सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.11.2018

अब आसान नहीं होगा नगर में फ्लेक्स बोर्ड लगाना

नगर पालिका गंभीर बुलायी बैठक, निर्धारित होंगी दरें

पूरनपुर-पीलीभीत। सरकारी गैर सरकारी इमारतों पर शुभकामनाएं वाले फ्लेक्स बोर्ड लगाकर नेतागिरी चमकाने वाले लोगों के बुरी खबर है, नगर में बढ़ रहे अनाधिकृत रूप वाले कचरे को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने बोर्ड की बैठक बुलायी है।



मुफ्त की नेतागिरी करके सरकारी गैर सरकारी इमारतों को बदसूरत करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गयी है, बड़ी संख्या में एैसे बैनर, बोर्ड लगाये गए है जो सिर्फ इमारतों को ही नहीं जान माल को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। नगर में व्यवसायिक होर्डिग, कट ऑफ बैनर आदि पटे पड़े है जोकि नगर की सुन्दरता को दूषित कर रहे है। इस प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने आगामी 30 नवम्बर को पालिका बोर्ड की बैठक बुलायी है। बैठक का ऐजण्डा क्षेत्रान्तर्गत में लगाये गए होर्डिंग का निरीक्षण एवं शुल्क निर्धारित करना है।

--------------------------

बैंक ऑफ बड़ौदा में चोरों ने लगाया तीसरी बार नकब

                                                                                    पुलिस ने खांगाले सीसी टीवी फुटेज


पूरनपुर-पीलीभीत। बीती रात्रि चोरों ने माधोटांडा क्रासिंग पर स्थित बैंक में नकब लगाकर चोरी का प्रयास किया। चोरों को बैंक में नकब लगाते समय पुलिस का जरा भी खौफ नहीं रहा।



माधोटांडा क्रासिंग पर डायल 100 की गाड़ी भी खड़ी रहती है और दिन में बैंक डियूटी पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहते है, उसके बाद भी बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए छत से नकब लगाया गया। इससे पहले भी बैंक में लगे एसी को तोड़कर चोरी का प्रयास हो चुका है। बीती रात हुयी वारदात के बाद दहशत व्याप्त है। बैंक पिछले दिन दिनों से बंद थी इस दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए नकब लगाया गया। चोरी बैंक के पीछे से चढ़े और लिन्टर तोड़कर स्टांग रूम के बाहर तक पहुंचे। सफलता न मिलने पर विन्डो तोड़कर बैंक के कैश काउन्टर तक गए और मुंह छिपने के लिए पर्दा फाड़कर मुंह पर लपेट लिया। लेकिन चोरी में कामयाब नहीं हुए। सोमवार को सुबह बैंक खोलने पहुंचे कर्मचारी को जानकारी हुयी तो हड़कम्प मच गया। चोरी की सूचना पर शाहजहांपुर से पहुंचे रीजनल मैनेजर एके महेश्वरी ने बैंक ऑफ बड़ौदा का जायजा लिया। नकब जनी की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर आरके कश्यप व नगर चौकी इंचार्ज निर्देश सिंह ने बैंक के सीसी कैमरे चेक किये।

इंसेट-

बैंक सुरक्षा पर उठे सवाल

चोर जिस तरह बैंक के अंदर दाखिल होकर स्टांग रूम तक पहुंच गए इससे बैंक सुरक्षा पर सवाल उठे है। बैंक तीन दिन से बंद थी चोर अगर अपने मनसूबों में कामयाब हो पाते तो बैंक कंगाल हो गयी होती। सबसे बड़ी चूक यही है कि चोर बैंक में छत तोड़कर विन्डो उखाड़कर अंदर पहुंचे। लेकिन बैंक सुरक्षा में लगाये गए अलार्म नहीं बजे।

इंसेट-

कहीं कोई और उद्देश तो नहीं?

बैंक ऑफ बड़ौदा में हुयी वारदात के बाद अंदेशा है कि कही चोरों का कोई और उद्देश तो नहीं था। इससे पहले भी तीन साल पूर्व बैंक में ए0सी0 तोड़कर चोर अंदर तक गए थे, उस समय भी गुपचुप तरीके से सब निपटारा कर लिया गया था। इस बार भी बैंक प्रबंधक मनोज कुमार झा कुछ बताने से इनकार करते नजर आये। पुलिस ने जांच के दौरान कई सीसी कैमरे बंद पाये है। इन सब बातों से अंदेशा हो रहा है कि चोरों का कोई और मक्सद तो नहीं था।

------------------------

समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करने पहुंचे जेडी

पूरनपुर-पीलीभीत। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग लखनऊ से निरीक्षण करने पूरनपुर पहुंचे निदेशक ने अस्पताल का दौरा किया और व्यवस्थाए परखी। समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र में साफ सफाई का निरीक्षण किया।



सोमवार को लखनऊ से निरीक्षण को आये ज्वांइट डायरेक्टर डा0 जावेद अहमद ने समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाएं की प्रगति रिपोर्ट तलब की। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में न आने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों के बारे में एमओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह से जानकारी जुटायी। लेबर रूम, इमरजेंसी बार्ड का निरीक्षण करने के बाद ओपीडी के बारे में विस्तार से जानकारी की। जेडी तीन दिन के दौरे पर हैं और जनपद पीलीभीत में रहकर प्राथमिक एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।

