सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.02.2019

भारी ओलावृष्टि से पट गए गेंहू के खेत और घर आंगन

पूरनपुर-पीलीभीत। बुधवार को पूरनपुर क्षेत्र में भारी ओला वृष्टि से खेतों में लहलहा रही गेंहू की फसल को भारी नुकसान हुआ है, घर आंगन से लेकर खेतों तक सफेद वर्फिली चादर नजर आयी।

करीब दस मिनट की बारिश के साथ हुई ओला वृष्टि ने किसानों के चेहरे मायूस कर दिये। ओला वृष्टि से गेंहू की तैयार फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है और सरसों पूरी तरह नष्ट हो गयी। ओला वृष्टि से हुए नुकसान से गन्ने की फसल भी दूर नहीं रह सकी और खेतों में गन्ना हल्की बारिश व ओला वृष्टि के जमीन पर गिर गया। गेंहू की फसल तैयार है और बारिश, ओला वृष्टि से गेंहू की दर में गिरावत होना संभव है, वहीं निचली खेतों में लगा गेंहू जमीन पर गिरने के बाद सड़ सकता है इस परिस्थति में संबंधित किसानों को भारी आर्थिक क्षति होगी। रमनगरा के छप्परपोश घरों में ओला वृष्टि आफत बनकर टूटी, लोगों ने पक्के घरों में आश्रय लेकर अपनेआप को सुरक्षित किया।       
---------------------
आग का गोला बनी वैन
पूरनपुर-पीलीभीत। खड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। बुधवार को गनेशगंज में खड़ी ओमनी गाड़ी में अचानक आग लग गई आस पास के लोगों ने आग को देखा तो पानी, मिट्टी डालकर आग बुझाने लगे। लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि आग पर काबू न पाया जा सका और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई।
--------------------
सड़क हादसे में युवक की मौत
पूरनपुर-पीलीभीत। माधोटांडा हाइवे पर बस ने बाईक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। उक्त मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

माधोटांडा क्षेत्र के गांव धुरिया पलिया निवासी मंजीत पुत्र रक्खा सिंह अपने साढू को छोड़कर पूरनपुर आ रहा था। इसी बीच हाइवे पर पूरनपुर की ओर से लोधीपुर भट्टा के पास तेजगति से आ रही बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मंजीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उक्त मामले में पुलिस ने परमजीत सिंह की और से बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
-------------------------
गुरूमति समागम में जुटे सिख समाज के लोग, लंगर छका

पूरनपुर-पीलीभीत। रूरिया के गुरुद्वारा में 19 वां गुरुमति समागम अमर शहीद बाबा दीप सिंह के जन्म दिवस पर मनाया गया।

तीन दिवसीय समागम में धार्मिक कार्यक्रम हुए, गुरु का भव्य दीवान सजाया गया। समागत में अनेको महान संतों ने पहुंचकर गुरु की महिमा का बखान किया। इस मौके पर सुलख्खन सिंह पंजाब, ढाढ़ी जत्था दलजीत सिंह पंजाब, प्रोफेसर नछत्तर सिंह पंजाब, सुखविंदर सिंह एम ए नानकमत्ता साहिब, अजायब सिंह मेंबर धाम प्रबंधक कमेटी अमृतसर आदि उपस्थित रहे। समागम में सभी को सरोपा भेंट किया गया। कार्यक्रम में अमृत संचार भी हुआ एवं गुरु का लंगर अटूट चला। हजारों लोगों ने प्रसाद छका, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में क्षेत्र से भारी संख्या में भक्त पहुंचे। बाबा अजायब सिंह, बाबा मानसिंह, इंद्रजीत कौर खालसा, जसवंत वीर ज्ञानी, गुरमेज सिंह, बाबा सुरजन सिंह, अर्जुन सिंह, निन्दर सिंह, सन्दीप खण्डेलवाल मौजूद रहे।
-----------------------------
पंचायत अध्यक्षों ने हथकड़ी और बेड़ियां पहनकर जताया विरोध

