सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

18.12.2018

स्वामी स्टेडियम में सीजनल विन्टर श्रृंखला मैच का शुभारम्भ

पूरनपुर-पीलीभीत। स्वामी स्पोर्टस स्टेडियम में त्रिकोणीय श्रृंखला मैच का शुभारम्भ हुआ, इस श्रृंखला में मेरठ जोन, गोरखपुर व स्वामी स्पोर्टस एकादमी की टीम भाग ले रही है।
      
पहले दिन टूर्नामेन्ट के शुभारम्भ में गोरखपुर व स्वामी टीम के बीच हुआ। टास स्वामी की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुये 35 ओवर में 119 रन ही बना पाई जिसमें सर्वाधिक रनों का स्कोर सिमरन की ओर से रहा, उन्हांने ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। स्वामी टीम की ओर से अन्य किसी भी बल्लेबाज ने ठीक से प्रर्दशन नहीं किया। स्वामी की टीम निर्धारित 40 ओवर में मात्र 119 रन ही बना सकी। गोरखपुर टीम की ओर से 2 विकेट खो कर लक्ष्य को उन्होंने 25 ओवर में ही प्राप्त कर लिया। गोरखपुर की ओर से उत्तम झॉ ने अच्छा प्रर्दशन किया। उत्तम झा ने 74 रनों का योगदान दिया व 3 विकेट भी लिए उनके इस शानदार प्रर्दशन के चलते उत्तम झॉ को मैन ऑफ मैच दिया गया।
इंसेट-
महिला खिलाड़ियों ने लगाये छक्के चौके
स्वामी स्टेडियम में पहली बार मेरठ जोन से तीन महिला खिलाड़ी शामिल हुयी है, पहले दिन टूर्नामेन्ट में मेरठ टीम की ओर से 3 महिला क्रिकेटर ने मैच में प्रतिभाग करते हुए वल्ला घुमाया। दर्शकों के लिए यह काफी रोचक रहा। मैच कुल तीन दिन तक चलेंगा।
--------------------------
यहां जुलूस ए गौसिया का आज
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर में आज जुलूस ए गौसिया का आयोजन किया जायेगा। प्रति वर्ष की तरह इस बार भी जुलूस शेरपुर रेलवे क्रासिंग से शुरू होकर साबरी आहते तक पहुंचता है।

त्यौहार को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारी कर ली है। करीब आठ बजे से जुलूस ए गौसिया रेलवे फाटक से चलकर ब्लाक रोड स्थित साबरी आहते पहुंचकर समाप्त होगा। गौस ए आजम की याद में मुस्लिम समाज के लोग 11वीं शरीफ का जुलूस निकालते है। गांव देहात की आंचलो सहित पूरनपुर नगर में विशेष आयोजन होता है। जुलूस मौलाना अलीजान के नेतृत्व में निकाला जाता हैं।
--------------------------
लक्ष्य में 20 तक भरे जायेंगे परीक्षा फार्म
पूरनपुर-पीलीभीत। लक्ष्य महाविद्यालय डिग्री कॉलेज ने परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि जारी की है। छात्र आगामी 20 दिसंबर तक विद्यालय से फार्म प्राप्त करके उन्हें जमा कर सकते है। प्रधानाचार्य डा0 अरविंद दीक्षित ने बताया कि छात्र-छात्राएं फार्म ऑनलाइन करने के उपरांत विद्यालय में जमा कर दें। 20 दिसंबर अंतिम तिथि है, इसके बाद फार्म स्वीकार नहीं किये जाएंगे।
----------------------
फोन पर मांगी पांच लाख रूपयें की फिरौती, रिपोर्ट
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने अज्ञात फोन कालर के खिलाफ फिरौती मांगने का मुकदमा पंजीकृत किया है। कालर लगातार फोन करके पांच लाख रूपयें की मांग कर रहा था और न देने पर जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इससे परेशान होकर पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस की मदद ली और कालर के नंबर को आधार बनाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

नगर के कायस्थान निवासी कुलदीप सिंह पुत्र श्रीनिवास से लगातार 29 नवंबर वाले दिन से अज्ञात व्यक्ति फोन पर संपर्क में था और धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे। फोन कालर से भयभीत होकर कुलदीप सिंह पुत्र श्रीनिवास थाना पहुंचे और इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी को पूरा घटना क्रम बताया। मामला गंभीर प्रतीत होने पर कोतवाल ने आरोपित फोन कालर 7607701742 के खिलाफ फौरन मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। पुलिस ने मोबाईल नंबर को आधार बनाकर फिरौती मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी हैं।
-------------------------
महिला चिकित्सालय की बिल्डिंग होगी नीलाम

