सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.02.2019

गन्ना पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

पूरनपुर-पीलीभीत। बरेली मंडल के नव नियुक्त गन्ना पर्यवेक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन उप गन्ना आयुक्त बरेली के निर्देश व जिला गन्ना अधिकारी की उपस्थिति में एल0 एच0 चीनी मिल के कलीनगर फार्म पर किया गया। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बरेली परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त सत्येंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया । प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में एस0सी0डी0आई0 सुनील शुक्ल ने विभागीय योजनाओं की जानकारी एस0सी0डी0आईं0 राम भद्र द्विवेदी ने पौधशाला के अधिष्ठापन व संबंधित अभिलेखों के रखरखाव  एवं सचिव पीलीभीत जितेंद्र कुमार ने समिति सदस्यता व कृषि निवेशों के वितरण पर जानकारी दी। प्रशिक्षण के द्वितीय चरण में गन्ना किसान संस्थान शाहजहांपुर के उप निदेशक पी0के0कपिल ने गन्ने की वैज्ञानिक खेती व गन्ना शोध परिषद के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एस0 पी0 सिंह ने गन्ने के रोग व उपचार पर प्रशिक्षण प्रदान किया। उप गन्ना आयुक्त बरेली सत्येंद्र सिंह ने कर्मचारी आचरण नियमावली एवं अनुशासन प्रक्रिया के संबंध में नव नियुक्त गन्ना को जानकारी प्रदान की। एल0एच0 चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक (गन्ना) के0 बी0 शर्मा ने पेड़ी प्रबंधन पर प्रशिक्षण प्रदान किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला गन्ना अधिकारी बरेली पी0ए0 सिंह, बहेड़ी (बरेली) के एस0सी0डी0आई0 संजय राव, रोजा (शाहजहांपुर) के एस0सी0डी0 आई0 डॉ सुनील कनोजिया, मझोला (पीलीभीत) की एस0सी0डी0आई0 विजय लक्ष्मी के साथ बदायूं, बरेली व पीलीभीत के नव नियुक्त गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे ।

-----------------------
अनियंत्रित ट्रक पलटी, चालक फरार
पूरनपुर-पीलीभीत। एक ट्रक अनियंत्रित होकर खांई में पलट गई। ट्रक चालक मौके से भाग निकला।

बन्डा हाइवे पर पूरनपुर की और से आ रही तेजगति से ट्रक लुकटिहाई भट्टे के पास अनियिंंत्रत होकर पलट गई। ट्रक खाई में पलटने से पहले ट्रक चालक ने कूद कर जान बचाई और मौके से फरार हो गया। इस दौरान राहगीरों ने देखा तो ट्रक चालक मौके से भाग गया था और उसके बाद डायल 100 को फोन करके सूचना दी गयी। पुलिस ने मौका मुयाना किया है।
-----------------------
एटीएम से रूपये निकालने गए फौजी के भाई के साथ बैंक कर्मचारी ने की अभ्रदता
पूरनपुर-पीलीभीत। एटीएम से रूपये निकालने गए फौजी के भाई के साथ बैंक कर्मचारी ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। युवक ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

छत्तीसगढ़ बार्डर पर तैनात आर्मी जवान का एकांउट एसबीआई शाखा में है। गुरूवार को आर्मी जवान फिरोज खान भाई सारिम खान स्टेशन रोड पर स्थित एटीएम में रूपये निकालने के लिए लाईन में गए इस बीच बैंक कर्मचारी रविन्द्र आ पहुंचा और लाइन में बिना लगे एक ग्रामीण के साथ एटीएम में से रूपये निकालने लगा। सारिम खान ने इस बात का विरोध किया तो रविन्द्र ने बैंक कर्मचारी होने की धमकी दी। इसके बाद बात बिगड़ने लगी और रविन्द्र ने सारिम खान का एटीएम कार्ड व बाइक की चाबी छीन कर गाली गलौज कर दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने रविन्द्र को सारिम से माफी मांगने को कहा लेकिन बैंक कर्मचारी हठधर्मी पर कायम रहा। घटना के डेढ़ घंटे बाद बैंक मैनेजर ने सारिम खान को एटीएम कार्ड व बाइक की चाबी बापस की। इसके बाद सारिम खान ने उपजिलाधिकारी चन्द्रभानु सिंह को शिकायती पत्र देकर बैंक कर्मचारी रविन्द्र के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में शब्लू, शफाकत खान, मोहम्मद वसीम, अकरम, आसिफ आदि लोग मौजूद रहे। 
-------------
कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुआबोझ के रहने वाले राजाराम पुत्र हीराचन्द के घर एसआई अभय कुमार पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर 40 लीटर कच्ची शराब व 400 लीटर लहन एवं शराब बनाने के उपकरण बरामद किये है। उक्त मामले में पुलिस ने राजाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
---------------------
हरदोई ब्रांच नहर से सरकटी लाश मिलने से हड़कम्प
पूरनपुर-पीलीभीत। हरदोई ब्रांच नहर की झाल में फंसी महिला की लाश देखे जाने से सनसनी फैल गयी और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गयी। नहर में मिला शव महिला का है लेकिन सर न होने से उसकी शिनाख्त नहीं की जा सकी। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया हैं।

गुरूवार को हरदोई ब्रांच नहर टूटे पुल के पास झाड़ियों में फंसी लाश को नहर के किनारे गुजर रहे ग्रामीणों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते घटना स्थल पर सैकड़ों लोग भीड़ के रूप में जमा हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बलरामपुर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार यादव को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुयाना कर शव को कब्जे में लिया है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में लगी है, लेकिन शव का सर कटा होने से पहचान नहीं हो पा रही है।
------------------
मुर्गी फॉर्म में लगी आग से चूजे मरे, लाखों का नुकसान

हजारा-पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र में एक पोल्ट्री फार्म में आग लग जाने से हजारों चूजे आग में जलकर स्वाहा हो गए, आग की घटना से पोल्ट्री फार्म मालिक का लाखों रूपये का नुकसान होना बताया जा रहा हैं।

थाना हजारा क्षेत्र के गांव रामनगर में बनारसी नामक ग्रामीण के पोल्ट्री फार्म में हजारों चूजे पल रहे थे। बीती रात्रि अज्ञात कारणों के चलते मुर्गी फार्म आग की चपेट में आ गया और पूरी तरह जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया। फार्म में लगे वारदाने के साथ साथ सोलर लाइटे व अन्य फर्नीचर जलकर स्वाहा हो गए। आग लगने के बाद गांव में अफरा तफरी का माहौल रहा। लेकिन आगजनी के दौरान आग को शांत करने के सारे प्रयास असफल रहे और पोल्ट्री फार्म के अंदर में कुछ शेष नहीं रहा। ग्रामीण के अनुसार आग से लाखों रूपये की क्षति हुई हैं।
----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...