सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

19.12.2019

केन्द्रीय मंत्री के क्षेत्र में गोवंशीय पशुओं की हो रही दुर्गति

पशु प्रेम के दावे खोखले सड़क पर मर रहा गोवंश


पूरनपुर-पीलीभीत। सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को यूं तो दुनिया भर में पशु प्रेम के लिए जाना जाता है, लेकिन उनके सांसदीय क्षेत्र पूरनपुर में प्रतिबंधित पशुओं की जो दुर्गति है वह किसी से छुपी नहीं है। गोवंश सड़क पर लावारिश होकर आवारा घूम रहे है और सड़क दुर्घटनाओं में घायल होकर तड़प तड़प कर मरने को मजबूर है।



उत्तर प्रदेश की जानी मानी केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के संसदीय क्षेत्र पूरनपुर में गोवंश मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है, सड़कों पर लावारिश घूम रहे प्रतिबंधित पशु मानों वनवास काटने के समान है। बेघर हो चुके पशुओं के लिए कोई आशियाना, कोई ठिकाना नहीं है। खेतीवाड़ी से निकाले गए गोवंश आज आसरा विहिन हो चुके है और किसानों ने इनका त्याग कर दिया है। इसके बाद इस समस्या का कोई निदान न होने से जो दुर्गति हो रही है उसके परिणाम दर्दनाक है। इसकी जिंदा मिसाल है पिछले दो दिनों से कोतवाली गेट पर पड़ा बैल। उसके चारों पैर जख्मी होने के बाद सड़ रहे है। बैल कहां से आया और कौन लाया कुछ पता नहीं लेकिन उसे सड़क पर मरने के लिए छोड़ दिया गया है। घायल पशु के उपचार के लिए न तो पशुपालन विभाग नजर आ रहा है और न भगवाधारी नेता।

--------------------------------

पूरनपुर व शेरपुर में शानो शौकत से निकला गया जुलूस ए गौसिया

ग्यारहवीं शरीफ पर निकाला गया जुलूस
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर व गांव देहात के आंचलों में गौसे पाक की याद में जुलूस ए गौसिया शानो शौकत के साथ निकाला गया। गौस ए पाक की जिंदगी पर रोशनी डाली गयी। इसके साथ ही मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई। 
पूरनपुर व शेरपुर कलां में जुलूस ए गौसिया बुधवार को टी0टी0एस0 की कयादत में करीब नौ बजे से निकला गया। गौसे पाक की शान में नातो मनकबत और तकरीर पेश कीं।  
जुलूस की शुरूआत नाते मनकबत से हाफिज दिलकश ने की। जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मैन रोड नौगमा नबदिया कुरैशियान होता हुआ जामा मस्जिद मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ। मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने तकरीर में कहा कि गौसे पाक सब वालियों के सरदार हैं। उन्होंने गौसे पाक की सीरते जिन्दगी पर बेहतरीन रौशनी डाली और लोगां को नमाज की दावत भी दी। मौलाना ने कहा की शादी वगैरा में जो लोग डीजे लाएंगे हम इमाम लोग मिलकर उनका बाइकाट करेंगे। हाफिज अरशद रजा ने कहा कि गौसे पाक की बेशुमार करामात हैं।  
मौलाना फरजद ने कहा कि हजरत अब्दुल कादिर जीलानी बड़े पीर साहब ने दुनिया में सच्चाई की ऐसी मिसाल पेश की जो आज भी जिन्दा है। हाफिज अनीस ने कहा गौसे पाक की बैसे तो बहुत करामते है अगर बताई जाये तो दिन तो कम पड़ सकते है लेकिन कारामते कम नही पड़ेगी। उन्होंने गौसेपाक के नक्शे कदम पर चलने को कहा। हाफिज आसिफ रजा ने गौसे पाक की एक करामत सुनाई। जुलूस की देख रेख टी0टी0एस0 ने बखूबी निभाई। इसके बाद मुल्के हिन्दुस्तान के अमनो अमन की दुआ की गई। जुलूस में मुख्य रूप से पेशे इमाम मौलाना अब्दुल मुस्तफा रजा, हाफिज आसिफ. हाफिज अनीस रजा. हाफिज अमील, हाफिज दिलकश. मौलाना फरजद, हाफिज अमान. अजमल रजा. हाफिज अरशद. मीनू बरकाती, दिलशाद खां बिल्लू खां 
उबैस खां. नदीम रजा. मुकर्रम खां. अमानत खां. तकदीर हसन.रेहान रजा. बिलाल कुरैशी. खुशनूद. फिरोज. उजैफ. सलमान खां, जीशान, हसीब. शौएव बेग. सोनू, शादाब, शमशीद. हाजी रियाजतनूर. नईम खां. जैगम खां हाजी बबलू. नदीम हसन शमशीद. खां. युसूफ. फुरकान रजा. सहित काफी लोग मौजूद रहे।

