सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.03.2019

पंजाबी भाषा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी पुरस्कृत

पूरनपुर-पीलीभीत। पंजाबी अकादमी की ओर से पंजाबी विषय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले 15 विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि चेक के माध्यम से समारोहपूर्वक वितरित की गई।

    माधौपुर इटौरिया के गुरुनानक इंटर कालेज में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने बाले छात्रों के उपलक्ष्य में एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष-2018 में गुरुनानक इंटर कालेज माधौपुर इटौरिया में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में पंजाबी विषय में 5 छात्रों ने 60 से 74 प्रतिशत तथा 10 छात्रों ने 75 प्रतिशत तक सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त किए। समारोह में पंजाबी अकादमी के अध्यक्ष गुरुभाग सिंह ने 75 प्रतिशत अंक पाने बाले 10 छात्रों में कर्मवीर कौर, किरनदीप कौर, मनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, उमनप्रीत कौर, हरप्रीत कौर, प्रदीप कौर, रजविंद्र कौर, मनप्रीत कौर को 5 हजार के चेक तथा 60 से 74 प्रतिशत अंक पाने बाले 5 छात्रों में गुरजंट सिंह, हरप्रीत सिंह, हरपिंदर सिंह, रजविंद्र कौर अमनदीप कौर को 3 हजार के चेक प्रोत्साहन राशि के रूप में वितरित किए। इस मौके पर प्रबंधक कश्मीर सिंह, अध्यक्ष करनैल सिंह, प्रधानाचार्य गुरिंदर सिंह, बलबिंद्र सिंह, रामेश्वर दयाल, संतोषकुमार, मतीन्द्र, सपन, निरापद सरकार आदि मौजूद रहे।
--------------------------
हेमराज को प्रत्याशी बनाए जाने पर समर्थकों में हर्ष
पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा चुनाव के लिए हेमराज को समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई का वितरण कर खुशी का इजहार किया।

बुधवार को समाजवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष पप्पू शाह व मंडल अध्यक्ष  नादिर रजा बरकाती एवं जिला उपाध्यक्ष  मोनिस शेरी ने समाजवादी पार्टी गठबंधन की ओर से हेमराज वर्मा को लोकसभा का प्रत्याशी बनाये जाने पर खुशी का इजहार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व मायावती को धन्यवाद देते हुए  मिठाई का वितरण किया। समाजवादी पार्टी को जनहित में विजय दिलाने की अपील की।  इस अवसर पर पार्टी के ओमकार यादव, गुलफाम खान, मीडिया प्रभारी जहीरुल खान, विधानसभा अध्यक्ष सचिन अंबेडकर, विकास पांडेय, जाहिद खान, सोहेल खान, राम बहादुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।
----------------------------
इंडो नेपाल सीमा पर पुलिस बल ने लगाया बैरियर
शुरू किया सघन चेकिंग अभियान

हजारा-पीलीभीत। पुलिस बल ने इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र में बैरियर लगवाते हुए सघन चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है। सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू होने से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच है।

