सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.11.2018

फर्जी मुफ्ती के खिलाफ लामबंद हुए समुदाय विशेष के लोग

थाने में दी गयी सरकारी शिक्षक के विरूद्ध तहरीर

पूरनपुर-पीलीभीत। इस्लाम धर्म के लोगों को गुमराह कर रहे एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ समुदाय विशेष के लोग थाने पहुंचे और शख्त कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी।



विवाद सोशल साइट व्हाट्सब गु्रप पर अभद्र टिप्पणी करने से शुरू हुआ, बताया जा रहा है कि पूरनपुर में रह रहा एक सरकारी अध्यापक अपने आपको धर्मगुरू बताकर लोगों को भड़काने व गुमराह करने का काम कर रहा है। आरोप है कि वह फर्जी मुफ्ती है। विवादित गु्रप का एडमिन एक थैला छाप डाक्टर बताया जा रहा है। कोतवाली पहुंचे कारी फिरोज खां प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अवाम संगठन ने इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था आरके कश्यप को बताया कि मसलके इमामे आजम के नाम से संचालित व्हाट्सब गु्रप पर एडमिन फर्जी डाक्टर अरशद की शरारत से साजिद हस्नी नामक व्यक्ति अपने आपको मुफ्ती लिखकर अवाम को बरगलाने का काम कर रहा है, पूरनपुर में आला हजरत चाहने वाले लोग रहते है। इससे शहर के हालात पर पर बुरा असर पड़ सकता है। फर्जी मुफ्ती सरकारी शिक्षक है और आला हजरत इमाम अहमद रजा खान फाजिले वरेलवी के खिलाफ गलत प्रसार प्रचार कर रहा है। कारी फिरोज खां के खिलाफ शर्मनाक भाषा का प्रयोग करने से खफा हाफिज नूर अहमद अजहरी एवं सपा के प्रदेश सचिव मो0 मयां उर्फ छोटे खां के नेतत्व में मो0 जावेद, हा0 मूतिव, हा0 फारूख, हा0 जाकिर खां, हा0 अरशद अंसारी, हा0 शफी थाने पहुंचे और शख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। उधर, साजिद हसनी ने सफाई देते हुए बताया कि उक्त लोग आला हजरत के नामपर गुंडई करते है और वे डिग्री धारक मुफ्ती है, थाने में भी इस बात का प्रमाण दे चके है।

-------------------------

शहीद गांव से मुख्यमंत्री के लिए लिखा गया खत

विकास कार्यों में उपेक्षित है गांव मुजफ्फरनगर

पूरनपुर-पीलीभीत। शहीद गांव से एक बार फिर बदली सत्ता के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र भेजा गया है, विकास की राह जोह रहे शहीद गांव के लोग इस आस में शासन प्रशासन को पत्राचार करते आये है।



पूरनपुर तहसील का शहीद गांव मुजफ्फरनगर विकास के पथ में काफी पिछड़ा गांव माना जा रहा है, जहां के लोग लगातार प्रशासन को मांग पत्र भेजकर गांव में पक्की सड़क, स्वास्थ्य केन्द्र एवं बेटियों के लिए इंटर कॉलेज की मांग करते आये हैं। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने शहीद ग्रामोत्थान विकास समिति अध्यक्ष आरके दीक्षित के संयुक्त हस्ताक्षर वाला मांग पत्र भेजा है। मांग पत्र में गांव के लिए शुद्ध पेय जल की व्यवस्था के लिए पानी की टंकी सहित आदि मांगों का उल्लेख किया गया हैं।

--------------------------

शारदा नदी के धनाराघाट पर नहाने गए वाइक सवार की मौत

भांजे को बचाने में गयी मामा की जान


पूरनपुर-पीलीभीत। शारदा नदी के धनाराघाट पर एक वाइक सवार की डूबकर मौत हो गयी। हादसे में मामा की जान चली गयी और भांजे को बचा लिया गया।



