सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.01.2019

गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित हुई क्रीड़ा प्रतियोगिता

पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना कृषक महाविद्यालय में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बरेली से आए उप गन्नायुक्त डा0 सतेन्द्र सिंह ने खेल महोत्सव का उद्घाटन किया।

बुधवार को बंडा रोड पर स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय में क्रीड़ा उत्सव का जोरदार ढंग से आगाज हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप गन्नायुक्त रहे। छात्रों के बौद्धिक व शरीरिक विकास के संबंध में टिप्स भी दिये गए। आयोजन के पहले दिन बालीवाल, खोखो, वैडमिन्टन, लंबी दौड़, छलांग व सौ मीटर की दौड़ का फाइनल मैच का मुकाबला हुआ। सौ मीटर दौड़ में शहनाज बी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं नीतू ने सैकेन्ड व नीशा देवी तीसरे नंबर पर रहीं। महा विद्यालय के प्रचार्य डा0 सुधीर शर्मा ने बताया कि आयोजन तीन दिन तक चलेगा, इसके अलावा छात्र-छात्राओं के लिए मुख्य अतिथि गन्नायुक्त डा0 सतेन्द्र सिंह ने कम्प्यूटर शिक्षक की निःशुल्क व्यवस्था कराने सहित कैरियर काउन्सिंलग की सहायता प्रदान करने का आश्वान दिया हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से एसडीआई सुनील शुक्ला, सचिव टीएन त्रिपाठी, अनूप शुक्ला, डा0 वीके शर्मा, महेन्द्र प्रताप, पिन्दर सिंह, अमित सिंह, कमलजीत सिंह, डा0 रेखा, डा0 मधु, डा0 नीरव, डा0 नसरीन आदि उपस्थित रहीं।
------------------------------
मेनका पर झूठे मुकदमें में फंसाने का आरोप

पूरनपुर-पीलीभीत। केन्द्रीय मंत्री पर निर्दोष राईसमिलर्स को जेल भिजवाने का संगीन आरोप लगाया गया है, इसके संबंध में जेल जा चुके पचपेड़ा राईसमिल मालिक समरवीर सिंह के परिजनों ने चुप्पी तोड़ते हुए मेनका संजय गांधी पर एकतरफा हमला बोला है। 

गल्ला व्यवसायी व राईसमिल पार्टनर घनश्याम दीक्षित की संदिग्ध मौत के बाद करोड़ों के घोटाले में जेल गए समरवीर सिंह के परिजनों ने एक प्रेस वार्ता में केन्द्रीय मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए है, समरवीर सिंह की पत्नी वीना देवी ने मेनका संजय गांधी पर निर्दोष लोगों को जेल भिजवाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने केन्द्रीय मंत्री के दबाव में उनके पति समरवीर सिंह व भतीजे गौरव सिंह पर कई संगीन धाराओं में मुकदमें दर्ज किये और जेल भेजा हैं। भाई धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री के हस्तक्षेप के बाद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है, पुलिस ने निर्दोष राईसमिलर्स पर गैंगस्टर की कार्रवाई की हैं। इस दौरान राईसमिलर्स के परिवार से अमरवीर सिंह, शालिनी सिंह, वीना सिंह, सरोज सिंह, अगमवीर सिंह, पुष्पा सिंह, चौ0 औकार सिंह, राजकुमार सिंह, बीजेपी समर्थक धर्मेन्द्र सिंह उपस्थित रहें।
इंसेट-
दो दर्जन से अधिक प्रधानों ने दी सहमति
समरवीर सिंह व उनके भतीजे गौरव सिंह पर गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद करीब दो दर्जन से अधिक ग्राम प्रधान राईसमिलर्स परिवार के साथ खड़े नजर आ रहे है, सीधी बात की जाए तो यह संकेत केन्द्रीय मंत्री के विरोध में है। एकमत हुए पंचायत अध्यक्षों ने केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को संबोधित शिकायती पत्र प्रेषित किया है, संयुक्त रूप से की गयी शिकायत में सबलपुर प्रधानपति कौशल बाजपेई के विरूद्ध लिखित पत्राचार चर्चा का विषय बना हुआ हैं।   
--------------------------
अपर पुलिस महानिरीक्षक को भेजा शिकायती पत्र
पूरनपुर-पीलीभीत। अपर पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर उक्त प्रकरण में जांच कराकर कार्यवाई करने की मांग की है।

पूर्व सभासद नादिर रजा बरकाती ने अपर पुलिस महानिरीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर ग्राम चंदिया हजारा में वन विभाग के कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है, पत्र में कहा गया है कि उक्त कर्मचारियों ने आग लगाकर अनेकों पशुओं को जिंदा जलाकर मार दिया है। इसकी शिकायत थाना हजारा में दी गई थी। एसओ थाना हजारा सुरेशचन्द्र ने उपरोक्त पशुओं को जलाकर मारने के मामले में कोई कार्यवाई नहीं की। आरोप है कि एसओ सुरेशचन्द्र वन विभाग के कर्मचारियों से सांठ गांठ कर दोषियों को बचाने की फिराक में है।
--------------------
वेतन न मिलने से चीनीमिल कर्मचारी हड़ताल पर
पूरनपुर-पीलीभीत। वेतन न मिलने पर बुधवार को चीनीमिल के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी। इससे किसानों के लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है।

