सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.11.2018

कच्चे रास्ते का सर्वे करने पहुंचे पीडब्ल्यूडी के अधिकारी

पिछले 57 दिनों से चल रहा है सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना


पूरनपुर-पीलीभीत। तराई को जाने वाले कच्चे रास्ते पर सड़क निर्माण की मांग कर रहे लोगों की मेहनत रंग ला रही है, करीब 57 दिन के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो किमी रास्ते का सर्वे किया।



तराई में वसे किसानों को होने वाली असुविधा का संज्ञान लेते हुए सामाजिक कार्यकर्ता शमशेर सिंह पिछले 57 दिनों से धरना दे रहे है। चूका बाजार को जाने वाले रास्ते पर सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय लोग 02 अक्टूबर से धरना दे रहे है। धरने पर बैठे लोगों को भारी समर्थन मिलने के साथ ही राजनैनिक व सामाजिक सहयोग प्रदान हो रहा है। धरना स्थल पर केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी के दूत कमलकांत के अलावा स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा0 विनोद तिवारी समर्थकों के पहुंच चुके है। प्रशासनिक अफसर भी सक्रियता बनाएं हुए है। पीटीआर में स्थित करीब दो किमी रोड को पक्का निर्माण कराने के लिए 02 अक्टूबर से धरना दिया जा रहा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष रमेश चन्द्र दद्दा लगातार धरना स्थल पर कृषकों के साथ उपस्थित रह रहे हैं। गुरूवार को पीडब्ल्यूडी की एक टीम ने गांव पहुंचकर मार्ग का सर्वे किया। इससे धरना दे रहे लोगों का मनोबल बढ़ा है और उम्मीद की जा रही है कि कुछ देर से ही सही लेकिन सड़क निर्माण को मंजूरी मिलेंगी।

-----------------------------

सोलर पैनल चोरी करने के मामले में तीसरे आरोपित को जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। चोरी करते पकड़े गए दो आरोपितों के बाद पुलिस ने तीसरे आरोपित को भी ढूंढ निकाला है, गुरूवार को पकड़ में आये युवक को पुलिस ने जेल भेजा हैं।



कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर विल्हा निवासी पूरन लाल के घर दबे पांव दाखिल हुए गांव के ही तीन लोगों ने चोरी का प्रयास किया था। जाग होने पर गांव वालों ने इन्द्रपाल व सुरेश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। चोरी की वारदात को अंजाम देने गए तीनों में से दो रंगे हाथों पकड़े गए थे जबकि रामनाथ भागने में सफल रहा था। गुरूवार को पुलिस कार्रवाई में रामनाथ को पकड़कर जेल भेजा गया हैं।

---------------------------

आरोपित युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। कढैर चौरा में बुर्जुग की हत्या के मामले में एक और आरोपित को भी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। उक्त मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से पुलिस पर हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी दबाव बना रहे थे। इससे पहले कोतवाली में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। गुरूवार को एक और आरोपित पुलिस के हत्थे चढ़ा।



थाना क्षेत्र के गांव कढैर चौरा में मामूली विवाद के बाद एक बुर्जुग पर एक तरफा हमला करके उसे अधमरा कर दिया गया था। फौजदारी की घटना में घायल बुर्जुग की जिला अस्पताल में मौत हुयी थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक सुखलाल के पुत्र राजपाल की ओर से कार्रवाई करते हुए कन्धई लाल, प्रेमराज, चम्पा देवी, पूजा देवी, रेवती के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। दो महिलाओं को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। बुधवार को कन्धई लाल को एवं गुरूवार को रेवती को पकड़कर जेल भेजा गया हैं।

--------------------------

क्षेत्र पंचायत की बैठक में प्रधानपतियों को नहीं मिलेंगा प्रवेश

पूरनपुर-पीलीभीत। क्षेत्र पंचायत की बैठक का एजेण्डा जारी कर दिया गया है, आगामी 07 दिसंबर को ब्लाक प्रमुख मनप्रीत कौर की अध्यक्षता में 14 बिन्दुओं पर बैठक सुनिश्चित की गयी है। बैठक में मुख्य रूप से बीडीसी सदस्य व प्रधान प्रतिभाग करेंगे। इस बार प्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक है। कार्यक्रम में कोई असुविधा न हो इसके लिए प्रधानपति व महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति को बैठक में शामिल नहीं होने दिया जायेंगा। इसके साथ अधिकार पत्र लाना अनिवार्य किया कर दिया गया हैं।

----------------------

मदरसा के बच्चों को लगाया गया खसरा रूबैला का टीका

पूरनपुर-पीलीभीत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंर्तगत मदरसा अरबिया गुलशने मदीना के बच्चों का टीकारण किया गया। स्वस्थ्य विभाग के इस अभियान में स्थानीय शिक्षण संस्थान एवं संभ्रात लोग हर संभव सहयोग कर रहे है।



गुरूवार को लाइनपार सहूकारा कुरैशियान मोहल्ले में स्थित इस्लामिक शिक्षण संस्थान मदरसा अरबिया गुलशने मदीना के शिक्षकों ने स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करते हुए 09 से 15 वर्ष तक के छात्र छात्राओं का टीकाकरण कराया। मदरसे में बीएचडब्लू मधु रानी ने 100 बच्चों को खसरा रूबैला के टीका लगाये। इस मौके पर प्रधानाचार्य रईसद्दीन मंसूरी, अध्यापक मो0 जाकिर, मो0 माजिद, जमालुद्दीन मंसूरी, फरहा बी, राफिया बी, मो0 फईम आदि उपस्थित रहें।

---------------------------

बिना लाइसेंस गल्ले की खरीद फरोख्त करने पर जुर्माना

पूरनपुर-पीलीभीत। बिना लाइसेंस अनाज की खरीद कर रहे फुटकर व्यापारियों को वाहन चेकिंग में पकड़कर जर्माना वसूल किया गया है।



अनाधिकृत रूप से चावल का व्यापार करते पकड़े गए व्यक्ति पर मण्डी शुल्क लगाकर जुर्माना डाला गया है, मण्डी सचिव सहदेव सिंह के निर्देश पर मण्डी सहायक संजय सक्सेना व मनीश अग्रवाल ने शेरपुर रोड पर चेकिंग के दौरान सलमान नामक युवक को 10 कुन्टल चावल के साथ पकड़ा। पकड़े गए चावल पर रूपये 5500 का जुर्माना वसूल किया गया है। इसके अलावा माधोटांडा में विजयपाल को बिना लाइसेंस धान खरीद करते पकड़े जाने पर रूपयें 4950 का जुर्माना वसूल किया गया हैं।

--------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...