सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.03.2019

हाईकोर्ट का आदेश दरकिनार पूरनपुर में संचालित हो रहीं अवैध जांच लैब
पीलीभीत में बैठा स्वास्थ्य विभाग का बाबू करता है अवैध वसूली

पूरनपुर-पीलीभीत। हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए स्वास्थ्य विभाग मिलीभगत के चलते पूरे जनपद में बिना पंजीकृत लैब संचालित करवा रहा है, सूत्रों की माने तो जिला मुख्यालय पर बैठा स्वास्थ्य विभाग का एक बाबू हर माह लाखों रूपये की अवैध वसूली करता है। इसके चलते यह लैब खुलेआम संचालित की जा रही हैं।

अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य महकमे को जारी आदेश में हिदायत देकर कहा था कि बिना पंजीकृत पैथालॉजी लैब को दो दिन के अंदर बंद कराई जाये। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने खानापूरी करते हुए जिला मुख्यालय पर एक लैब को सीज किया था और शेष को क्लीन चिट दी। अकेले पूरनपुर में ही दर्जनों की संख्या में बिना रजिस्टेशन वाली पैथालॉजी लैब संचालित की जा रही है। कई बार यह निजी लैब गलत रिपोर्ट को लेकर काफी चर्चाे में रहीं और भारी हंगामा भी हुआ। संबंधित अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त होने से लैब संचालक गरीब, असहाय लोगों को आर्थिक व शारीरिक नुकसान पहुंचा रहे है। पूरनपुर में ब्लड बदलने से लेकर फर्जी जांच रिपोर्ट तैयार करने का धंधा खुलेआम दुकानों पर किया जा रहा है।
इंसेट-
सीएचसी में ब्लड यूनिट सुचारू न होना बड़ा कारण
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ब्लड यूनिट सुचारू न होने का यही एक बड़ा कारण है कि संबंधित अधिकारी अवैध लैब संचालकों से मोटी रकम वसूल करते आये है। इसके चलते सीएचसी की जांच लैब प्रभावित है। पिछले साल से अस्पताल में पड़ा फ्रीजर धूल चाट रहा है और लगातार प्रसूति महिलाआें को प्रसव के दौरान प्राइवेट रेफर किया जाता है। सूत्रों की माने तो जानबूझकर ब्लड यूनिट शुरू नहीं की जा रही हैं। जबकि समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थापित लैब पर लगभग सभी तरह की जांचे मुफ्त है उसके बाद भी मरीजों को कमीशन के लालच में अवैध लैब पर जांच कराने को कहा जाता हैं।
इंसेट बयान- सीमा अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी।
पूरनपुर में अभी जो लेटर आया है उसमें मैंने एक जांच के लिए कहा है, वहां के जो एमओआईसी है और एसडीएम है वह मिलकर जांच करायेंगे। नही, नही वसूली-वसूली मेरे संज्ञान में नहीं है।
----------------------------
26 मार्च को पूरनपुर पहुंच रहे वीएम सिंह
पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्व विधायक एवं किसान नेता वीएम सिंह आगामी 26 मार्च को पूरनपुर पहुंच रहे है, चुनावी माहौल को देखते हुए नेताओं के दौरे शुरू हो चुके है। इसी क्रम में किसान नेता की पहचान बना चुके वीएम सिंह कोतवाली रोड स्थित साईं बैंकट हाल में पहुंचकर समर्थकों के बीच रहकर विचार साझा करेंगे।
-----------------------------
जमीनी विवाद में सिख युवक को गोली मारी, गंभीर
पूरनपुर-पीलीभीत। एक जमीनी विवाद में पड़ोसी काश्तकारों ने सिख युवक को गोली मार दी। घायल युवक को आनन फानन में सीएचसी लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। गोली कांड से गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा।

