सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.03.2019

खेत पर रखवाली कर रहे युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ने किया मौका मुआयना
पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात खेत पर रखवाली करने गए एक ग्रामीण युवक की किसी ने धारदार हथियार मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस चौकी हरिपुर के क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी महेश कश्यप पुत्र गंगाराम जंगली जानवरों से गेंहू की फसल की रखवाली करने के लिए रविवार की रात घर से गया था। देर रात्रि किसी अज्ञात हमलावर ने महेश पर धारदार हथियार से प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। महेश कश्यप 35 का शव सुबह देखा गया तो सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने मृतक के परिजनों से बात की और मौका मुआयना किया। शव के पास से पुलिस ने एक बांका भी बरामद किया है।
इंसेट-
हत्या के मामले में तीन नामजद
महेश कश्यप की हत्या पर रहस्य बना हुआ है, फिलहाल पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गांव जटपुरा के ही रहने वाले मगलेश मिश्रा पुत्र श्रीशचन्द्र मिश्रा, मिढई कश्यप पुत्र चन्दन व शैलेन्दर पुत्र मिढई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और सभी पहलूओं पर गंभीरता से जांच में जुट गयी है। घटना स्थल पर एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ कमल सिंह, इंस्पेक्टर केके तिवारी पहुंचे और गांव वालों के बयान लिये।
इंसेट-
एक गैर समुदाय युवक सहित दो हिरासत में
हत्या के कारणों की खोज कर रही पुलिस ने एक गैर समुदाय के युवक सहित नामजद आरोपित मगलेश मिश्रा को हिरासत में लिया है, बताया जा रहा है कि यह लोग आपस में अच्छे दोस्त थे और बीती रात मृतक महेश कश्यप के घर मौजूद रहकर शराब के साथ मछली का सेवन किया था। पुलिस ने गैर समुदाय के युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया हैं।
इंसेट-
कहीं पशु तस्करों ने तो नहीं की महेश की हत्या
खेत की रखवाली कर रहे महेश कश्यप की हत्या होने के बाद पुलिस फिलहाल कागजी कार्रवाई कर चुकी है और मृतक के भाई अरविंद कश्यप की ओर से तीन लोगों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं गांव में कुछ और ही चर्चा हो रही है जोकि चौकाने वाली है, बताया जा रहा है कि महेश कश्यप जटपुरा के रास्ते होकर शेरपुर कलां तक आने वाले प्रतिबंधित पशुओं की कीमत वसूल करता था। सूत्रों की माने तो प्रतिबंधित पशुओं से होने वाली अवैध वसूली ही महेश कश्यप के लिए मौत का सबब बन गयी होगी।
------------------------
सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। श्रद्धालुओं से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर खांई में जा पलटी। हादसे में आधा दर्जन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जिला लखीमपुर से श्रद्धालुओं से भरकर एक ट्रक माता पूर्णागिरी के दर्शन करने के लिए रवाना हुई। पूरनपुर छीना पैलेस के पास पहुंचने पर साइड देने के चक्कर में ट्रक चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सड़क हादसे में निरंकार वर्मा निवासी मढापुर, कन्हेया लाल निवासी रामनगर, महबूब अलि, अनुज पटेल व हरिओम निवासी खुटार, मुजाहिद खानकाह गंभीर रूप से घायल हो गए है। आनन फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया।
----------------------
फोर व्हीलर चालक लड़की ने रौंद दी वाइक, तीन घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। वाइक से बहन को लेकर गांव लौट रहे युवक को महिला चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, दुर्घटना में घायल लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।

गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर निवासी रमाकांत पुत्र कामता प्रसाद बहन कृष्णा देवी पत्नी सुखविंदर कुमार को निवाजपुर से वाइक पर लेकर गांव लौट रहा था। आसाम हाइवे पर पड़रिया चौराहे पर सामने से आयी तेजगति कार ने वाइक को टक्कर मार दी। गाड़ी एक महिला चला रही थी जोकि दुर्घटना के बाद मौके से कार लेकर फरार हो गयी। हादसे में रमाकांत 22, कृष्णा देवी 19, अमोली 05 व विद्यावती देवी गंभीर रूप से घायल हुयीं हैं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं।
---------------------------
घर में घुसकर की तोड़-फोड़ विरोध पर पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के एक मोहल्ला में पति पत्नी ने एकराय होकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर तोड़-फोड़ कर दी और विरोध करने पर जमकर पिटाई लगा दी। उक्त मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया हैं।