पूरनपुर-पीलीभीत। पंचायती राज अधिनियम को पूरी तरह लागू करने की मांग कर रहे प्रधान संघ के लोगों ने हथकड़ी पहनकर लखनऊ में विरोध दर्ज कराया। 

प्रदेश भर के प्रधान मांगों को लेकर राज्य सरकार व केंद्र सरकार का विरोध कर रहे है, भारती संविधान के अंर्तगत आने वाले अधिकारों को प्रधान से वंचित रखा गया है। उन्हें लागू करने के संबंध में उत्तर प्रदेश के प्रधान राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी एवँ प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव के नेतृत्व में हुंकार भरी और विरोध में पीलीभीत प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित, राजू जिला महामंत्री, परमजीत सिंह काका एवं परमजीत सिंह पम्मा, प्रधान विपिन सिंह, प्रधान अनुपम मिश्रा, प्रधान सलीम खान, प्रधान लल्लन सहित सैकड़ों प्रधान उपस्थित रहे। लखनऊ में प्रधानों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में हथकड़ी और बेड़ियाँ पहनकर राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
-------------------------
बसंत कालीन बुवाई में गन्ना बीज का चयन महत्वपूर्ण
पूरनपुर-पीलीभीत। वसंत कालीन गन्ने की बुबाई प्रारम्भ हो चुकी है। ये कहावत तो आपने सुनी ही होगी “जैसा बोयोगे वैसा ही काटोगे“ ये कहावत गन्ना फसल पर पूरी तरह से खरी उतर रही है। 

बीज गन्ना स्वस्थ एवं निरोग होगा तो निश्चित ही फसल भी अच्छी होगी, गन्नाधिकारी बताते है कि गन्ने में प्रति एकड़ अधिक उत्पादन लेने के लिए बीज का चुनाव करते समय निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए। बीज अनुवांशिक रूप से शुद्ध होना चाहिए अर्थात बीज वाले खेत मे अन्य प्रजातियों के गन्नों का मिश्रण नहीं होना चाहिये। गन्ना गिरा हुआ नहीं होना चहिये। बीज गन्ना फसल पूरी तरह से रोग व कीट से मुक्त होनी चाहिए। बीज गन्ना लेने के लिए चयनित प्लाट में संतुलित मात्रा में खाद व उर्वरक का किया गया हो।
इंसेट-
समय-समय पर सिचाई की जरूरत
ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पूरनपुर सुनील शुक्ला ने  बताया कि बीज हेतु गन्ने का चुनाव करते समय उक्त बातों को विशेष रूप से ध्यान रखने से 20 से 25 प्रतिशत  की उपज में बढ़ोतरी की जा सकती है साथ ही बीज के लिए गन्ना कटाई के 15 दिन पूर्व प्लाट में 8 से 10 किलोग्राम यूरिया प्रति एकड़ डालकर हल्की सिचाई कर देनी चाहिए। बुबाई में दो आंख के टुकड़े तैयार करते समय रोग व कीट ग्रस्त टुकड़ों को अलग कर देना चाहिए तथा टुकड़ों को कर्वण्डाजिम ( दो ग्राम प्रति लीटर पानी ) के घोल में 15 से 20 मिनट तक डुबोना अधिक लाभकारी हैं।
-------------------------
पुलिस ने की तीन और पशु तस्करों पर एनएसए की कार्रवाई
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने तीन पशु तस्करों पर एनएसए की कार्रवाई की है, बड़ी कार्रवाई से पशु तस्करी में लिप्त लोगों में दहशत देखी जा गई हैं।

गोकशी के लिए जनपद में अव्वल स्थान पर पूरनपुर कोतवाली में पशु तस्करों पर लगाम लगाने के लिए इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने एनएसए की कार्रवाई अमल में लायी है, हालांकि यह कार्रवाई जिलाधिकारी के अनुमोदन पर ही की गई है। पूरनपुर कोतवाली में आधा दर्जन गांव में और लाइनपार बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जाता है। गोकशी पर प्रतिबंध लगाने के लिए मौजूदा कोतवाल ने आरोपितों पर एनएसए की कार्रवाई करके मिसाल कायम की हैं। बुधवार को पुलिस ने हनीफ पुत्र कल्लू, हसीब पुत्र हनीफ व अकरम निवासी शेरपुर कलां के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के अर्तगत कार्रवाई की हैं।
-------------------------------
  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

