सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.12.2018

मर्डर केस के पीछे की पूरी कहानी नकार रही पुलिस

10 दिसंबर को अर्द्धनग्नावस्था में मिला था युवक का शव


पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर में 10 दिसंबर को खेत में मिले शव की शिनाख्त के बाद हत्या की आशंका जतायी जाने लगी है। इतना ही नही परिजन नामजद तहरीर लेकर थाना पुलिस के चक्कर काट रहे है।



खेत में मिले शव की पहचान धनपाल पुत्र स्व0 मिश्री लाल निवासी कढैइया कनपारा के रूप में कर ली गयी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए पीलीभीत भेजा था लेकिन पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया। युवक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस उसे शराबी करार दे रही थी लेकिन जो बाते अब सामने आ रही उससे पता चलता है कि दाल में कुछ काला जरूर है। मृतक युवक धनपाल की मां सोमवती व उसका चाचा सेवाराम गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगा रहा है।

इंसेट-

मां बोली मिस्ड कॉल बन गयी काल

धनपाल के परिजनों की बातों में जरा भी सच्चाई है तो केस पलट सकता है, मृतक के हाथों में मिली रेत कहां से आयी जबकि वह गेंहू के खेत में नग्नावस्था में मिला था। इस बात पर पुलिस ने ध्यान क्यों नहीं दिया। पुलिस ने अनुमानित तौर पर मान लिया कि धनपाल की मौत शराब या फिर ठंड से मौत हुयी है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ कि मौत ठंड से या फिर अत्याधिक शराब पीने से हुयी। इधर, मृतक की मां सोमवती की माने तो एक मिस्ड कॉल ही उसका काल बन गयी और धनपाल को शराब पिलाने के बाहने बुलाकर मार दिया गया। एक महिला के फोन पर धनपाल ने गलती से फोन कर दिया था उसके बाद हंगामा होने पर मृतक ने माफी मांगी और फिर इसकी खुशी में शराब पिलाने के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर शव खेत में फेका गया।

---------------------------

करोड़ों खर्च करने के बाद भी बंद हो रही चीनीमिल

लापरवाह जीएम नहीं उठाता फोन

पूरनपुर-पीलीभीत। द किसान चीनीमिल पूरनपुर में पेराई सत्र शुरू होते ही अव्यवस्थाएं सामने आने लगती है और इसकी कीमत किसानों को चुकानी पड़ती है।



चीनीमिल में मरम्मत के नामपर लाखों नहीं करोंड़ो रूपये ठिकाने लगा दिये जाते है उसके बाद भी पेराई सत्र में किसानों को अव्यवस्थाओं से रूबरू होना पड़ा है। मंगलवार को अचानक चीनीमिल का पहिया जाम होने से पेराई पूरी तरह बंद रही। चीनीमिल बंद होने के बाद गेट पर भयंकर जाम लगा रहा और किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चीनीमिल में मरम्मत के नामपर करोड़ों रूपये खर्च होते है और व्यवस्था में कोई सुधार देखने को नहीं मिलता। पेराई सत्र में अकसर चीनीमिल का पहिया रूक रूक कर चलता है। सर्दी के माह में किसान गन्ना लेकर चीनीमिल गेट व सेन्टर पर राते बिता रहे और ऊपर से खराबी आने पर परेशानी दोगुनी बढ़ जाती है। मंगलवार को देर रात खराब हुयी चीनीमिल करीब 12 घंटा तक बंद रही। इस बीच किसानों को परेशान होना पड़ा।

---------------------------

लोकतंत्र सेनानी को बनाया जहरखुरानी का शिकार

पूरनपुर-पीलीभीत। दिल्ली से लौट रहे लोकतंत्र सेनानी को जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बना लिया और नगदी आदि लेकर चंपत हो गए। रोडवेज बस पर अचेतावस्था में मिले लोकतंत्र सेनानी के घर चालक परिचालक ने फोन करके सूचना दी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।



थाना पूरनपुर के गांव कसगंजा निवासी रामऔतार शर्मा 73 लोकतंत्र सेनानी है और दस दिसंबर को दिल्ली में रह रहे बेटे राजू के यहां गए हुए थे। मंगलवार की शाम रामऔतार शर्मा दिल्ली से पूरनपुर के लिए रोडवेज बस पर सवार हुए। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के संपर्क में आने के बाद अचेत हो गए। पूरनपुर पहुंचने पर बस चालक ने ध्यान दिया तो वह पूरी तरह बेहोश थे। मामला जहरखुरानी का प्रतीत होने पर चालक ने आधार कार्ड पर लिखे मोबाईल नंबर पर फोन करके उनके परिजनों को इत्तलाह कर दी। इसके साथ ही रामऔतार शर्मा को सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

--------------------------

धूप में बैठे विकलांग व्यक्ति को पीटा, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। कुल्हा टूटने के बाद विकलांग हुए व्यक्ति को एक ग्रामीण ने पीट दिया और जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद थाना पहुंचे पीड़ित ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर दयाल के दोनों कुल्हे खराब होने से वह विकलांगता का शिकार हो गया। मंगलवार को घर के सामने धूप में बैठा हुआ था कि वहां से गुजर रहे हवलदार पुत्र अहिवरन ने गाली दी और विरोध करने पर लात घूंसों से जमकर पीट दिया। पुलिस ने उक्त मामले में मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की हैं।

-------------------------

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने को बालिकाएं रवाना

पूरनपुर-पीलीभीत। प्रदेश स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरनपुर क्षेत्र से दर्जनों होनहार लखनऊ रवाना हुए है, दो दिवसीय प्रतियोगिता में बालिका वर्ग प्रतिभाग ले रहा है।



घुंघचिहाई क्षेत्र के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय से बस रवाना की गई। विकास खण्ड पूरनपुर के परिषदीय विद्यार्थियों ने जिला एवं मण्डल खेल प्रतियोगिता में सफल प्रदर्शन करने के बाद शासन स्तर पर हो रही खेल कूद प्रतियोगिता में जगह बनायी है। इस दौरान प्रधान पति वीरेन्द्र प्रताप सिंह धु्रव, संकुल प्रभारी रविकांत शुक्ला, अनुपम शुक्ला, गिरीश चन्द्र दीक्षित, सर्वेश गंगवार, सुन्दर लाल, विक्की सोनकर, ओमप्रकाश त्रिवेदी आदि लोग बच्चों को रवाना करने पहुंचे।

--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...