मोहल्ला बमनपुरी निवासी राजेन्दर प्रसाद सक्सेना पुत्र मैकूलाल ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा कराया है कि उनके घर में प्रदीप कुमार उर्फ दीपक पत्नी लक्ष्मी देवी के साथ घर में घुस आये और गाली गलौज करते हुए फर्नीचर फेंकना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लातघूंसो से जमकर पिटाई लगा दी। इसके बाद थाना पहुंचे राजेन्दर प्रसाद सक्सेना ने आरोपित पति-पत्नी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई हैं।
-----------------------------------
गन्ना किसान को सेन्टर से अगवा कर जान से मारने का प्रयास
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस चौकी घंघचिहाई क्षेत्र के एक गन्ना किसान ने कुछ लोगां के विरूद्ध तहरीर देकर अपहरण करने का गंभीर आरोप लगाया है।

कस्बा घुंघचिहाई के रहने वाले गन्ना कृषक सौरभ मिश्रा पुत्र राजीव मिश्रा ने आरोप लगाया है कि वह ट्राली पर गन्ना लेकर तौल कराने गए थे। गन्ना सेन्टर पर एक हिस्ट्रीशीटर ने रोक दिया और भाग जाने कहा। इसके बाद सौरभ मिश्रा पैदल घर की ओर निकले। गौटिया पहुंचने पर खानपुर चुकटिहाई निवासी सुखविन्दर सिंह ने साथियों की मदद से सौरभ मिश्रा को अपहरण कर लिया और मोबाईल छीन लिया। सुनसान इलाके में लेजाकर जान से मारने की नियम से गोली मारने की कोशिश की। अचानक वहां पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपि भाग निकले। पीड़ित गन्ना कृषक ने सुखविंदर सिंह, सतनाम सिंह, पलविंदर सिंह, हरमीत सिंह व रेशम सिंह निवासी खानपुर चुकटिहाई के विरूद्ध अपहरण कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाकर तहरीर दी हैं।
---------------------------
मगरमच्छ के हमले में दो सगे भाई जख्मी, रेफर
एक भाई को बचाने मगरमच्छ से भिड़ गया दूसरा भाई
हजारा-पीलीभीत। दो सगे भाईयों पर मगरमच्छ ने हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर वनाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
  
थाना हजारा क्षेत्र के गांव कुठिया गुदिया निवासी ग्रामीण मुन्नी लाल के दो पुत्र सरवन (23) व रोहित (21) देर सांय गांव किनारे सुतिया नाला में मछली पकड़ने के लिए गये थे। सुतिया नाला के पानी में उतरने के दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया। एक भाई को मौत के मुंह में जाते देख दूसरे ने भी पानी में छलांग लगा दी और मगरमच्छ से भिड़ गया। मगरमच्छ पर डंडे से प्रहार कर बड़ी मुश्किल से बचाया। शोरशराबा होने पर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल भाईयां को उठाकर घर ले गये। हालत नाजुक होने पर परिजन जिला अस्पताल लखीमपुर खीरी में इलाज के लिए रवाना हो गए। घटना की सूचना पर संपूर्णानगर वन रेंज के वन दारोगा ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर पीड़ित परिवार से मिलकर विभाग की ओर से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। 
इंसेट-
नौका घाट पर मधु मक्खि का आतंक
मौरनिया गांधीनगर मजदूर बस्ती निवासी लालचंद निषाद एवं आजादनगर के रहने वाले रोनू श्रीवास्तव सहित तीन बालिकाओं को हजारा थाना के राहुल नगर नौका घाट मार्ग पर मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया और डंक मारकर जख्मी कर दिया। चपेट मे आये सभी लोग इधर-उधर भागते नजर आये और बमुश्किल बचे। मधुमक्खी के हमले से रास्ता काफी देर तक बंद रहा, इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
-----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...