सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20.12.2018

खासला पब्लिक स्कूल की प्रबंधन समिति पर लगे गंभीर आरोप
पूरनपुर-पीलीभीत। खासला पब्लिक स्कूल की प्रबंधन समिति पर सरकारी धन गबन करने का गंभीर आरोप लगा है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गयी है।



थाना पूरनपुर के गांव रूरिया में संचालित विद्यालय खालसा पब्लिक स्कूल के खिलाफ मुख्यमंत्री सहित शासकीय अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे गए है। गांव सबलपुर खास निवासी मुख्तयार सिंह पुत्र अमरीक सिंह ने प्रबंधन समिति पर सवाल खड़े करते हुए सरकारी धन का गबन करने का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा है कि जिस गाटा संख्या पर विद्यालय दर्शाया जा रहा वहां कोई स्कूल संचालित नहीं हो रहा है।

--------------------------

अस्पताल की नीलामी को सीएमओ ने किया निरस्त

पूरनपुर-पीलीभीत। राजकीय महिला चिकित्सालय की नीलामी को निरस्त कर दिया गया है।



बुधवार को ब्लाक में स्थित जर्जर अस्पताल की नीमाली प्रक्रिया पूरी कर ली गयी थी और एक ठेकेदार को 53 हजार में बिल्डिंग सुपुर्द करने का फैसला कर लिया गया था। गुरूवार को इस बिल्डिंग पर हथौड़ा चलना था लेकिन मुख्य चिकित्साधिकारी सीमा अग्रवाल ने ऐन मौके पर नीलामी रद्द कर दी। उन्होंने बताया कि नीलामी प्रक्रिया किसी कराण के चलते रद्द कर दी गयी है अब शनिवार को पूरनपुर में पुनः बिलि्ंडग नीलाम की जायेंगी।

------------------------

गोमांस के साथ पुलिस ने तीन आरोपित दबोचे

पूरनपुर-पीलीभीत। गोवध के मामले में लगातार कार्रवाई भी कसाईयों के मंसूबे को बदलने में नाकाम साबित हो रही है। गुरूवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी करते हुए तीन आरोपित युवकों को गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।



नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश कुमार को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि लाइनपार साहूकार में अब्दुला के खाली पड़े प्लाट में गोवध किया जा रहा है। मौके पर कार्रवाई की जाये तो आरोपित पकड़े जा सकते है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर दी और बताये गए स्थान से मो0 रिहान उर्फ रवि पुत्र मोहम्मद मियां, इरफान पुत्र गुलाम जिलानी व मोहम्मद मियां पुत्र कदीर वक्श निवासी कुरैशियान को दो कुन्टज गोमांस के साथ दबोच लिया। कार्रवाई की भनक लगने पर चौथा आरोपित यामीन पुत्र रहीस वक्श मौके से भाग निकला। पुलिस ने सभी आरोपित के खिलाफ गोवध का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

---------------------------

गैंगस्टर का आरोपित गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।



गांव कटपुरा निवासी लवप्रीत सिंह गैंगस्टर के मामले में फरार चल रहा था। मुखबरी होने पर आरोपित लवप्रीत सिंह को पुलिस ने घर से दबोच लिया और थाने लाने के बाद जेल भेज दिया है।

------------------------

एसडीएम कोर्ट में नहीं पहुंची नारी निकेतन भेजी गयी युवती

पूरनपुर-पीलीभीत। घर से भागी एक युवती को कुछ युवकों ने उसे हरदोई ब्रांच नहर में धक्का देकर मारने का प्रयास किया था लेकिन ऐन वक्त पर स्थानीय लोगों ने युवती को मौत के मुंह से बचा लिया था। उसके बाद युवती को नारी निकेतन बरेली भेज दिया गया अब वहीं लोग उस युवती की शादी कराने का इरादा कर चुके है।



माह फरवरी 2018 की घटना है। आसाम रोड पर हरदोई ब्रांच नहर में बाहर से लायी गयी युवती को कई दिन तक मैलानी आदि में साथ रखने के बाद जान से मारने की कोशिश की गयी थी। राहगीरों के हल्ला मचाने पर आरोपित युवक भाग गए थे वहीं युवती का उपचार कराने के बाद बरेली भेज दिया था। बुधवार को न्यायालय उपजिलाधिकारी के यहां युवती को पेश होना था लेकिन वह नहीं आयी। युवती से मिलने आये उदयकरनपुर के प्रधान लखविन्दर सिंह को निराशा हाथ लगी और वे गांव लौट गए।

---------------------------

गन्ना पर्चियों के लिए किसानों ने किया हंगामा

पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना पर्ची के लिए सोसाइटी पर मारामारी का आलम है, गुरूवार को भी दर्जनों किसानों ने आक्रोषित होकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।



गन्ना किसानों को लगातार पर्ची न मिलने से सोसाइटी में आये दिन हंगामा होना आम बात हो गयी है, खेत खाली करके गेंहू बुवाई करने की जल्दबाजी में बाधक बनी पर्ची को हासिल करने के लिए किसान भारी हंगामा कर रहे है। गन्ना पर्चियों के लिए किसानों में भारी आक्रोष व्याप्त है। उधर, संबंधित अधिकारियों ने मौन धारण कर लिया है। गन्ना विकास सोसाइटी पर माफियाओं को पर्ची जारी करने का आरोप लगाते हुए गुरूवार को किसानों ने भारी हंगामा किया और अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार लगाने की चेतावनी दी।

----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...