सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.12.2018

आठ करोड़ की लागत से बना आईटीआई कॉलेज खडर में तब्दील

                                                                                    सपा सरकार में बना आईटीआई बन चुका है भूतहा


पूरनपुर-पीलीभीत। सिमरिया में आठ करोड़ की लागत से बना आईटीआई कॉलेज अधूरा पडा है। यह कालेज तहसील पूरनपुर से मात्र तीन किलो मीटर के गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में है।



बच्चों की पढ़ाई के लिए शासन से 2009 में स्वीकृत हुआ था। आईटीआई कॉलेज सिमरिया में बनाया गया लेकिन पूरा कॉलेज भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया और आज तक अधूरा है। पूरा बजट खत्म हो गया और कॉलेज अभी भी अधूरा पडा है। यह कॉलेज तहसील क्षेत्र में मात्र एक है। लेकिन क्षेत्रीय विधायक व जिले की सांसद ने इस कॉलेज की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया। कॉलेज का ढांचा तैयार होने के बाद इसे अधूरा छोड़ा गया है। कोई रास्ता भी नहीं है कि कॉलेज तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा बिजली कनेक्शन भी नहीं कराया गया। बच्चों के भविष्य के साथ खिलबाड़ किया गया है। आईटीआई की पढ़ाई के लिए सैकड़ों छात्र छात्राएं बाहर के कॉलेज जाने को मजबूर है। इस कॉलेज की पढ़ाई पीलीभीत में होने की बात कही जा रही है।



इंसेट-

कॉलेज की  वाउंड्री में भी लाखों खर्च हुए थे। घटिया सामग्री से तैयार बाउंड्री वाल हवा के झोंके में दो-तीन साल पहले ही धराशाई हो चुकी है। आईटीआई कॉलेज दूर से तो ऐसा लगता है जैसे जंगल के बीचां-बीच बना हो ना तो वहां पर साफ सफाई होती हैं, बड़ी-बड़ी घास चारों तरफ झाड़ियां जम गयी है। सरकारी धन का र्दुउयोग किस कदर होता है इसकी जिंदा मिसाल आईटीआई कॉलेज सिमरिया में हैं।

----------------------------

कोतवाल पर गोकशी कराने का आरोप

पूरनपुर-पीलीभीत। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री ने संगीन आरोप लगाकर मुख्यमंत्री को शिकायत की है, जिला मंत्री त्रिभुवन शर्मा का आरोप है कि कोतवाल केशव कुमार तिवारी पशु तस्करों से मिले हुए है और गोकशी कराते है। इसके साथ ही सरकार की छवि धूमिल करने एवं बालू खनन, स्मैक व सट्टा जैसे अपराधों को बढ़ावा देने का आरोप भी लगा है। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री त्रिभुवन शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस महानिदेशक को इस शिकायत की प्रतिलिपि भेजी हैं।

--------------------------

गन्ना सोसाइटी में चल रहा धरना आश्वासन पर समाप्त

पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना सोसाइटी में किसानां की समस्या को लेकर चल रहा धरना गुरूवार को गन्नाधिकारियों के आश्वासन पर समाप्त हो गया।



भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में गन्ना सोसाइटी पर दो दिवसीय धरना दिया जा रहा था। माले के जिला सचिव एवं राज्य कमेटी सदस्य का0 देवाशीष के मार्गदर्शन में भाकपा के लोग किसानों की समस्या को लेकर धरना दे रहे थे। मांग पत्र में गन्ना किसानां की समस्याएं व राहुल नगर मजदूर बस्ती के किसानों के लिए पर्ची जारी करने की मांग अहम है। इसके साथ ही गन्ना का समर्थन मूल्य रूपये 400 करने की मांग रखी गयी है। चार सूत्रीय ज्ञापन में भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार दिया गया है। गुरूवार को जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुनील शुक्ला व सोसाइटी सचिव टीएन त्रिपाठी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही दो दिवसीय धरना समाप्त कर दिया गया। धरने में मुख्य रूप से का0 नगीना राम, का0 देवी दयाल, का0 देवाशीष राय, का0 सईद खां, का0 जितेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद रहें।

-----------------------------

वाट माप शिविर में व्यापारियों ने कराया मुद्रांकन

पूरनपुर-पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वाधान में आयोजित वाट माप शिविर में व्यापारियों ने कांटे बांट का मुद्रांकन कराया।



