सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.11.2018

मुस्लिम धर्मगुरूओं में गुटबाजी के बाद थाने पहुंचा दूसरा पक्ष


पूरनपुर-पीलीभीत। एक दिन पहले थाने पहुंचे समुदाय विशेष के लोगों ने इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था को तहरीर देकर व्हाट्सब गु्रप पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले मुफ्ती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया और मुफ्ती के पक्ष में कोतवाली पहुंचे लोगों ने विरोध दर्ज कराया।



शनिवार को हाफिज नूर अहमद अजहरी व सपा के प्रदेश महा सचिव मो0 मियां उर्फ छोटे खां के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे कारी फिरोज खां ने मुफ्ती साजिद हसनी के खिलाफ तहरीर देकर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। रविवार को मुफ्ती साजिद हसनी की ओर से कोतवाली पहुंचे लोगों ने कड़ा विरोध जताते हुए कारी फिरोज खां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि कारी पर अपराधिक प्रवृत्ति व्यक्ति है और छः साल की बालिका के साथ रेप के मामले में जेल काट चुका है। कारी फिरोज खां द्वारा लगाये गए आरोपों को गलत बताया। आरोप है कि उक्त व्यक्ति अयोध्या मसले पर जन भावनाओं को भड़काने की कोशिश करता है। कारी के खिलाफ कोतवाली में विरोध दर्ज कराने पहुंचे लोगों में मुख्य रूप से मुफ्ती साजिद हसनी, शमशाद, सद्दाम रजा, मो0 इस्लाम, मुस्तकीम, चांद मो0, अहमद रजा सहित करीब एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहें।

-----------------------

दुर्घटना में दो की मौत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस

पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि एक ही वाइक से पूरनपुर आ रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया था। दर्दनाक हादसे में दो की मौके पर मौत हो गयी जबकि एक पीलीभीत में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है।



माधोटांडा पीलीभीत हाइवे पर करीब रात्रि नौ बजे एक वाइक को ईट भट्टे के पास अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस वाइक पर सवार एडीओ कृषि सुधीर शर्मा, टीए पंकज कुमार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं रवि प्रकाश तकनीकी सहायक कृषि गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के पास तीनों को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने एडीओ कृषि सुधीर शर्मा व पंकज कुमार को मृत घोषित करते हुए रवि प्रकाश को पीलीभीत रेफर कर दिया। दुर्घटना शनिवार देर रात्रि की है रविवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक एडीओ सुधीर शर्मा के बेटे संदीप शर्मा की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। उधर, रवि प्रकाश पुत्र राम सिंह वर्मा निवासी नरोठा हंसाराम थाना खुटार की हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर किया गया हैं।

----------------------------

गृह कलेश में शराब के साथ पी लिया जहरीला पदार्थ

पूरनपुर-पीलीभीत। घर में किसी बात को लेकर हुयी कहा सुनी के बाद युवक ने शराब के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विष पीने की भनक लगने पर हड़कम्प मच गया और आनन फानन में युवक को अस्पताल लाया गया।



नगर के मोहल्ला साहूकारा में एक युवक ने झगड़े के बाद बाहर जाकर चूहा मार दवा को शराब में मिलाकर सेवन कर दिया। हालत बिगड़ने पर आपात कालीन बार्ड में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी डियूटी पर तैनात चिकित्सक विनीत यादव ने बमुश्किल युवक की जान बचायी। देर रात्रि भर्ती युवक को सुबह छुट्टी दी गयी।

-----------------------

पेट्रोल पंप पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने पर रोष

पूरनपुर-पीलीभीत। आसाम रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर चोरी की घटना के बाद रिपोर्ट दर्ज न करने के विरोध में संगठित व्यापारी कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज करने की मांग की।



सम्रथ पेट्रोल पंप पर 19 नवम्बर को एक वाइक सवार से गोलक से नगदी के साथ साथ जियो की डिवाइज चोरी कर ली थी। इसमें एक ऑनलाइन कैश ट्रांजक्शन मशीन भी शामिल है। चोरी की घटना पंप पर लगे सीसी कैमरे में कैद है और वाइक का नंबर स्पष्ट रूप से दिखायी दे रहा है। तहरीर दिये जाने के बाद भी रिपोर्ट न होने से नाराज संगठन के अध्यक्ष श्रीकांत सिंह, महामंत्री सतीश मिश्र, उपाध्यक्ष नवीव अग्रवाल, आदर्श वाजपेई, संजीव अग्रवाल सम्रथ पेट्रोल पंप मालिक रंजीत सिंह कोतवाली पहुंचे और चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...