सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.12.2018

शस्त्र लाइसेंस पर रिपोर्ट लगाने के दरोगा ने मांगे रूपये

विधायक सचिव बोले एसपी से होगी भ्रष्टाचार की शिकायत

पूरनपुर-पीलीभीत। शस्त्र लाइसेंस की फाइल पर जांच आख्या लगाने के नामपर दरोगा ने विधायक सचिव से ही रूपये की मांग कर दी। रूपये मांगने की बात पर दरोगा का नाम पूछा गया तो वह सकपका गया और फाइल भिजवाने की बात कहने लगा।



दरोगा की बेअदबी पर विधायक सचिव ने नाराज होकर इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी और आडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शस्त्र लाइसेंस पर लगी रोक हटने के बाद लोग फाइले लेकर अधिकारियों के दफ्तरों घूम रहे है। राजस्व व पुलिस विभाग की जांच आख्या इन फाइलों में लगायी जा रही है। गांव गजरौला खास के ग्रामीण रामपाल शर्मा ने शस्त्र के लिए अवेदन किया और पुलिस की जांच आख्या लगवाने के लिए विधायक सचिव संतराम विश्वकर्मा से मिलकर पैरवी की। लेकिन इसका उल्टा असर हुआ और दरोगा ने विधायक सचिव संतराम विश्वकर्मा से फोन पर बात करने के दौरान रूपये की मांग कर दी। इसके बाद दरोगा का आडियो वायरल किया गया है।

--------------------------

पुलिस ने दबोचा गोवध करने जा रहा युवक, तीन फरार

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहब्बतपुर में एक गन्ने के खेत में गोवध की तैयारी कर रहे युवक को दबोच लिया जबकि तीन फरार हो गये।



पुलिस कार्रवाई में एक युवक को गन्ने के खेत में भागते हुए दबोचा लिया और मौके से चार प्रतिबंधित पशुओं को बंधन मुक्त कराया है। मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि भगवन्तापुर रोड पर आगे चलकर गांव मोहब्बतपुर में कासिम पुत्र हजारी गन्ने के खेत में पशु वध करने की योजना बना रहा है, मौके पर कार्रवाई की जाये तो आरोपित रंगे हाथों पकड़े जायेंगे। इसपर एसआई अमित कुमार पाल ने छापेमारी करते हुए कासिम को पकड़ लिया और दो बछिया व गाय को बंधन मुक्त कराते हुए कब्जे में लिया है। मौके से फरार छोटे, शिवाना व कालिया निवासी रजागंज के खिलाफ पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियत के अंर्तगत मुकदमा दर्ज किया हैं।

--------------------------

रंजिशन रास्ते में घेरकर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। रंजिशन तीन लोगों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर पीट दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है।



पूरनपुर देहात के मोहल्ला रजागंज निवासी समीर पुत्र सब्बीर अहमद पीलीभीत से लौटने पर घर को जा रहा था कि रास्ते में मिले मोहल्ले के ही मझले व उबैश, जुवैर पुत्रगण सद्दीकी ने रंजिशन गाली गलौज की और विरोध करने पर जमकर लात घूसों से पीटा। मामला थाने पहुंचने पर उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है।

---------------------------

गन्ना सेन्टरों पर किसानों को सर्दी में बितानी पड़ रहीं रातें

पूरनपुर-पीलीभीत। फसल तैयार होने के बाद किसानों को उसे लेकर दर दर भटकना पड़ता है, इस कुप्रथा पर कोई सरकार रोक नहीं लगा सकी है। मौजूदा समय में गन्ने की फसल को तुलवाने के लिए किसान सेन्टर पर ही रातें काट रहे है।



शासनादेश के अनुरूप गन्ना सेन्टरों पर पहुंचने वाले किसानों के गन्ने को दस से 12 घंटे में उतार होना चाहिए, लेकिन ज्यादातर गन्ना क्रय केन्द्रों पर किसानों र्दुव्यवहार का शिकार हो रहा है। मैगलगंज हाइवे पर स्थित शाहबाजपुर गन्ना सेन्टर पर दर्जनों किसान रोज राते काली कर रहे है, फसल को तुलवाने के लिए किसान सर्द रातों में गन्ने के ट्राली के नीचे रहकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। अधूरे इंतजाम के चलते गन्ना किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