पुलिस चौकी बलरामपुर क्षेत्र के गांव बाजारगंज में जमीनी विवाद को लेकर सिख युवक पर तमंचे से लगातार दो फायर किये गए। खेत पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति ने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी तमंचा लहराते भाग निकले। बारदात 22 मार्च रात्रि करीब 11 बजे की बतायी जा रही है। घायल युवक कुलवन्त सिंह की पत्नी सर्वजीत कौर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके पति खेत में सिचाई कर रहे थे। इस दौरान जगदीश सिंह उर्फ जग्गा, बलजीत सिंह उर्फ वल्ली व सुखराज सिंह ने कुलवन्त सिंह को नाजायज तमंचे से गोली मार दी। फायर जांघ व हाथ में लगने से सिख युवक बुरी तरह घायल हो गया। खेत पर मौजूद सिख युवक के पुत्र सन्दीप सिंह ने शोर मचाकर परिजनों को आवाज दी तो आरोपित खेत से असलहा लहराते हुए भाग निकले। इसके बाद घायल को पूरनपुर सरकारी अस्पताल लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।
-----------------------
जादौपुर गहलुइया में उर्स आज से
पूरनपुर-पीलीभीत। गांव जादौपुर गहलुइया में मास्तान शाह मियां की दरगाह पर आज से उर्स शुरू हो रहा है, सुप्रसिद्ध दरगाह पर चार रोजा उर्स सितारूद्दीन सदर वक्फ कमेटी की देख रेख में सम्पन्न होगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उर्स के दौरान गांव में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पिछले वर्ष उर्स के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गयी थी इसको लेकर इस बार प्रशासन विशेष रूप से सर्तक रहेगा। दरगाह पर सभी धर्मां के मानने वाले बड़ी संख्या में पहुंचकर चादरपोशी करते हैं।
----------------------------
गोशाला पर होली मिलन समारोह आज
पूरनपुर-पीलीभीत। अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से
होली मिलन समारोह आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम आज माता भगवती देवी गौशाला प्रसादपुर में 09 बजे से प्रारंभ होगा। गौशाला प्रबंधक अनंतराम पालिय एवं गायत्री परिजन सन्दीप खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से गायत्री परिजन भाग लेंगे। समारोह में हर माह 06 तारीख को लगने वाले चिकित्सा शिविर के बारे में योजना भी तैयार की जाएगी। 
----------------------------
परिषदीय विद्यालय में दो पाली में हो रहीं वार्षिक परीक्षाएं

पूरनपुर-पीलीभीत। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं दो पालियों में चल रही है। परीक्षाएं 25 मार्च को समापन होगी। 
      परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं प्रथम पाली सुबह 09ः30 बजे से 11ः30 बजे तक व दूसरी पाली दोपहर 12ः30 से 02ः30 बजे तक चल रही है। वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से प्रारम्भ हुई थी। चौथे दिन शनिवार को सुबह प्रथम पाली में कक्षा 3 से 8 तक अंग्रेजी का पेपर हुआ। दूसरी पाली में कक्षा 3 में शारीरिक शिक्षा मौखिक, कक्षा 4 व 5 में पर्यावरणीय अध्ययन मौखिक व कक्षा 6 से 8 तक सामाजिक विषय का पेपर हुआ। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक को परीक्षा तिथि से पूर्व सील बन्द विषयवार प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए थे। सील बन्द प्रश्नपत्र सम्बंधित विषय का परीक्षा प्रारम्भ के 15 मिनट पहले विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष और प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में खोले गए।
इंसेट-
25 मार्च को होगा अंतिम पेपर
वार्षिक परीक्षाओं का अंतिम पेपर सोमवार 25 मार्च को सम्पन्न होगा। सुबह प्रथम पाली में कक्षा 3 व 6 से 8 तक में संस्कृत/उर्दू का पेपर और दोपहर द्वितीय पाली में कक्षा 4 व 5 में शारीरिक शिक्षा मौखिक व कक्षा 6 से 8 तक कला/संगीत के पेपर के साथ वार्षिक परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।
--------------------------
पति की गैर मौजूदगी में महिला के साथ की छेड़छाड़
पूरनपुर-पीलीभीत। एक महिला के साथ पति की गैर मौजूदगी में छेड़छाड़ की गयी और विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिये। पीड़िता ने शोर मचाकर बमुश्किल अपनेआप को बचाया और थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