लोकसभा चुनाव 2019 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन एंव चुनाव आयोग सख्त कदम उठाते हुए इंडो नेपाल बार्डर क्षेत्र के हजारा थाना क्षेत्र के रामनगर तिराहा के निकट पड़ोसी जिला लखीमपुर खीरी के थाना संपूर्णानगर के पीलीभीत-लखीमपुर खीरी सीमा पर बैरियर लगाकर सघन वाहन चेकिंग अभियान की शुरूआत कर दी है। मंगलवार से स्टेटिक टीम के प्रभारी मजिस्ट्रेट क्षत्रपाल सिंह की देखरेख में हजारा थाने की कंबोजनगर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश पाल हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस टीम के साथ चार पहिया सहित अन्य वाहनों का तलाशी अभियान चलाया। वाहन चेकिंग के दौरान किसान सहकारी चीनी मिल संपूर्णानगर के उपाध्यक्ष इन्द्रदीप सिंह बटन व साधन सहकारी समिति कबीरगंज के चेयरमैन पदम सिंह चौधरी की भी गाड़ी को रोककर उसमे रखे बैग को खुलवाकर चेक करने के बाद ही जाने दिया। गाङियां में अनुचित सामग्री के साथ अधिक मात्रा मे कैश रखकर चलने पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वाहनां की चेकिंग शुरू हो जाने से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच रहा। उधर, स्टेटिक टीम के प्रभारी क्षत्रपाल सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैरियर लगाया गया है जहां सुबह 6 बजे से सांय 8 बजे तक वाहन की चेकिंग की जाएगी, अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वाहन स्वामी अपने कागजात साथ लेकर चले।
-------------------------------
वारंटी को भेजा जेल
हजारा-पीलीभीत। कोर्ट का आदेश जारी होने के बाद  पुलिस ने  वरंटी के घर दबिश उसे गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार को कंबोजनगर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश पाल ने पुलिस टीम के साथ सिंघाङा उर्फ टाटरगंज निवासी चिंमन सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह के घर दबिश देकर वारंटी को गिरफ्तार कर जेल  भेज दिया है।
------------------------
गन्ना किसानों का बकाया भुगतान भेजा गया
हजारा-पीलीभीत। लखीमपुर खीरी-पीलीभीत परिक्षेत्र की किसान सहकारी चीनीमिल संपूर्णानगर के उपाध्यक्ष इन्द्रदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि किसानों का गन्ना भुगतान के लिए 26 जनवरी तक का एडवाइज बनाकर किसानों के संबंधित बैंक खाते में भेज दिया गया है। इस मौके पर चीनी मिल के संचालक मंडल के संचालक कुलवंत सिंह, निशान सिंह, अजय सिंह, अमरजीत सिंह, शेरगिल चीनी मिल के उपाध्यक्ष इन्द्रदीप सिंह साधन समिति के चेयरमैन पदम सिंह आदि मौजूद रहे।
-----------------------
.....जब कोतवाल ने नजरबंद कर दिया दुल्हा, निकाह टला
पूरनपुर-पीलीभीत। चार साल तक एक युवती का शारीरिक शोषण करने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया, एक युवती को धोखा देकर निकाह करने जा रहे दुल्हे को पुलिस ने उसके ही घर में नजरबंद कर दिया।

दो दिन पूर्व एक युवती ने फिरोज नामक युवक पर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाकर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई होने के बाद प्रेमिका को छोड़कर दूसरी युवती से शादी रचाने जा रहे दुल्हे को पुलिस ने रोक लिया और उसके ही घर में नजरबंद कर दिया। उक्त मामला काफी चर्चा का विषय बना रहा। दूल्हे के घर पहुंचे बिन बुलाये खाकी धारियों ने दूल्हे के अरमानों पर पानी फेरा ही साथ बारातियों का मोहभंग कर दिया। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने शांतिभंग की आशांका में दो रिश्तेदारों को भी हिरासत में लिया हैं।  
-------------------------
रिश्तेदारी में गया किशोर लापता
पूरनपुर-पीलीभीत। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव कसगंजा से रिश्तेदारी जिला शाहजहांपुर गया किशोर लापता हो जाने से परिजनों ने हत्या की आशांका व्यक्त करते हुए तहरीर दी हैं।

काजल पत्नी विश्राम निवासी कसगंजा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनके 16 वर्षीय पुत्र अंकुल उर्फ हरनरायन को होली मिलने के लिए 23 मार्च को रिश्तेदार कन्हई व पवन निवासीगण थाना बंडा, गांव ढका घनश्यामपुर साथ लेकर गए। अब अंकुल लापता है, पीड़िता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
------------------------
नगर में जारी है चोरियों का सिलसिला
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर में चोरियों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है, वहीं पुलिस चोरी की बारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं।

बीती रात नगर के मोहल्ला बमनपुरी में अरशद हुसैन पुत्र इरशाद हुसैन के घर से चोरों ने अलमारी में रखे 46 हजार नगद चोरी कर लिये और एक मोबाईल लेकर फरार हैं। अरशद हुसैन ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी हैं। दूसरी बारदात बमनपुरी निवासी शाहिद नूरी खां पुत्र हजरत नूरी खां के यहां अंजाम दी गयी। चोरों ने शाहिद नूरी खां के घर से 11 हजार रूपये पर हाथ साफ किया हैं। 
-------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...