सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21.12.2018

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूरनपुर की छात्राओं का जलवा


पूरनपुर-पीलीभीत। बेसिक की राज्य स्तरीय जूनियर स्तर की बालिका वर्ग में योगा प्रतियोगिता में पीलीभीत जिले को द्वितीय स्थान मिला है।



बेसिक शिक्षा परिषद की राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 18 मंडलों का झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 20 और 21 दिसम्बर को आयोजित हुई। पीलीभीत जिले के ब्लॉक पूरनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूंदीभूड़ के छात्रों ने बालिका वर्ग में जूनियर स्तर की योगा प्रतियोगिता में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त कर पीलीभीत जिले का नाम रोशन किया है। पीलीभीत जिले से योगा टीम में जिला व्यायाम प्रभारी शिक्षक जितेंद्रपाल गंगवार, पूरनपुर ब्लाक व्यायाम शिक्षक अर्जुनसिंह गंगवार, खेल शिक्षक जितेन्द्रसिंह, केके सागर, राजेशमिश्रा, मनोजराणा के मार्गदर्शन में पीलीभीत जिले के छात्रों ने अपना परचम राज्य में लहराया।

-----------------------

कलीनगर रोड पर शुरू हुआ निर्माण कार्य


पूरनपुर-पीलीभीत। लम्बे समय से खराब पड़े कलीनगर रोड पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, पूरनपुर से कलीनगर को जाने वाला रोड काफी समय से जर्जर पड़ा हुआ था। शुक्रवार को इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।




दो तहसीलों को जोड़ने वाला मार्ग काफी समय से बदहाली से गुजर रहा था। चौड़ीकरण का प्रस्ताव पास होने के बाद निर्माण कार्य में देरी की जा रही थी। पूरनपुर से कलीनगर को जाने वाले मार्ग पर करीब दो दर्जन से अधिक गांव के लोग जुड़े हुए है और सैकड़ों बच्चे पूरनपुर के शिक्षण संस्थान में शिक्षा ग्रहण करने जाते है। खराब मार्ग के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इधर, शुक्रवार को निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

----------------------------

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा


पूरनपुर-पीलीभीत। जुलूस ए गौसिया में तिरंगे पर मस्जिद का चिन्ह देखकर माहौल गर्मा गया और पीलीभीत में हिन्दूवादी संगठनों ने एसपी से मिलकर कार्रवाई मांग कर डाली। इधर पूरनपुर में भी अंहिप के लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।



बुधवार को नगर में जुलूस ए गौसिया का निकाला गया था। जुलूस शांति व्यवस्था के साथ सम्पन्न होने के बाद देर शाम को सोशल साइट व्हाट्एप्स पर आयी वीडियो ने हंगामा खड़ा कर दिया। अगले दिन पीलीभीत में हिन्दूवादी संगठन एसपी से मिले और राष्ट्र ध्वज के अपमान का मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग कर दी। शुक्रवार को पूरनपुर में अतर्न्राराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला संयोजक रूम सिंह यादव के नेतृत्व में तहसीलदार आशुतोष कुमार को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी। ज्ञापन देने वालों में रामविनोद कुशवाहा, विजय शर्मा, राकेश कुमार, राम कृपाल, राहुल अग्रवाल, सुरेन्द्र वर्मा, रोहित शर्मा, नीरज कुमार, विकास शर्मा आदि लोग शामिल रहें।

इंसेट-

हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर केस

तिरंगा झंड़ा को तब्दील कर इस्लामिक ध्वज में परिर्वतित करने के मामले में पुलिस प्रशासन ने हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष ठाकुर मनीष सिंह निवासी बीसलपुर की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए जुलूस ए गौसिया के आयोजक व सदस्यों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उक्त मामला काफी चर्चा में बना हुआ है।

------------------

सर्विसलांस टीम ने पूरनपुर में जमाया डेरा

पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि से सर्विसलांस टीम पूरनपुर में डेरा जमाये हुए है, टीम ने देर रात्रि नगर पहुंचकर तीन युवकों को हिरासत में लिया है।



ऑनलाइन अपराध के मामले की जांच में पूरनपुर पहुंची टीम ने नगर के रजागंज निवासी युवकों सहित एक मोबाईल बिक्रेता को हिरासत में लिया। इससे पता चलता है कि केस मोबाईल चोरी का भी हो सकता है। सर्विसलांस टीम का पूरनपुर में आकर मोबाईल व्यापारी को उठाना और रजागंज के दो युवकों को पकड़े जाने के बाद मामला चोरी का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल सर्विसलांस टीम प्रभारी रेहान खान ने इतना ही बताया कि वे लखीमपुर से लौटकर पूरनपुर आये है और संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही हैं।

----------------------------

उधार के रूपये मांगने पर अपहरण की धमकी, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। बतौर उधारी में दिये गए रूपये मांगने पर विवाद हो गया और दबंगो ने एक व्यक्ति की जमकर लात घूंसो से पिटाई लगा दी। मामला थाने पहुंचने पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।



नगर के मोहल्ला चौकी निवासी कौशल किशोर वर्मा ने दो साल पूर्व अखिलेश, श्यामू पुत्रगण सुरेशचन्द्र निवासी पंजाबी कालोनी को चार लाख साठ हजार रूपये उधार दिये थे। करीब दो साल बाद गुरूवार को कौशल किशोर वर्मा ने अखिलेश व श्यामू के घर जाकर रूपये वापिस करने को कहा तो दोनों आग बबूला हो गए और अभद्रता पर उतार आये। जब कौशल किशोर ने इसका तीखा विरोध किया और थाने में जाने की बात कहीं तो दबंग भाई आपा खो बैठे और कौशल किशोर की जमकर पिटाई लगा दी। इतना ही नहीं पुलिस में शिकायत करने पर अपरण करने की धमकी दे डाली। इससे भयभीत पीड़ित थाने पहुंचा और दबंग भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

----------------------------

रिश्तेदारों के साथ अभद्रता करने का विरोध करना पड़ा भारी

पूरनपुर-पीलीभीत। एक ग्रामीण के घर आये उसके रिश्तेदारों के साथ हुयी अभद्रता का विरोध करना उसे भारी पड़ गया। दबंग ने रिश्तेदारों को छोड़कर ग्रामीण को ही धुन दिया।



कोतवाली क्षेत्र के गांव कढै़र चौरा निवासी मदन लाल के घर कुछ रिश्तेदार आये हुए थे। इनके साथ गांव का ही निरंकार नामक व्यक्ति अभद्रता कर रहा था। जिसकी शिकायत लेकर घर जाने पर निरंकार ने मदन लाल के हाथापाई कर दी। उसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...