सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.02.2019

एमओआईसी ने महिला काउंसलर की लगाई फटकार
पूरनपुर-पीलीभीत। अपना रूप छोड़कर अस्पताल में भटक रही महिला काउन्लर की प्रभारी चिकित्साधिकारी ने जमकर फटकार लगा दी और कार्यप्रणाली में सुधार लाने को निर्देशित किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात महिला काउन्लर सरोजनी रूम में न मिलने से प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 छत्रपाल सिंह भड़क गए और महिला कर्मचारी की फटकार लगा दी। इसके साथ ही संबंधित कर्मचारी को आचरण में सुधार लगाने की नशीहत दी गयी हैं। 
-------------------------
बाइक की टक्कर से दो छात्र घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। बाइक की आमने सामने टक्कर से दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया गया है।


सड़क दुर्घटना में घायल हुए दोनों छात्र सरस्वती विद्या मंदिर के हाईस्कूल के छात्र है, यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा पूरनपुर के पब्लिक इण्टर कालेज से देकर घर लौट रहे अभिनाश कश्यप पुत्र बसंत लाल व मोहम्मद सैफ अन्सारी पुत्र मोहम्मद नवी निवासी कलीनगर गांव खाता के पास पहुंचे कि सामने से तेजगति से आ रही बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर मौजूद ग्रामीण ने दोनों छात्रों को सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र मे भर्ती कराया है।
--------------------
एमओआईसी की शिकायत एसडीएम से
पूरनपुर-पीलीभीत। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र पर तैनात कार्यवाहक अधीक्षक डा0 छत्रपाल सिंह के खिलाफ नवगत एसडीएम को पूर्व सभासद नादिर रजा बरकाती ने प्रार्थना पत्र देकर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया हैं।

लगतार शिकायत करने के एक माह पूर्व भी कोई कार्रवाही न होने से खफा नादिर रजा बरकाती ने सोमवार को उपजिलाधिकारी चन्द्रभानु सिंह को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की है। चार मार्च को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ तहसील मुख्यालय पर तीन घंटे धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गयी हैं।
----------------------------
ब्लाक परिसर से नदारद रह रहे सचिवों से ग्रामीण परेशान
पूरनपुर-पीलीभीत। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए गांव देहात के लोग ब्लाक का चक्कर काट रहे है, विड़म्बना यह है कि ज्यादातर सचिव ब्लाक प्रांगण में बने क्वार्टरों से अलग रूम लेकर रह रहे है और जरूरतमंद ब्लाक में घूमकर लौट जाते हैं।

सुलभ शौचालय लेकर छोटे, बड़े काम के लिए सैकड़ों लोग पंचायत सचिवों की तलाश में ब्लाक आकर लौटने को बिबश है, पंचायत सचिव न तो गांव में उपलब्ध होते है और न सरकारी क्वार्टर पर। इससे दूर दराज के गांव से आने वाले ग्रामीण परेशान होकर लौट रहे। संबंधित पंचायत सचिव के आवांटित रूम पर मोबाईल नंबर अंकिल है लेकिन सभी गांव वाले इन पर संपर्क नहीं कर सकते। राशन की परेशानी हो या शौचालय से संबंधित समस्या हो पंचायत सचिव को तलाश किया जाना वाजिब है, लेकिल समस्या तब और बढ़ जाती है जब ग्रामीण अशिक्षित महिला पुरूष मेहनत मजदूरी छोड़कर पंचायत सचिवों की खोज में भूंखे प्यासे भटकते हैं।
------------------------------
गन्ना कृषक में बीएससी के चार छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
पूरनपुर-पीलीभीत। मंगलवार को गन्ना कृषक महाविद्यालय में परीक्षाओं के दौरान चार विद्यार्थी नदारद रहे, बी0एस0सी0 के लिए 167 छात्र छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। लेकिन परीक्षा में कुल 163 विद्यार्थी ही उपस्थित रहे।
-----------------------------
बचाव कार्य बंद होने पर जताई नराजगी
हजारा-पीलीभीत। जिला पंचायत सदस्य एवं रालोद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजीत सिंह मंगलवार को ट्रांस शारदा क्षेत्र में कटान पीड़ित गांव राणाप्रतापनगर पहुंचे और बचाव कार्य में शिथिलता बरते जाने पर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा शारदा नदी पर धनाराघाट पेंटून सही जगह पर न बनाये जाने और रास्ता खराब होने की समस्या के संबंध में उन्होंने डीएम वैभव श्रीवास्तव से मिलकर शीघ्र वार्ता करने की बात कही। इसके उपरांत राणाप्रतापनगर गांव के दलित हरिश्चंद्र के घर पहुंचे। 15 फरवरी को आकाशीय बिजली गिरने से हरिश्चंद्र की पत्नी शीला देवी की मौत हो गयी थी। जिला पंचायत सदस्य मंजीत सिंह ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही शासन से दैवीय आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...