सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.01.2019

पूरनपुर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील परिसर में स्कूल एवं कालेज के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया।

शुक्रवार को स्कूल व कालेज के बच्चों ने मतदान जागरूकता रैली का आयेजन किया। रैली में छात्र छात्राओं बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। रैली में आये सभी छात्र छात्राओं को तहसील परिसर में शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एसडीएम जेपी चौहान, तहसीलदार आशुतोष कुमार, लक्ष्य डिग्री कालेज प्रधानाचार्य डा0 अरविन्द दीक्षित, कालेज प्रबन्धक नितिन गुप्ता, अवनीश शुक्ला, डा0 वन्दना शर्मा, अनुज शुक्ला, आदित्य कुमार व सरस्वती विद्या मंदिर, ईश्वर अकेडमी, सनातन धर्म इण्टर कालेज आदि स्कूल व कालेज शामिल रहे।
-------------------------------
गन्ना कृषक महाविद्यालय में चल रहे क्रीड़ा उत्सव का समापन

पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना कृषक महाविद्यालय में हो रहे क्रीड़ा उत्सव का शुक्रवार को समापन हो गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा0 विनोद तिवारी पूर्व राज्यमंत्री रहे उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। इस प्रकार के आयेजन होने से छात्र छात्राओं का मनोवल बढ़ेगा।  

तीन दिन तक चले क्रीड़ा महोत्सव में खेल, कूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। अंतिम दिन बैडमिटंन के फाइनल मुकाबले में नाजिश और शहनाज का मुकाबला नाहिद एवं अनुकीर्ति से हुआ। प्रतियोगिता में नाजिश व शहनाज प्रथम रहे। 800 मीटर दौड़ में धर्मेन्द्र प्रथम विजयपाल द्वितीय शहिद परवेज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में शहनाज प्रथम साक्षी द्वितीय नीतू तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में कालेज के प्रचार्य डा0 सुधीर शर्मा, ने बताया कि अपने कार्यकाल में महाविद्यालय की उन्नति के लिए हर संभंव प्रयास किया। बी0 काम0 की क्लास इस सत्र से शुरू व एम0 ए0 क्लास पं्रारभ करने की बात कही है। गरीब छात्र छात्राओं को कम शुल्क पर शिक्षा देने की बात कही। इस कार्यक्रम मे एससीडीआई डा0 सुनील शुक्ला, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, डा0 वीके शर्मा, अनूप शुक्ला, ढाकन लाल, उषा देवी, महेन्द्र प्रताप, डा0 रेखा, डा0 नीरू आदि लोग उपस्थित रहे।
---------------------
एक दिवसीय सम्मान समारोह में विद्यार्थी सम्मानित
पूरनपुर-पीलीभीत। बूंदीभूड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पाने पर गांव के डॉ0 भीमराव अंबेडकर जनकल्याण समिति ने समारोह में छात्राओं को सम्मानित किया गया।

बेसिक शिक्षा परिषद की राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा खेलकूद प्रतियोगिता जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की योगा प्रतियोगिता झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 20 और 21 दिसम्बर को 18 मंडलों की छात्राओं ने भाग लिया था। इस जूनियर स्तर की बालिका वर्ग की योगा प्रतियोगिता में पूरनपुर तहसील क्षेत्र के बूंदीभूड़ के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की 8 छात्राओं ने अपने प्रदर्शन के माध्यम से राज्य में दूसरा स्थान पाकर इनके द्वारा पूरनपुर का ही नहीं जिला पीलीभीत का नाम राज्य में रोशन हुआ। इन छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों के साथ गांवों में भी काफी खुशी देखी जा रही है। छात्रों द्वारा राज्य में जीत हासिल करने के बाद बूंदीभूड़ के डॉ0 भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति द्वारा राज्य में अपना परचम लहराने बाली छात्राएं सीता देवी, रागिनी देवी, सविता देवी, आराधना देवी प्रथम, शिवांगी देवी, मनीषा देवी, आराधना देवी द्वितीय, पार्वती देवी को समारोह पूर्वक सम्मानित किया और ऐसे आयोजनों में प्रतिभाग करने बाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में समिति अध्यक्ष रमाशंकर, कोषाध्यक्ष जयवीरसिंह, प्रबंधक उमेशकुमार, प्रधानाध्यापक मनोजराणा, पूरनपुर व्यायाम शिक्षक अर्जुनसिंह गंगवार, हरिओम पांडेय, जितेंद्रसिंह, सर्वेशकुमार आदि लोग मौजूद रहे।
-------------------------
मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

