सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

22.11.2018

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न
विधायक बाबूराम पासवान ने विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

पूरनपुर-पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। पिपरियादुलई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में ब्लाक क्षेत्र के संकुल क्षेत्र के छात्रों ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया।
    ब्लाक क्षेत्र की सभी खेलकूद की प्राथमिक स्तर में ओवरलाल प्रथम विजेता संकुल भगवंतापुर और द्वितीय विजेता प्राथमिक स्तर में संकुल रघुनाथपुर रही तथा व्यक्तिगत चैंपियनशिप धुरियापलिया की रोशनी को मिला। इस प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि विधायक बाबूराम पासवान, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डॉ0 इन्द्रजीत प्रजापति थे। बीएसए ने ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में व्यक्तिगत चैंपियनशिप धुरियापलिया की रोशनी को दिया तथा बीईओ लक्ष्मीनारायण और प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री सूर्यप्रकाश गंगवार ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक बादशाह वर्मा और राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक ओमशर्मा को पुरस्कृत किया।दूसरे दिन आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ तथा देश भक्ति की नाटक का मंचन भी किया गया। प्राथमिक स्तर की बालक एवमं बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में 50,100,200,400 दौड़ प्रतियोगिता हुई। जिसमें प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में खाता के सौरभ यादव प्रथम, मझारा के शिवकुमार द्वितीय, चंदुइया के कृपा सिंधु तृतीय, सुलेख में खाता  के सौरभ यादव प्रथम, हबीबगंज जे श्लोक गुप्ता द्वितीय, मोहित तृतीय, प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में लम्बी कूद में पिपरियादुलई की सुमन प्रथम, फैजुल्लागंज की करीना की द्वितीय, भगवंतापुर की काजल तृतीय, जूनियर स्तर में खो-खो में मुकेश एंड पार्टी घुँघचिहाई प्रथम और फिशन एंड पार्टी जमुनिया द्वितीय रही।
    जूनियर स्तर में 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़ हुई। जिसमें लम्बी कूद, ऊंची कूद, चक्का फेंक, योगासन, पीटी, खो-खो, कबड्डी, सुलेख, रिलेरेस, अंत्याक्षरी हुई। संचालन संतोष कुमार ने किया। इस मौके पर मो0 ताहिर, सूर्यप्रकाश गंगवार, मो0 नूर, विमल कुमार, पवित्रानन्दन सक्सेना, वीरपाल, अर्जुन गंगवार, वासुदेव, भूपेंद्र गंगवार, देवेश कुमार, राधाकृष्ण कुशवाहा, पवन कसाना, पूरनलाल, रामसनेही, भानुप्रताप, नन्दकिशोर, विश्वनाथसिंह कुशवाहा, सर्वेशकुमार स्वर्णकार, प्रेमशंकर, विक्की सोनकर, महेश यादव, रामऔतार, अयम मंसूरी आदि मौजूद थे।
---------------------------------------
हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष ने मानवाधिकार को भेजा ज्ञापन
पूरनपुर-पीलीभीत।  हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पिछले कुछ दिनों से पूरनपुर कोतवाल केशव कुमार तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। मामला मंदिर निर्माण की बात कहने  पर कोतवाल द्वारा नगर अध्यक्ष से फोन पर अभद्रता करने की है। कोतवाल को हटाने व उनपर कार्यवाही को लेकर आज मानव अधिकार को ज्ञापन भेजा है  पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलाई में 50 साल पूर्व का मंदिर स्थित है। 2 सप्ताह पूर्व मंदिर निर्माण के दौरान गांव के ही रामपाल द्वारा निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न की गई थी। इसको लेकर हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष विष्णु वर्मा ने मामले की शिकायत कोतवाल केशव कुमार तिवारी से की थी। इस पर कोतवाल ने उन्हें इस मामले में ना पढ़ने की नसीहत देकर अयोध्या में राम मंदिर बनवाने की बात कहकर काफी धमकाया था। विष्णु वर्मा द्वारा इसका विरोध करने पर कोतवाल ने उन्हें इसी मामले में इंवॉल्व कर फसाने की धमकी भी दी थी। मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन की काफी फजीहत हुई। पिछले 2 सप्ताह से विष्णु वर्मा कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
--------------------------------
घुँघचिहाई में रामलीला मेला 24 से
पूरनपुर-पीलीभीत। ग्राम घुँघचिहाई मैं मेला रामलीला का आयोजन 24 तारीख को बड़ी धूमधाम से शुरू होने जा रहा है मेले में झूला काला जादू खेल खिलौने आदि दुकाने  लगेंगी है मेला कमेटी अध्यक्ष विरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया है की मेला 24 नवंबर  से 01 दिसंबर को रावण दहन के साथ मेले का समापन किया जाएगा मेला कमेटी के संरक्षक  के के शुक्ला , गजराज सिंह, प्रबंधक भूप सिंह, सुनील त्रिवेदी उपाध्यक्ष हरि कृष्ण त्रिवेदी आदि लोग कमेटी में सम्मिलित है।
-----------------------------
घर में घुसकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास
पूरनपुर-पीलीभीत। घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव बलरामपुर के कुछ दबंगे ने घर में घुसकर महिला के साथ की अश्लील हरकते करने के साथ मारपीट की और महिला को धमकाया। घर में आग लगा दी, आग में ही महिला को फेक दिया। महिला किसी तरह से उन लोगों के व आग के चंगुल से भागकर घर के बाहर चीखने लगी। चीख-पुकार सुनकर  गांव के लोग एकत्रित हो गए और महिला को बचा लिया  पुलिस ने कुंवर सिंह पुत्र लालाराम नरेश पुत्र लालाराम राधेश्याम पुत्र लालाराम  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
------------------------------------
रोजगारसेवक कर रहा शौचालय के नाम पर उगाई
पूरनपुर-पीलीभीत। रोजगार सेवक द्वारा शौचालय को लेकर अवैध वसूली की जा रही हैं। इसकी शिकायत पीड़ित ने खुद बयान किया है कि अमरजीत ने शौचालय के नाम पर दो हजार रुपए लेकर शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। रुपए लेने के बाद भी अब तक कोई शौचालय पीड़ित को  नहीं मिला। रिश्वत मामले की ऑडियो  वायरल हो गई है, एक तरफ अमरजीत  का कहना है मिस्त्री को पैसे देकर शौचालय बनाएंगे, इसलिए पैसा लिया है।
-----------------------------------
सपाइयों ने बनाया नेता जी का जन्मदिन
पूरनपुर-पीलीभीत समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया।