थाना गजरौला के गांव पिपरिया से चंदिया हजारा रिश्तेदारी में आया युवक वाइक से धनाराघाट पहुंचा और नहाने के लिए पानी में उतर गया। शारदा नदी में युवक डूबने लगा तो वहीं मौजूद रिश्तेदार ने गहरे पानी छलांग लगा दी। गहरे पानी में कूदे मामा ने भांजे की जान तो बचा ली लेकिन स्वयं डूब गया। इससे हड़कम्प मच गया और आनन फानन में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज हाकिम सिंह ने करीब एक घंटा मशक्कत के बाद मृतक का शव खोज निकाला। घटना शनिवार करीब तीन बजे की है, चंदिया हजारा निवासी समीरदास 32 पुत्र सुनीलदास के यहां उसका भांजा विट्टू आया हुआ था। दोनों घूमने के लिए वाइक से धनाराघाट जा पहुंचे और नहाने लगे। इस दौरान विट्टू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो समीरदास ने जान की परवाह किये बगैर पानी में कूद गया। समीरदास विट्टू की जान बचाने में सफल रहा लेकिन स्वयं जिंदगी से हार गया और पानी में डूबकर मौत हो गयी। मृतक युवक के घर कोहराम मचा हुआ है परिजनों ने पोस्ट मार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

------------------------

बस से गिरे घायल यात्री ने अस्पताल में तोड़ा दम

पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि एक बस से नीचे गिरकर युवक बुरीतरह घायल हो गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्री को पीलीभीत लेजाने के बाद बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।



पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र की दंदोल कॉलोनी निवासी विनोद 35 पुत्र लक्ष्मण जयपुर से मजदूरी करके बीती रात्रि रोडवेज बस से घर लौट रहा था। इस दौरान पीलीभीत हाइवे पर खमरिया गांव के निकट वह अचानक गेट से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में हाइवे पर पड़े विनोद 35 को पीलीभीत इलाज के लिए लेजाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर बरेली रेफर किया। बरेली में ही उपचार के दौरान विनोद की मौत हो गयी। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं। शनिवार को दंदोल कॉलोनी में मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, घुंघचिहाई पुलिस चौकी इंचार्ज शकील अहमद ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।

----------------------------

अज्ञात फोन कॉलर ने बैंक खाते से उड़ाए रूपयें

पूरनपुर-पीलीभीत। एक ग्रामीण के बैंक खाते से अज्ञात फोन कॉलर ने धोखाधड़ी करते हुए हजारों रूपये साफ कर दिये। फोन कॉल के बाद आये एसएमएस से पता चला कि बैंक खाते से रूपये निकाले गए है। थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव घुंघचिहाई निवासी रवि वाजपेई पुत्र रामासरे के फोन पर मोबाईल नंबर 8877151837 से कॉल आयी और फोन करने वाले ने स्वयं को बैंक प्रबंधक बताकर एटीएम ब्लाक करने की धमकी देकर जरूरी पूछताछ की और करीब दस मिनट बाद बैंक खाता संख्या 05091000056743 पंजाब एण्ड सिंघ बैंक से रूपये 5900 ऑनलाइन धोखाधड़ी के जरिये साफ कर लिये। एसएमएस मिलने के बाद पता चला कि बैंक खाते से रूपये जाने गए है। उक्त मामले में रवि वाजपेई ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

--------------------------

मण्डी डायरेक्टर ने किया धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण


पूरनपुर-पीलीभीत। बीसलपुर एवं पीलीभीत मण्डी का निरीक्षण करके पूरनपुर पहुंचे मण्डी निदेशक ने शनिवार को नवीन मण्डी स्थल का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से मण्डी में अफरा तफरी का माहौल रहा।



लखनऊ से पीलीभीत पहुंचे निदेशक मण्डी समिति रमाकांत पाण्डेय ने शनिवार को पूरनपुर मण्डी में लगे धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर कृषकों से बात की। धान सेन्टरों पर पड़े धान की नमी को चेक किया। करीब 12 बजे मण्डी पहुंचे डायरेक्टर रमाकांत पाण्डेय को सभापति जेपी चौहान व मण्डी सचिव सहदेव सिंह ने क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कराया। करीब एक घंटा निरीक्षण के बाद मण्डी निदेशक मण्डी से रवाना हुए। इस दौरान एसडीएम जेपी चौहान, मण्डी सचिव सहदेव सिंह, मण्डी सहायक मनीश अग्रवाल, संजय सक्सेना आदि मौजूद रहें।

-----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...