय और बड़ा रूप ले लेती है जब अंतिम संस्कार के समय बरसात होने लगती है। वर्षा ऋतु में लोगों को बहुत परेशानी उठानी पङती है और शव की बेकर्दी हो जाती है। इतना ही नही ट्रांस शारदा क्षेत्र व इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के इन गांवों के अलावा पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के गांव सुमेरनगर, बमनगर, रानीनगर, सिंगाही खुर्द, संपूर्णानगर, बसही, कृष्णानगर, इंदिरानगर आदि गांव के भी लोग अंतिम संस्कार करने के लिए हजारा थाना क्षेत्र के शारदा नदी के तटों पर ही आते है। इन लोगों को भी काफी परेशानियां का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र पंचायत राणाप्रतापनगर की बीडीसी शशीकला शर्मा, रामनगर बीडीसी ओंकारनाथ यादव, सुरेन्द्र मौर्या, बृजनाथ प्रसाद, पूर्व प्रधान बाबूलाल राजभर, सुमन गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणो ने पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान से ट्रांस शारदा क्षेत्र के लिए शमशान घाट/मुक्तिधाम बनवाने की मांग की है।         
----------------------
नेपाल सीमा पर मानव तस्करी में एसएसबी ने तीन को दबोचा
हजारा-पीलीभीत। कमलापुरी एसएसबी ने सर्च आपरेशन के दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक नेपाली महिला मानव तस्कर को दो बच्चों के साथ दबोच लिया है। नेपाली महिला मानव तस्कर दोनां बच्चों को नौकरी का झांसा देकर बेचने के लिए नेपाल से भारत ला रही थी। सीमा पर तैनात एसएसबी ने पकड़ कर नेपाल पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।


सशस्त्र सीमा बल 49 वी वाहिनी कमलापुरी कैंप के प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विश्वसनीय सूत्रों द्वारा पता चला की एक नेपाली महिला मानव तस्कर दो नाबालिग बच्चों को नेपाल से भारत के जम्मू कश्मीर में बीस हजार रूपये महीने की पगार पर नौकरी का लालच देकर बिक्री करने ले जा रही है। उन्होंने बताया कि जिसे पकड़ने के लिए सशस्त्र सीमा बल ने सर्च आपरेशन के दौरान सहायक अधीक्षक  दिलेराम ठाकुर और मोहन सिंह की टीम के शर्तकता से एक महिला दो नाबालिग बच्चों को चेक पोस्ट के पास से पकड़ा है। पूछताछ में मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ पाया गया और उसको  खजुरिया चेक पोस्ट पिलर संख्या 208 के निकट दोपहर के दो बजे के करीब पकड़ लिया गया। एसएसबी ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपना नाम सावित्री चौधरी पत्नी विनोद कुमार चौधरी ग्राम बंतरिया बिलोरी जिला कंचनपुर नेपाल बताया है। इधर पकड़े गए दोनों नाबालिग बच्चों से पूछताछ मे अपना नाम निरंजन चौधरी पुत्र बसुदेव चौधरी आयु सोलह वर्ष और लाल बहादुर चौधरी पुत्र सोम लाल चौधरी उम्र 16 वर्षीय ग्राम बंतरिया बेलौरी जिला कंचनपुर नेपाल बताया है। पकड़े गए नेपाली महिला मानव तस्कर समेत दोनों बच्चों को नेपाल प्रहरी के सुपुर्द कर दिया गया है। नेपाल बार्डर पर नेपाल के मानव तस्कर काफी सक्रिय है जो आये दिन नेपाली युवतियां सहित नाबालिग लड़को को बहला-फुसलाकर भारत लाकर बड़े शहरां में देह व्यापार में उतार रहे है। 
-------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...