PILIBHIT- घर की आग में जलकर मरे मवेशी, लाखों की गृहस्थी भी जली

पांच भैसों का पशु पालन विभाग कर रहा उपचार बीसलपुर,पीलीभीत। घर से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक पशु जलकर मर गए। अग्निकांड से गांव में कोहराम मचा रहा। घटना बीती रात की है। अग्निकांड के बाद पहुंचे राजस्व विभाग ने आंकलन रिपोर्ट तैयार की है। बीसलपुर के गांव मानपुर मरौरी में आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। ग्रामीण मोहन स्वरुप, प्रेमपाल, गिरजाशंकर भगवानदास पुत्रगण परमानंद, सूरजपाल पुत्र नेतराम के घरों में आग से लाखों का नुकसान हुआ है। कई पशुओं की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग की तेज लपट और धुआं देखकर गांव में भगदड़ रही। गांव के लोगों ने घर से भागकर जान बचाई। मगर रस्सी से बंधे मवेशियों की आग में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड पहुंची। आग लगने से 5 बकरी, 2 गोवंशीय पशुओं की मौके पर ही मौत हुई है। अग्निकांड में 5 भैंसे बुरी तरह से झाुलसीं हुई है। फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची और आग से हुई क्षति का आंकलन किया। नुकसान के आंकलन की रिपोर्ट तहसीलदार कर्मसिंह को भेजी गई है। आग लगने से करीब 5 लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। अग्निपीड़...

व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा

  व्यापार मण्डल के प्रदेश प्रचार मत्री बने संतराम विश्वकर्मा पूरनपुर-पीलीभीत।   बुधवार को व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनित किया है। इसके चलते विश्वकर्मा समाज के लोगों ने उन्हें बंधाई दी और उनका मुंह मीठा कराया।  विश्वकर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया है। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामन्त्री किशोर सक्सेना के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संन्तराम विश्कमा्र ने किया। कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के अध्यक्ष नागेन्द्र राय व महामंत्री किशोर सक्सेना ने विश्कर्मा महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संतराम विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल का प्रदेश प्रचार मंत्री नियुक्त करके उन्हें मनोनयन पत्र दिया गया है। साथ ही उन्होंने पद की गरिमा बनये रखने व इायित्व को पूरी पिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाने की बात कही है। मनोनयन पत्र जारी होने के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। --...

12.12.2018

विद्या मंदिर के चौकीदार की संदिग्ध मौत पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि नगर के विद्या मंदिर इण्टर कालेज के चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। विद्यालय खुलने के समय पहुंचे एक कर्मचारी ने उन्हें मृत पाया तो सनसनी फैल गयी। इसके बाद परिजनों व पुलिस को सूचना दी गयी। माधोटांडा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज में नरायनपुर पंकज कालोनी निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा पुत्र नोखे लाले पिछले आठ वर्षों से सुरक्षा कर्मी का काम कर रहे थे। बीती रात्रि करीब सात बजे विद्यालय पहुंचे और सुबह मौत की खबर मिलने सनसनी फैल गयी। रोते विलखते परिजन विद्यालय पहुंचे। इसके कुछ देर बाद नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश चौहान व कोतवाल केशव कुमार तिवारी और सीओ योगेन्द्र कुमार ने मौका मुआयाना किया। विद्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से देखा गया कि मृतक सुरेश चन्द्र शर्मा रात्रि 02ः12 मिनट पर उठते है और करीब तीन मिनट के अंतराल में वापिस आकर चारपाई पर लेट जाते है उसके बाद दिन निकलने पर दूसरा चौकीदार 06ः34 मिनट पर उन्हें उठाने का प्रयास करता है तो वे मृत पाये गए। वारदात का वीडियो फुटेज देखन...