सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.12.2018

सौभाग्य योजना के नामपर की जा रही खुलेआम अवैध वसूली
पूरनपुर-पीलीभीत। सरकार की मंशा कुछ भी हो लेकिन कर्मचारी बदलने को तैयार नहीं है। सौभाग्य योजना के नामपर अवैध वसूली का धंधा जोरो पर है, इसकी लगातार शिकायत मिलने पर जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

बीजेपी सरकार जहां गरीबों को निशुल्क बिजली कनेक्शन देकर घरों में उजाला बांटने का काम कर रही है वहीं विद्युत विभाग इस योजना को पलीता लगाने पर उतारू है। सौभाग्य योजना के कनेक्शन धारकों से पर दो सौ रूपये से लेकर पांच सौ तक की खुलेआम वसूली हो रही है। 94वें गांवों में विद्युत विभाग के कर्मचारी बेखौफ होकर इस धंधे को अंजाम दे रहे है। जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने डीएम अखिलेश मिश्र को शिकायती पत्र भेजकर गांव रानीगंज, पिपरा, खाण्डेपुर, केसरपुर कलां में हो रही अवैध वसूली पर कार्रवाई कराने की मांग की हैं। 
-----------------------
मनवाधिकार आयोग को भेजा शिकायती पत्र
पूरनपुर-पीलीभीत। हिन्दू युवा वाहिनी के नगरध्यक्ष विष्णु वर्मा ने मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को शिकायती पत्र भेजकर कोतवाल केशव कुमार तिवारी के खिलाफ पुलिस शिकायत प्राधिकरण के अंर्तगत जांच कराने की मांग की है, पिपरिया दुलई में धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद लगातार इंस्पेक्टर के विरूद्ध मोर्चाबंदी की जा रही है।
-----------------------
आशिक के साथ फरार हुई युवती बरामद
पूरनपुर-पीलीभीत। एक पखवाड़ा पहले आशिक के साथ फुरार हुयी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है, पुलिस ने आरोपित युवक को भी पकड़कर जेल भेजा हैं।

मंगनी के एक दिन पहले ही युवती प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी। इसके बाद परिजनों ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। युवती के भागने से हुई बदनामी के डर से परिजन छुपते छुपाते थाने पहुंचे और मुकदमा पंजीकृत कराया। पुलिस कार्रवाई में गुरूवार को युवती व आरोपित युवक सौरव कश्यप पुत्र महेश कश्यप को दबोच लिया। दोनों को थाने लाने के बाद युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया और युवक को पुलिस कार्रवाई जेल भेजा गया हैं।
--------------------------------
छेड़छाड़ से तंग किशोरी पहुंची कोतवाली दी तहरीर
पूरनपुर-पीलीभीत। कोचिंग को जा रही किशोरी के साथ आए दिन भद्दा मजाक व छींटाकशी की हद होने पर वह थाने जा पहुंची और आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।

नगर की एक कॉलोनी में की रहने वाली किशोरी को आए दिन मनचला युवक छेड़ रहा था। इससे परेशान किशोरी शुक्रवार को एक महिला रिश्तेदार के साथ थाना जा धमकी और युवक के खिलाफ वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि शुक्रवार को आरोपित युवक अरविंद यादव ने किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की और विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद किशोरी काफी भयभीत हैं।  
-------------------
पार्टी के 134वें स्थापना दिवस पर जुटे कांग्रेसी

पूरनपुर-पीलीभीत। कांग्रेस पार्टी के 134वें स्थापना दिवस पर ब्लाक रोड पर स्थित एक मैदान में कांग्रेसियों ने कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष शाहिद संजय खान ने की।

लोकसभा अध्यक्ष शाहिद संजय खान के नेतृत्व में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्हांने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश का सफल नेतृत्व कर सकती है, मौजूदा सरकार जनता से झूठे वायदे करके सत्ता में आयी है और देश को लूटने का काम कर रही है। लेकिन अब इसकी पोल खुल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए संजय ने कहा कि 15-15 लाख देने का वादा व राफेल घोटाला सरकार की कलई खोल रहा है। देश की जनता को गुमराह किया गया। लाखों की तादात में बेरोजगार युवा इस सरकार को आगामी 2019 के चुनाव में करारा जबाव देंगे। इस मौके पर शेखू बाबा खान, जीशान, रियाजुद्दीन डब्लू, ताहिर, आमान, शाहरूख, सुमित कुमार, शमशुल, अरविंद, शकील सिद्दीकी, जहीरूल हसन, बब्लू उर्फ यूनुस, नदीम, अतीक अहमद उर्फ गुड्डू आदि लोग मौजूद रहें।
--------------------------
इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं को वितरित की पाठ्य सामग्री

पूरनपुर-पीलीभीत। गुरूनानक इण्टर कॉलेज के गरीब छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तक सामग्री वितरित की गयी। श्रीराम फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स की ओर से गरीब छात्राओं को चिन्हित करने के बाद शुक्रवार को सामग्री दी गयी।

माधौपुर इटौरिया में स्थित गुरूनानक इण्टर कॉलेज सहित आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों में निरीक्षण के उपरांत 20 छात्राओं को पाठ्य पुस्तक के लिए चिन्हित किया गया था। शुक्रवार को संयुक्त रूप से विद्यालय प्रांगण में उपस्थित श्रीराम फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स के अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चों को स्कूल वैग, कापी, पेन, फुट वियर व लंच वाक्स इत्यादि वितरित किये गये। कृषि विकास प्रोग्राम के अंर्तगत पाठ्य सामग्री प्रदान की गयी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कंपनी एमडीओ डा0 जे0एन0 तिवारी, एसकेजी सेन्टर प्रभारी अवनीश कुमार, प्रधानाचार्य गुरविंन्दर सिंह उपस्थित रहें।
--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...