कर्मचारी वेतन के लिए चीनीमिल को बन्द कराने पर उतारू है। चीनीमिल को बन्द कराने का मन कर्मचारियों ने बना लिया है। नौ बजे ही चीनीमिल में पैराई कार्य को पूरी तरह बन्द कर दिया गया। सभी कर्मचारी एकजुट होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और काम बंद कर दिया। चीनीमिल बंद होने से गन्ने के वाहन रोड तक जाम हो गए । चीनीमिल बंद होने की सूचना जीएम एस0 के0 अग्रवाल को लखनऊ में दी गयी वह मीटिंग में गए हुए थे। इसके बाद प्रभारी जीएम जीफ केमिस्ट सीबी सिंह ने मौके पर जाकर कर्मचारियों से बात की ओर वेतन जारी कराने का अश्वासन दिया। उसके बाद कर्मचारी मान गए और चीनीमिल शुरू करायी गई।
--------------------------
कलश यात्रा के साथ शुरू होगी भागवत कथा
पूरनपुर-पीलीभीत। विशाल भागवत ज्ञान यज्ञ 24 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। 
     
कलीनगर मार्ग पर गुरु कृपा धाम मंदिर तकियादीनारपुर में विशाल भागवत ज्ञान यज्ञ 24 जनवरी से भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगा। मंदिर के महंत स्वामी भद्रदास ने बताया कि दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक और शाम 08 बजे से 10 बजे तक भागवत कथा का आयोजन होगा। समापन 31 जनवरी को पूर्ण आहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा। वृंदावन धाम के सह-कथा व्यास मनु शास्त्री भी कथा का आयोजन करेगें।
--------------------------
पूरनपुर में श्रद्धाभाव से मनाई गयी संकट चतुर्थी
पूरनपुर-पीलीभीत। ग्रामीण एवं कस्बा क्षेत्र में संकट चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर गुड़ व तिल से पूजा अर्चना की।
      

पूरनपुर कस्बा के अलावा ग्रामीण आंचलों में पर्व की धूम रही गांव अमरैयाकलां में महिलाओं ने संकट चतुर्थी के पर्व का व्रत रखकर एक जगह पर एकत्रित होकर अपने पुत्र की दीर्घ आयु व धन सम्पन्नता के लिए गुड़ व तिल से देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। महिलाओं ने एक दूसरे को प्रसाद के रूप में गुड़ व तिल वितरित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुखिया महिला प्रेमादेवी ने सभी नवविवाहिताओं को संकट पर्व की व्रत कथा सुनाई। व्रत कथा को महिलाओं  ने ध्यान पूर्वक सुना। इस पर्व पर महिलाओं ने तिल व चावल के लड्डू बनाएं और पूड़ी-पकवान भी तैयार किये। इस मौके पर मुख्य रूप से जयदेवी, कंचन कुशवाहा, कलावती, प्रेमादेवी, राजेश्वरी देवी, नेमवती, सोमवती, सुमन देवी, गीता देवी, माया देवी, सुरजा देवी, सुधा देवी, रानी देवी, ओमवती, रामवती, गुड्डी देवी, सरोजा देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं। संकट चर्तुथी का पर्व गांव खाता, सुखदासपुर, महादिया, तकियादीनारपुर, रम्पुराफकीरे, सबलपुर, नवदियाधनेश, सुंदरपुर,  ककरौआ, देवीपुर, प्रसादपुर, नवदिया टोडर आदि में मनाया गया।
---------------------------
राज्यकर्मचारी घोषित न करने पर हड़ताल पर जाएंगी आशा बहूएं
पूरनपुर-पीलीभीत। अस्पताल में संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई, वहीं दूसरी ओर आशा बहू व संगिनी राज्यकर्मचारी घोषित करने की मांग कर रही है। आशा बहू संगठित होकर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रही हैं।

बुधवार को आशा संघ उ0प्र0 की ब्लाक अध्यक्ष इदरीसन ने सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांग पत्र एसओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह को सौंपा है। आशा बहू व संगिनी कार्यकत्रियों ने ज्ञापन के माध्यम से दो सूत्रीय मांगे रखी है, प्रथम मांग नियमित मानदेय दिलाने एवं दूसरी में राज्यकर्मचारी का दर्जा देने की मांग की हैं। इसके साथ ही शासन को चेतावनी दी गयी है कि मांगे न माने जाने पर आशा बहू व संगिनी कार्यकत्री हड़ताल पर चलीं जाएंगी। ज्ञापन देने वालों में अरूणकांती, मीना कौर, शंकुन्तला, साधना, रूकसाना, सविता, मोनिका, जस्वीर कौर, हरवंश कौर, रेनू देवी, सुधा व जुवेदा आदि आशा बहूएं मौजूद रहीं।
----------------------------
प्रियंका गांधी को प्रदेश का महासचिव बनाए जाने पर खुशी
पूरनपुर-पीलीभीत। लोकसभा चुनावी समर में सपा बसपा गठजोड़ के बाद अब कांगेस पार्टी ने पत्ते खोलना शुरू कर दिया है, बुधवार को पार्टी हाईकमान ने उत्तर प्रदेश की चुनावी भागदौड़ प्रियंका गांधी को सौंपते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रियंका गांधी को चुनावी जिम्मदारी मिलने के बाद स्थानीय कंग्रेसियों में खुशी की लहर दौड़ गयी और जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सागर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में पार्टी हाईकमान के निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए आगामी चुनाव 2019 की तैयारियों में जुटने का आग्रह किया गया। इस मौके पर विकास सागर, रमेश देवल, प्रदीप सागर, राम लाल गौतम, राजीव सागर, राहुल सागर व रहीश अहमद आदि मौजूद रहें।
---------------------------
  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...