पूरनपुर-पीलीभीत। जर्जर अवस्था में संचालित महिला अस्पताल के दिन बहुरने वाले है, जल्द ही यहां नई बिलि्ंडग नजर आएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अस्पताल की कायाकल्प करने की तैयारी की जाने लगी है।

ब्लाक में संचालित जर्जर अवस्था में महिला अस्पताल की नीलामी प्रक्रिया तय हो चुकी है, मंगलवार को महिला चिकित्सालय पहुंचीं सीएमओ सीमा अग्रवाल ने जर्जर भवन की हालत पर गौर किया और कुछ समय के लिए चिकित्सा सेवाएं पास की एक बिल्डिंग में संचालित करने के निर्देश दिये। मंगलवार को महिला अस्पताल की बिल्डिंग की नीलामी सुनिश्चित कर दी गयी है। एमओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह ने बताया कि नीलामी वाले दिन महिला चिकित्सालय का पूरा स्टाफ सीएचसी में रहकर चिकित्सा सेवाएं देगा, उसके बाद प्रसव आदि की व्यवस्था वहीं दूसरी बिल्डिंग में करायी जायेंगी।
इंसेट-
मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया अस्पताल का निरीक्षण
मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सीमा अग्रवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचीं और अस्पताल का निरीक्षण किया। दवा वितरण विन्डो से लेकर महिला बार्ड का औचक निरीक्षण किया गया। इस बीच उन्होंने चिकित्सकों से खसरा रूबैला टीकाकरण को लेकर सवाल जबाव किये। सीएमओ ने अस्पताल में साफ सफाई रखने के निर्देश दिये और पीलीभीत रवाना हो गयीं।
--------------------------
खेत की दीवार तोड़ने पर विवाद, रिपोर्ट
पूरनपुर-पीलीभीत। सीमांकन के बाद खेत में बनायी गयी वाउन्ड्री को दबंगो ने झगड़े के दौरान गिरा दिया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

नगर के मोहल्ला साहूकारा में हेमराज पुत्र भूपराम ने अपने खेत का सीमांकन कराने के बाद दीवार निर्माण कराया था। सोमवार को मोहल्ले के ही श्याम कुमार पुत्र बाबूराम, सूरज, अमित पुत्रगण श्याम कुमार ने दीवार निर्माण का विरोध करते हुए उसे गिरा दिया। इसके बाद कहा सुनी होने पर हेमराज ने थाने पहुंचकर उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
----------------------
पैसे मांगने पर ग्रामीण को दौड़ाकर पीटा
पूरनपुर-पीलीभीत। उधार के रूपये मंगना एक ग्रामीण को युवक को भारी पड़ गया। दबंगो ने गाली गलौज करते हुए युवक को दौड़ा लिया और जमकर पीटा। पीड़ित ने परेशान होकर दो लोगों के विरूद्ध मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला अहमद नगर निवासी जीशान पुत्र इसरार ने पास में रहने वाले आरिफ, शीबू पुत्रगण रियासतुल्ला को पांच हजार रूपये उधार दिये थे। एक वर्ष होने पर उधार के रूपये मांगने गए जीशान के साथ दोनों ने गाली गलौज किया और पिटाई लगा दी। इसके बाद थाना पहुंचे जीशान पुत्र इसरार ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
---------------------------
नेत्र रोगियों के लिए अच्छी खबर.......
अब सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर में होंगे मोतिया बिन्द के ऑपरेशन

पूरनपुर-पीलीभीत। क्षेत्रीय लोगों को जल्द ही पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आंखों के आपरेशन की सुविधा का लाभ मिलने लगेंगा। इसके लिए आई इस्पेलिस्ट के साथ साथ उपकरण भी उपलब्ध कराये जा रहे है।

पिछले दो वर्षों से पूरनपुर अस्पताल में आंखों के आपरेशन नहीं किये जा रहे थे लेकिन अब इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नेत्र परीक्षण की व्यवस्था के साथ ही मोतिया बिन्द के आपरेशन की सेवा शुरू होने जा रही है। सीएचसी पूरनपुर में लाखों रूपये की लागत वाली मशीन आपरेटिंग माइक्रोप्साप धूल फांक रही है। नई व्यवस्था में इस मशीन को उपयोग में लाये जाने एवं नेत्र रोगियों को स्थानीय तौर पर आंखों का सुलभ उपचार देना होगा। मोतिया बिन्द का आपरेशन लेंस प्रत्यारोपण विधि से किया जायेंगा। अस्पताल में इसके लिए एक अलग ओटी तैयार की जाने की योजना है। नेत्र परीक्षण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि दो साल से ओटी बंद है अब नये सिरे से आपरेशन ओटी तैयार होने के बाद नेत्र रोगियों को इसका लाभ मिलेगा।
-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...