  सपा कार्यकर्ताओं ने नेता जी के जन्मदिन के साथ साथ संकल्प दिवस के रूप में मना कर भारतीय जनता पार्टी को  विनाशक कार्यशैली का जमकर विरोध किया, सपा अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुन्ने मियां अंजाना ने कहा है कि आज भी नेता जी को चाहने वाले बड़ी संख्या में लोग हैं। तौफिक अहमद कादरी ने कहा है कि नेताजी के महान आदर्शों पर चलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी नाम रोशन कर रहे हैं। इस मौके पर  पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना,  महेश आजाद, पूर्व जिला  अध्यक्ष उमाशंकर यादव, प्रवीण चौहान, नोमान अली वारसी, अहीद खा, नाहिर रजा आदि लोगों ने दीर्घायु के लिए कामना की।
--------------------------------------
कमेटी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
पूरनपुर-पीलीभीत। वक्फ कब्रिस्तान की एवं 61 दुकानों की देखभाल समस्त व्यवस्थाएं कमेटी द्वारा विधिवत की जा रही है, वक्फ संपत्ति दुकानों के कुछ किराएदार दुकानों पर अवैध रूप से कब्जा करने की साजिश कर रहे हैं। मुख्य  स्थल पर होने के बावजूद भी दुकानों का किराया 80 से 100 प्रति माह है फिर भी यह लोग काफी समय से दुकानों का किराया नहीं दे रहे है। कमेटी के कार्य में समय-समय पर बाधाएं उत्पन्न करते हैं, इसकी शिकायत कमेटी द्वारा सुन्नीवक्फ बोर्ड के साथ साथ स्थानीय स्तर पर अधिकारियों को भेजी गई हैं। अध्यक्ष जकी  खा ने बताया कि कुछ दबंग लोग किराए आदि के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं तथा कमेटी अध्यक्ष व सेक्रेटरी पर झूठे आरोप लगाकर शिकायत कर रहे हैं। कमेटी को धमकाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। दबंग हैं कई सालों से दुकानों का किराया नहीं दे रहे हैं, इससे पूर्व वर्ष 2011 12 में भी यह लोग इसी प्रकार से वक्फ की दुकानें हड़पने की कोशिश कर रहे हैं।
----------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...