पूरनपुर-पीलीभीत। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्कूलों में मतदाताओं को सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई।

    अमरैयाकलां, रघुनाथपुर, लोधीपुर के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय में एवं प्राथमिक विद्यालय खाता, तकियादीनारपुर, गुलहड़ा, रुद्रपुर,  भवानीगंज, इंद्रानगर आदि क्षेत्र के स्कूलों में ग्रामीणों को नवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ समारोह पूर्वक दिलाई गई। शपथ समारोह में कंचनदेवी कुशवाहा, उमाशंकर अवधेश गौतम, ओमप्रकाश कुशवाहा, मो0रिजवान, राजेश्वरीदेवी, राधाकृष्ण कुशवाहा, अफजल खां, अंजुमन आरा, ओमगिरी, अमितशुक्ला, मो0नूर, शहवाज खां, वजाहत मियां, श्यामसिंह, पूनम यादव आदि मौजूद रहें।
-----------------------------
सपा नेता ने की कुलपति से मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

पूरनपुर-पीलीभीत। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव नोमान अली वारसी ने संगठन के अन्य नेताओं के साथ विश्वविद्यालय पहुंचकर परीक्षा तिथि बदलने की मांग को लेकर कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा हैं।

व्यवस्थाए सुधारने को द्वितीय पाली की परीक्षाओं का समय बदलने की मांग की गई और मुस्लिम छात्र -छात्राओं को शुक्रवार को होने वाली नमाज़ में शामिल होने के लिए समय दिया जाए एवं  अनुसूचित जाति के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने में हो रही दिक्कतों को लेकर सछास के बरेली महानगर अध्यक्ष फैज रजा एवं सयुस के प्रांतीय नेता आशु खान के साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं के साथ नारेबाजी करते हुए विश्विद्यालय गेट से कुलपति अनिल शुक्ला के दफ्तर पहुंचकर मांग पत्र सौंपा। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार से भी परीक्षाओं में छात्र छात्राओं को कोई भी असुविधा न हो इसपर बात की गयी। मांग पत्र में छात्र हितों की मांगों का उल्लेख किया। उन्होंने इस दौरान पूरनपुर गन्ना कृषक महाविद्यालय में भी अन्य विषयों की कक्षाओं को चलाने की मांग की जिसपर कुलपति ने जल्द ही सभी मांगां को पूरा करने का आश्वासन दिया। मांगे ना माने जाने की स्थिति में विश्विद्यालय में धरना देने की चेतावनी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र नेता उपस्थित रहे इनमें प्रमुख रूप से औसाफ चौहान घोसी, शुभम अरोड़ा, पलविंदर, शमीम बेग, मनेंद्र, उपेंद्र, आसिफ़ शेख, रूचि सक्सेना आदि उपस्थित रहें।
------------------------------
युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दे दी जान
पूरनपुर-पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास में एक युवक ने प्रेम संबंधों में नाकाम होने पर फांसी लगाकर जान दे दी।

शुक्रवार को हुयी घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। बताया जा रहा है सुरेश कुमार 25 के किसी महिला से प्रेम संबंध थे इसको लेकर वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। शुक्रवार को घर के अंदर ही सुरेश कुमार ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, परिजन पूरे प्रकरण को हत्या करार दे रहे है और थाने में नामजद तहरीर देने की बात कही जा रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गयी हैं। 
---------------------------- 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...