उद्योग व्यापार मण्डल के नगरध्यक्ष मुजफ्फर खान हाजी लाडले की अगुवायी में गुरूवार को एक शिविर सिमेंट रोड पर आयोजित किया गया। वाट माप निरीक्षक अंकित अग्रवाल की उपस्थिति में करीब 200 व्यापारियों ने शिविर का लाभ लिया। एक दिवसीय कैंप में रूपये 42500 का राजस्व वसूल किया गया। इस मौके पर हरगोविंद वाजपेई, दुष्यंत शुक्ला, जितेन्द्र गुप्ता, आशीष रस्तोगी, मुकेश, बन्टू खां आदि लोग मौजूद रहें।

-----------------------------

पुलिस कार्रवाई में फरार हुए कसाई, मांस बरामद

पशु तस्करों का सूचना तंत्र दे रहा खाकी को मात

पूरनपुर-पीलीभीत। गोवध में लगातार कार्रवाई होने के बाद भी कोई कमी नही आ रही है, पुलिस से ज्यादा पशु तस्कारों का सूचना तंत्र मजबूत दिख रहा है। बुधवार को शेरपुर कलां में गोकशी की सूचना पर गए पुलिस कर्मियों को बेरंग लौटना पड़ा। छापे की कार्रवाई लीक होने पर आरोपित मौके से भाग निकले। पुलिस के हत्थे सिर्फ गोमांस व औजार ही लगे।



गोवध में रासुका की कार्रवाई होने के बाद भी पशु तस्करों में इसका कोई खौफ दिखायी नहीं दे रहा है। मिसाल के तौर पर शेरपुर कलां की घटना को देखा जा रहा है। यहां पुलिस कार्रवाई की सूचना लीक होने से सभी पशु तस्कार भागने में सफल रहे और पुलिस को बेरंग होकर लौटना पड़ा। उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि एक आम के बाग में प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जा रहा है। मुखबरी होने पर पुलिस कार्रवाई के दौरान बाग से सिर्फ 50 किलो गोमांस व औजार बरामद हुए है जबकि आरोपित अनीस अहमद व महमूद उर्फ ठाकुर निवासी शेरपुरकलां मौके से पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। दोनों पिता पुत्र बताये जा रहे है, पुलिस ने इनके खिलाफ गोवध का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

---------------------------------

ऑडियो वायरल मामले में विधायक प्रतिनिधि तलब

पूरनपुर-पीलीभीत। विधायक प्रतिनिधि से फोन पर रूपये मांगने के मामले में एसपी गंभीर है, गुरूवार को पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह ने भाजपा विधायक प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा को तलब किया और पूरे प्रकरण की जानकारी ली। ऑडियो वायरल मामले में एक दरोगा ने संतराम विश्वकर्मा की पैरवी पर रूपये की मांग कर दी थी। इसके बाद से मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

-----------------------


सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मना शहीदी दिवस

पूरनपुर-पीलीभीत। स्वामी में शहीदी दिवस के दिन गुरूगोविन्द सिंह एवं साहिबजादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह को याद किया गया।

मुगल शासन में धर्मान्तरण एवं अत्याचार के विरोध में गुरूगोविन्द के छोटे साहिब जादे जोरावर सिंह व फतेह सिंह को धर्म विशेष कबूल न करने पर जिन्दा दीवार में चुनवा दिया गया था व उनके दोनों बेटे चमकौर दी गढ़ी में मुगल सेनाओं से लड़ते हुये शहीद हो गये। सिक्ख धर्म में दिसम्बर माह को शहीदी माह के रूप में मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थान में बच्चों ने सतनाम वाहे गुरू की प्रार्थन आयोजित की और गुरूगोविन्द सिंह और उनके छोटे साहिबजादो जोरावर सिंह व फतेह सिंह को याद किया। संस्था की टीचर्स अरजिन्दर कौर ने बच्चों को गुरूगोविन्द सिंह व उनके साहिब जादो के बारे में विस्तार से जानकारी दी व अटल निश्चय के साथ अपना कार्य करने की शिक्षा दी। एकता का पाठ पढ़ाया। इसी क्रम में लखवीर सिंह ने धर्म व संस्कृति से जुडे़ रहने की शिक्षा दी। किरनप्रीत कौर व दिलप्रीत सिंह ने गुरू के जीवन परिचय को दर्शाती कविताएं सुनाई। इस मौके पर मुख्यरूप से प्रबन्धक गुरभाग सिंह, प्रधानाचार्य पलजिन्दर सिंह, नीरज यादव, विनोद कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य लखवीर सिंह एवं अरजिन्दरकौर, रजवन्त कौर, नवनीत सिंह, फैयाज खान, मो0 आसी, रितेश सक्सेना आदि मौजूद रहें।

------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...