--------------------------

क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

पूरनपुर-पीलीभीत। कलीनगर के तहसील ग्राउंड में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय जिंदा देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कस्बे के समाज सेवी विमल गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। विमल गुप्ता ने रिबन काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। 16 ओवरों मैं मैच खेला जाना था। रविवार को शेरपुर लाइंस व धुरिया पलिया के खिलाड़ियों के बीच मैच हुआ। धुरिया पलिया के खिलाड़ियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निश्चय किया। 8 ओवर में ही 70 रन बनाकर धुरिया पलिया के खिलाड़ी चित हो गए। शेरपुर लायंस के खिलाड़ियों ने 7 विकेट में ही मैच अपने कब्जे में कर लिया। विजय टीम के कप्तान फैज को मैन ऑफ द मैच सीरीज दी गई। टूर्नामेंट के अध्यक्ष राजेश भारती ने खिलाड़ियों का हौसला प्रदान किया। इस मौके पर मुजम्मिल सिद्दीकी आढ़ती, शिवम जयसवाल, कुलदीप मिश्रा, राजेश शर्मा, रवि गुप्ता, कौशल पांडे, अनुज पांडे, जाहिद, नसीम खान, तस्लीम सहित कमेटी के सभी लोग मौजूद रहे। मैच देखने को कस्बे के लोगों की भीड़ लगी रही।

-------------------------

स्वामी स्पोर्टस अकादमी व अलीगढ़ के बीच शुरू हुआ मैच


पूरनपुर-पीलीभीत। स्वामी स्पोर्टस स्टेडियम लीग मैचों का आयोजन शुरू हो चुका है। लीग मैच स्वामी स्पोर्टस अकादमी व अलीगंढ के बीच में हांगे।



लीग मैच का पहला एक दिवसीय मैच स्वामी स्पोर्टस स्टेडियम में स्वामी स्पोर्टस अकादमी व अलीगढ़ के बीच खेला गया दोनों ही टीम स्वामी स्पोर्टस स्टेडियम पहुंचीं टीम को लाइनअफ करके संस्थान के संरक्षण सरदार भजन सिंह व स्वामी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज यादव ने परिचय प्राप्त किया। इसके साथ ही स्वामी स्पोर्टस स्टेडियम के कोच अमन वर्मा ने टास स्वामी स्पोर्टस स्टेडियम के कप्तान हर्षित कुशवाह व अलीगढ के कप्तान परवीन के बीच कराया, टास अलीगढ़ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अलीगढ़ की शुरूआत खराब रही और उसकी ओपनिग बल्लेबाजी करने आये पंकज शून्य पर सिमरन की गेंद पर बोल्ड हो गये। अलीगढ की ओर से सर्वाधिक 30 रन बनाएं और अलीगढ की टीम निर्धारित 35 औवर 114 रन वनाकर आल आउट हो गई। स्वामी की ओर से जसप्रीत सिंह कुशवाह ने इनको बुमराह के नाम से जानते है और सिंमरन जीत सिंह ने 3-3 बिकेट लिए।      

स्वामी की ओर से हर्षित कुशवाह और देवेश ने ओपनिग की। हर्षित ने 13 और देवेश ने 9 रन बनाएं। स्वामी की ओर से बलजीत सिंह ने सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली और स्वामी ने मैच को 114 रन बनाकर मात्र 20 ओवरो में ही जीत लिया। इस  मैच मे मैन आफ दी मैच सिमरन जीत सिंह रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर 13 रन भी बनाए। इसमें समीर और शिवम अम्पायर रहे और स्कोरिंग देवेश ने की।        

संस्थान के संरक्षक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार भजन सिंह ने सिमरनजीत सिंह को मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। कार्यक्रम में अलीगढ के  अभिषेक, राहुल हमेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, एवं लखवीर सिंह ,मोहित अवस्थी, नीरज यादव आदि सैकड़ां लोग मौजूद रहे।

------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...