इंसेट-

रजादारों ने पूर्व चेयरमैन को किया सम्मानित

पूरनपुर में बड़ी ही शानो शौकत के साथ जुलूस ए गौसिया निकाला गया। रजादारों ने काफिले के रूप में जुलूस में सिरकत की और नात मनकबत के साथ जुलूस ए गौसिया की रौनक बने। काफिला शेरपुर रेलवे क्रासिंग से चलकर ब्लाक रोड पर स्थित साबरी आहते पर आकर समाप्त हुआ। इस दौरान जुलूस में पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना व सपा नेता अहीद खां एवं नादिर रजा बरकाती को मौलाना नूर मोहम्मद हसनी ने सम्मानित किया। जुलूस ए गौसिया में दर्जनों मदरसे के छात्र शामिल हुए और परचम कुशाई की।

--------------------------

नाला निर्माण में लगायी जा रही पीला ईंट

पूरनपुर-पीलीभीत। नाले में घटिया सामग्री का प्रयोग किये जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ठेकेदार की हठधर्मी के बाद जिलाधिकारी से शिकायत की गयी है।   

ग्राम पंचायत देवीपुर में मुख्य मार्ग पर पानी का निकास न होने पर जलभराव हो जाता था। जिसमें ग्रामीणों को निकलने में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों की मांग पर पानी के निकास के लिए एक बड़े नाले की धनराशि मंजूर हुई। नाले की धनराशि मंजूर होते ही कमीशन के चक्कर में नाले का निर्माण ठेकेदार को दे दिया गया। ठेकेदार ने मानक को दरकिनार कर नाले में पीला ईंट लगाने सहित घटिया सामग्री का निर्माण आनन-फानन में शुरू कर दिया। एक तरफ नाले में पीला ईंट लगानी शुरू की गई और दूसरी तरफ पीला ईंट छुपाने को लेकर उस पर तुरंत प्लास्टर किया जा रहा है। ग्रामीणों को जैसे ही घटिया सामग्री की भनक लगी तो विरोध जताया। उधर, ग्रामीणों के विरोध जताने की सूचना पर ठेकेदार मौके से गायब हो गया। देवीपुर के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर इसकी शिकायत करने की बात कही है। मौके पर उचित जांच कराने की मांग की है।

------------------------------

स्पोर्टस स्टेडियम में चल रहे सीजनल मैच में सिमरन ने जड़ा शतक

स्वामी स्पोर्टस में मैच का दूसरा दिन

पूरनपुर-पीलीभीत। स्वामी स्पोर्टस स्टेडियम में त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन चल रहा है इस श्रृखला के दूसरे दिन के मुकाबले में मेरठ और स्वामी स्पोर्टस अकादमी के बीच मैच हुआ। स्वामी स्पोर्टस अकादमी के कप्तान हर्षित कुशवाहा व मेरठ टीम के कप्तान आशीष शिरोही के बीच टास हुआ। टास स्वामी स्पोर्टस अकादमी ने जीता ओर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। स्वामी की ओपनिंग पार्टनशिप बेहद खराब रहीं और 20 रन के स्कोर पर उसने अपने 3 विकेट खो दिये। गौतम पाडेय, मनप्रीत बिना कोई रन बनाये आउट हुये। उसके बाद पारी को सभालते सिमरन जीत ने स्वामी स्टेडियम अपना 4 चोथा शतक लगाया उन्होंने 13 छक्के व 14 चौके की मदद से 103 गेदों में 182 रन बनायें। अन्तिम विकेट पर अर्जुन के साथ उन्हांने 147 रनों की नबाद साझेदारी की। सिमरन की जबरदस्त बल्लेबाजी की बजह से स्वामी स्पोर्टस अकादमी का 35 ओवर में 232 रन वनाये। इसके जबाब में मेरठ टीम की शुरआत अच्छी नहीं रही और उनकी आपनिंग जोड़ी बिना कोई रन बनाये पवेलियन लौट गयी। बुमरा की घातक गेंदबाजी के सामने मेरठ का कोई बल्लेबाज ठीक से बल्लेबाजी नही कर सका और इसी बजह से मेरठ टीम के सत्यम 19 रन अभिषेक शून्य, राहुल 12 अंकुश 15 गोविन्द 26 और प्रियांशु शून्य रन बनाकर चलते बने। सिमरन व बुमरा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए गेदबाजी की दम पर 3-3 विकेट लिये। स्वामी स्पोर्टस अकादमी ने जीत दर्ज की ओर सिमरन जीत को मैंन ऑफ दी मैच दिया गया। संस्था के संस्थापक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार भजन सिंह ने सिमरनजीत सिंह को मैन ऑफ से नवाजा। इसके साथ ही खिलाड़ियो की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम में मरेठ से दिलीप सिंह, पुष्कर राना, हरजिन्दर सिंह, अभिषेक, राहुल गोरखपुर से राजीव, हमेन्द्र सिंह, महेन्द्र पाडेय, लखवीर सिंह ,मोहित अवस्थी, नीरज आदि सैकड़ो लोग मोजूद रहे।

-------------------------------

53 हजार में नीलाम हुयी अस्पताल की बिलि्ंडग

पूरनपुर-पीलीभीत। राजकीय महिला चिकित्सालय की बिलि्ंडग बुधवार को 53 हजार में नीलाम कर दी गयी। सुबह शुरू हुयी नीलामी की प्रक्रिया में करीब एक दर्जन ठेकेदारों ने भाग लिया और पहली बोली इक्कीस हजार से शुरू होकर 53 हजार तक गयी। इससे अधिक बोली न लगने पर बिल्डिंग को 53 हजार में नीलाम कर दिया गया।

-----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...