थाना क्षेत्र के गांव लाह में एक महिला घर में बच्चों के साथ अकेली थी। पति होली मिलने के लिए कहीं बाहर गया था। इस दौरान गांव के ही राममूर्ति पुत्र जंगली व हरीश्चन्द्र पुत्र राममूर्ति एवं विकास पुत्र कालीचरन निवास लाह घर में घुस गये और पति को पूंछने लगे। ग्रामीण घर में नहीं हैं इसकी जानकारी होने पर महिला के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया और विरोध पर मारपीट करते हुए कपड़े नोच दिये। महिला ने शोर मचाया तो गांव की औरते एकत्र हो गयी। इसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले। महिला ने आरोपित गांव वालों से जान माल का खतरा बताते हुए प्रभारी निरिक्षक को संबोधित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।
------------------------
हार्ड अटैक से समाजसेवी की हुई मौत 
हजारा-पीलीभीत। हार्ट अटैक से एक समाजसेवी ग्रामीण की अचानक मौत हो गई।

    थाना हजारा क्षेत्र के गांव शास्त्रीनगर निवासी समाजसेवी अशोक कुमार खीरी जिले के खजुरिया कस्बे में दुकान संचालित कर रहे थे। शुक्रवार को अचानक हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गयी। इसके उन्हें आनन फानन में पीलीभीत चिकित्सालय में दिखाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अशोक कुमार के 2 पुत्र आदित्य कुमार 15 व अंशु कुमार 13, दो पुत्रियां प्रिया 12 और छोटी पुत्री तनु 11 वर्ष की है। ग्रामीण की मौत पर जिला पंचायत सदस्य राजेश भास्कर जिला खीरी व पीलीभीत जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह, ऑक्सफोर्ड इंग्लिश मीडियम स्कूल मुरार खेड़ा के प्रबंधक गुरु कृपाल सिंह, मॉडर्न एकेडमी इंग्लिश मीडियम भानपुरी खजुरिया के प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह के अलावा ग्राम विकास अधिकारी मेवालाल, गन्ना क्रय केंद्र संपूर्णानगर खीरी के इंचार्ज दयाराम के अलावा कमलापुरी के ग्राम प्रधान इंद्रजीत कनौजिया, शास्त्री नगर के ग्राम प्रधान परशुराम, भरतपुर के ग्राम प्रधान रामाज्ञा प्रसाद, चंदिया हजारा के पूर्व प्रधान रमेश कुमार, शास्त्री नगर के पूर्व प्रधान सुरेश चंद, अक्षयवर, तूफानी सिंह, सिद्ध नगर के पूर्व प्रधान जवाहर गुप्ता, समाजसेवी मनोज सिंह, अब्दुल हसन सलमानी, अध्यापक अनीस अहमद अंसारी ने गांव पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
-------------------------
प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी में पकड़े गए दो को पुलिस ने भेजा जेल 
हजारा-पीलीभीत। थाना हजारा में पशु तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है, पशु तस्कर पिकअप में पशुओं को भर कर शारदा नदी के पेंटून पुल से पार कर रहे हैं। शनिवार को तीन प्रतिबंधित पशुओं से भरी पिकअप सहित दो लोगों को पकड़ कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।

   इंडो नेपाल बॉर्डर क्षेत्र के थाना हजारा क्षेत्र के शारदा नदी के पेंटून पुल मार्ग से पशु तस्कर पशु क्रूरता का खुला खेल संचालित है, पशु तस्कर छोटी पिकअप गाड़ियों में पशुओं को भूसे के जैसे भरकर तस्करी कर रहे हैं। चंदिया हजारा पुलिस चौकी के इंचार्ज सीताराम पुलिस टीम के साथ शारदा नदी के धनारा घाट के पास सूचना पर एक पिकअप को रोककर चेक किया तो उसमें तीन गो वंशीय पशु ठूंसे हुए थे। चौकी इंचार्ज सीताराम ने पशुओं से भी पिकअप को पकड़कर सीज किया है। उधर, हजारा थाना प्रभारी निरीक्षक खीम सिंह जलाल ने बताया है कि तीन गोवंशीय प्रतिबंधित पशुओं सहित पिकअप को पकड़ा गया है, पिकअप चालक पूरनपुर निवासी गुड्डू और इसके दूसरे साथी इम्तियाज के खिलाफ गोवंशीय पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
---------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...