सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.03.2019

पीलीभीत-बहेड़ी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की उम्मीदवारी हासिल करने को मची होड़
चुनावी हलचल

पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा चुनाव में भाजपा की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए स्थानीय नेताओं में दौड़ शुरू हो चुकी है, पूर्व राज्यमंत्री डा0 विनोद तिवारी दिल्ली में डेरा डाले हुए है। वहीं युवा नेता के रूप में पहचान बना चुके गुरूभाग सिंह भी लगातार प्रयासरत हैं।

लोकसभा क्षेत्र 26 पीलीभीत-बहेड़ी में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के नाम की घोषण में हो रही देरी को लेकर स्थानीय नेता इसका भरपूर फायदा उठाने में लगे है। भाजपा से टिकट हासिल करने की दौड़ में वर्तमान प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व राज्यमंत्री डा0 विनोद तिवारी सहित भाजपा महामंत्री रहे गुरभाग सिंह लगातार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करीबी रिश्ते को लेकर गुरूभाग सिंह काफी चर्चा में है, वहीं पूर्व राज्यमंत्री डा0 विनोद तिवारी पार्टी के पुराने कद्दावर नेताओं में सुमार हो चुके है और इसे नाते वे उम्मीदवारी पर दाव लगाने का मन बना रहे है। हालांकि पीलीभीत के राजनैतिक इतिहास में मेनका गांधी का विरोध होना नई बात नहीं है, इससे पहले विधानसभा चुनाव में संगठन ने मेनका संजय गांधी के खिलाफ मोर्चा लेते हुए विरोध दर्ज कराया था। यह बात अलग है कि उस समय मेनका समर्थक उम्मीदवार के नाम की घोषित की गयी। अब लोकसभा चुनाव में भी यही स्थिति बन रही हैं और निर्णय पार्टी हाईकमान के हाथ है। इस बार पीलीभीत-बहेड़ी सीट से मेनका गांधी की वजाय सुल्तानपुर सांसद वरूण गांधी के चुनाव लड़ने के चर्चें से स्थानीय राजनैतिक गलियारें में कभी उथल-पुथल है। इसके चलते ही राजनीतिक दिग्गज नेता भाजपा की उम्मीदवारी को हासिल करने के लिए दौड़ रहे है। फिलहाल पार्टी हाईकमान का फैसला ही इस भाग-दौड़ पर नियंत्रण लगा सकता हैं।
----------------------------
पीटीआर के जंगल में लगी आग ने तबाह करदी किसानों की तैयार फसल
पतझड़ को साफ करने के लिए जंगल को सीधे आग के हवाले कर रहे वनाधिकारी

पूरनपुर-पीलीभीत। टाईगर रिजर्व के जंगल सिरसा में लगाई गई आग से दो किसानों का कई एकड़ गेंहू जलकर राख हो गया। आग लगने से किसानां को लाखों रूपये की आर्थिक हानि हुई है।

मार्च-अप्रैल के दिनों में वन क्षेत्र में आग लगाकर जंगल की सफाई करना फारेस्ट अधिकारियों की मिली-जुली नीति है, रविवार को सिरसा के जंगल में इसी नीति के चलते किसानों की खड़ी फसल आग में जलकर खाक हो गयी। टाईगर रिजर्व घोषित होने के बाद भी फारेस्ट अधिकारी नियम विरूद्ध तरीके से पतझड़ को साफ करने के लिए जंगल को सीधे आग के हवाले कर देते है। इस आग में जंगली जीव तो मरते ही है साथ ही जंगल किनारे किसानों की फसल को भी नुकसान होने का अंदेशा रहता है। रविवार को टाईगर रिजर्व पीलीभीत की पूरनपुर रेंज के सिरसा जंगल में करीब चार दिन पूर्व लगाई गई आग ने अचानक खेतों का रूख और दो किसानों की तैयार फसल को चपेटे में ले लिया। गांव सिरसा के रहने वाले राजू पुत्र सोबरन लाल का करीब 2.5 एकड़ व परशुराम पुत्र जयराखन लाल का 1.5 एकड़ भूमि पर खड़ा गेंहू जल गया। आग बुझाने के दौरान बचा हुआ गेंहू खेत में ही रौंद गया। आग लगने की सूचना पर एसडीएम चन्द्रभानु सिंह ने मौका मुआयना किया और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
इंसेट-
फायर सर्विस की लच्चर व्यवस्था से रोष        
थाना क्षेत्र में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के पास कोई इंतजाम नहीं है, लगातार घटनाएं होने के बाद भी संबंधित अधिकारी कोई कारगर कदम नहीं उठा रहे है। हाल ही में कस्बा पूरनपुर में दो लग्जरी गाड़ियां बदइंतजामी में जलकर खाक हो गयी और बड़ी घटना होते होते बची। वर्तमान समय में थाना पूरनपुर में आग बुझाने का कोई संसाधन उपलब्ध नहीं है। इससे स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पानी का टेंकर न होने से संबंधित कर्मचारी मात्र मूक दर्शक बनकर अग्निकांड को निहार सकते हैं।
-----------------------------
लोकसभा चुनाव को लेकर सपाईयों ने बनाई रणनीति
जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने दिए दिशा निर्देश
पूरनपुर-पीलीभीत। सपा जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने पूर्व विधायक पीतमराम के कार्यालय पर एक बैठक कर लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये।

जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव साम्प्रदायिकता एवं अराजकता के विरुद्ध लोकतंत्र बचाने को लड़ा जाएगा। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझें। लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा, उन्होंने सेक्टर एवं बूथ स्तर पर बसपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसम्पर्क में जुटने को कहा। पूर्व विधायक पीतमराम ने अपने सम्बोधन में कहा कि महागठबंधन पूरे प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अन्जाना एवं बसपा के पूर्व प्रत्याशी केके अरविंद सहित अन्य वक्ताओं ने सम्बोधित किया। संचालन सछास जिलाध्यक्ष नोमान अली वारसी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महेश यादव, जाहिद खा, लालू यादव, मुरारी लाल शर्मा, आनन्द पासवान, प्रभुदयाल पासवान, अनिल, निजाम, कुलविंदर रंधावा, शेखर वाजपेयी, मलकीत सिंह, उमर अंसारी, सियाराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
-------------------------
गुरूद्वारे में होली मिलन का आयोजन
पूरनपुर-पीलीभीत। ब्लाक रोड स्थित गुरूद्वारे में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सिख धर्म की भाषा में होली को होला महल्ला का नाम देकर आयोजन धूमधाम से किया गया। 

गुरूद्वारे में मुख्य रूप से अमृतसर रागी हरिविन्दर सिंह, गुरूद्वारा पूरनपुर के हजूरी रागी, गुरूमेज सिंह, फतेह सिंह, दिल्ली के हजूरी रागी ने गुरूद्वारे में आकर कीर्तन से मत्रंमुग्ध कर दिया। गुरूद्वारा सीसगंज से आये रविन्दर व जसपाल सिंह ने कथा के माध्यम से गुरू गोविन्द का इतिहास बताया। इसके बाद गुरू का अटूट लंगर चला। कार्यक्रम में बलजीत सिंह, मास्टर गुरूदयाल सिंह, अमरजीत, हरविन्दर सिंह, मनजिन्दर सिंह, कुलदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
---------------------
देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
पूरनपुर-पीलीभीत। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ग्रामीण को देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपित के पास कच्ची शराब भी बरामद की गई है। 


थाना शेहरामऊ उत्तरी के थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ जंगल में दीनानाथ पुत्र बुद्वसेन निवासी सुल्तानपुर को एक देशी तमंचा 315 बोर व जिन्दा कारतूस एवं मोटर साइकिल सहित 40 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गंभीर धाराओं में जेल भेजा हैं।
------------------
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
पूरनपुर-पीलीभीत। एक ग्रामीण को कच्ची शराब के साथ पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा है।

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव पिपरा मुजफ्ता में पुलिस बल ने छापेमारी कर रूपराम पुत्र ख्यालीराम निवासी पिपरा मुजफ्ता को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से 40 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। उक्त मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
---------------------
पूरनपुर स्वास्थ्य महकमे को मिलीं 17 एएनएम
पूरनपुर-पीलीभीत। स्वास्थ्य महकमे में एक दर्जन से अधिक एएनएम भेजी गयीं हैं, जॉइनिंग के बाद रिक्त पड़े एएनएम सेन्टरों पर स्वास्थ्य सेवाएं बहाल होंगी।

पूरनपुर तहसील में स्वास्थ्य विभाग के 50 एएनएम सेन्टर संचालित है, अभी तक इन सेन्टारों में से करीब 12 जगहों पर एएनएम पद रिक्त चल रहे थे। गांव गांव तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में सहायक एएनएम सेन्टर बंद होने से स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं का लाभ लेने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चक्कर लगाते होते थे। अब पूरनपुर स्वास्थ्य विभाग को 17 एएनएम मिल चुकीं हैं तो संभवता ग्रामीण क्षेत्र की हेल्थ सेवाओं में सुधार होने की उम्मीद की जा सकती हैं।
-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...