---------------------------

सोलर पैनल चोरी करके भाग रहे युवकों को रंगे हाथों दबोचा

पूरनपुर-पीलीभीत। एक ग्रामीण की छत से सोलर पैनल चोरी कर रहे तीन युवकों को आहट होने पर गांव वालों ने दौड़ाकर दबोच लिया और पिटायी लगाने के बाद पुलिस को सुपुर्द किया है।



पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव सिमरिया अजीतपुर विल्हा में पूरन लाल के घर दाखिल हुए इन्द्रपाल, सुरेश व रामनाथ ने छत से सोलर पैनल चोरी कर लिया और भागने लगे। पैनल चोरी होने की भनक लगने पर पूरन लाल जाग गया और शोर मचाकर दो चोरों को रंगे हाथों पकड़वा दिया। गांव वालों ने इन्द्रपाल व सुरेश को मय सोलर पैनल दबोच लिया जबकि रामनाथ भागने में सफल रहा। आरोपितों को कोतवाली पूरनपुर लाकर सुपुर्द कर दिया गया।

--------------------------

चोरों ने खंगाला अधिवक्ता का मकान, रिपोर्ट दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। एक अधिवक्ता के घर चोरों ने धावा बोलकर सोने चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रिश्तेदारी से लौटे अधिवक्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



रजागंज देहात में टीवी टावर के पास रह रहे अधिवक्ता राजीव कुमार पुत्र सुरेन्दर सक्सेना के मकान में 23/24 नवम्बर की रात्रि चोरों ने कमरे का कुण्डा तोड़कर सोने की झुमकी, दो सोने की अंगूठी, चांदी के विछिया, नाक की नथ, दो नाक के फूल, चांदी की पायल, 12 सिक्के चांदी के एवं दस हजार रूपये नगद चोरी कर लिये। पुलिस ने उक्त मामले में अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।

---------------------------

झूठा मुकदमा दर्ज होने पर अधिवक्ताओं ने की निंदा

पूरनपुर-पीलीभीत। सीतापुर में अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज हुए झूठे मुकदमें के विरोध में प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सक्सेना की अध्यक्षता में निंदा बैठक की गयी और न्यायिक कार्यों का बहिष्कार हुआ।



जनपद सीतापुर में हाल में ही अधिवक्ताओं के खिलाफ आपराधिक मुकदमें दर्ज किये गए है। इसकों लेकर स्थानीय अधिवक्ताओं में जबरदस्त रोष व्याप्त है। सोमवार को निंदा बैठक के साथ ही पूरनपुर में अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। निंदा बैठक में मुख्य रूप से अधिवक्ता विकास सक्सेना, संजय पांडे, मो0 यूनुस खां, नईम खां, गौरव पाण्डे, मो0 असलम खान, साजिद खान, अरजिन्दर सिंह महल, कामरान खां, प्रदीप सक्सेना आदि लोग मौजूद रहें।

------------------------------

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगवाया कूड़ादान

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्राम पंचायत शेरपुर कलां में प्रधानपति हाजी रियाजत नूर खां ने पीएचसी शेरपुर कलां में सर्वजनिक कूड़े दान स्थापित कराया है। स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत पंचायतों में कूड़ेदान लगाये जा रहे है। इसी क्रम में शेरपुर कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कूड़ेदान लगाये गए हैं।

---------------------

शारदा नदी पर पैंटूल पुल बनाये जाने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। शारदा नदी पर बनने वाले पैन्टूल पुल में हो रही देरी को देखते हुए बस यूनियन संचालकों ने हड़ताल करने की चेतावनी दी है।



सोमवार को बस यूनियन पूरनपुर टाटरगंज के अध्यक्ष हाली लियाकत उर्फ भूरे भाई ने लोनिव अधिशासी अभियंता को भेजे मांग पत्र में स्पष्ट किया है कि विगत वर्षों से शारदा नदी पर 15 अक्टूबर तक पैन्टूल बनाया जाता रहा है लेकिन इस बार लोक निर्माण विभाग ने अभी तक पैन्टूल पुल की व्यवस्था नहीं करायी है। पुल न बनने से शारदा पार के लोग पलिया का करीब 160 किलो मीटर लंबा चक्कर काटकर पूरनपुर आने को बिबस है। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए पुल बनाने की मांग की हैं।

-----------------------

एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर आज

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के गायत्री परिजन एवं समाजसेवी संदीप खण्डेलवाल के सौजन्य से गुरूद्वारा श्री सिंह सभा में एक चिकित्सा शिविर का आयोजन होने जा रहा है। इस शिविर में असाध्य रोगों का इलाज बिना दवा से करने का दावा किया जा रहा है और विशेषज्ञ प्रशिक्षण देने का काम भी करेंगे। मंगलवार 27 नवम्बर से आयोजित होने वाला प्रशिक्षण एवं शिविर 08 दिसंबर तक चलेंगा।

------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...