सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.11.2018

मेला समाप्त होने के बाद भी खाली नहीं हुआ रामलीला मैदान

रामलीला मेला मैदान में धीरे धीरे बोया जा रहा अतिक्रमण का बीज, नींद में मेला कंट्रोलर


पूरनपुर-पीलीभीत। प्रशासन पचास साल पुराना अतिक्रमण खाली कराने के बाद शायद गहरी नींद सो गया है, उधर मेला समाप्त होने के बाद भी लोग मैदान खाली करने के पक्ष में नहीं है। रामलीला मेला मैदान में रोज नए तख्त जमाये जा रहे हैं।



पूरनपुर के ऐतिहासिक रामलीला मेला मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने के बाद प्रशासन एक बार फिर कुंभकरर्णी नीद सोया हुआ है, इस बार प्रशासन की मंशा क्या? है किसी को नहीं पता। रावण वध के बाद भी रामलीला मैदान में दुकानें सजी हुयी है। मेला कंट्रोलर स्वयं तहसीलदार है उसके बाद भी बांस, पल्ली लगाकर दुकानें संचालित हो रही है। मौजूदा समय में करीब एक दर्जन से अधिक लोग रामलीला मेला मैदान में जम चुके है और दुकानें संचालित हो रहीं हैं। इस बात से शायद प्रशासनिक अधिकारी अंजान है या फिर कोई और मंशा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। लेकिन कड़वा सत्य यह है कि रामलीला मेला मैदान में धीरे धीरे अतिक्रमण का बीज बोया जा रहा है। समय रहते प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा, अन्यथा मेला मैदान पर कब्जा करने वालों की आज भी कोई कमी नहीं हैं। इस संबंध में मेला कंट्रोलर/तहसीलदार को फोन किया गया लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।

----------------------------

घर के बाहर खड़ी वाइक चोरी

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर की पंकज कालोनी से एक वाइक को घर के बाहर से चोरी कर लिया गया है, गाड़ी मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हैं।



पंकज कोलीनी में किराये पर रह रहे पेट्रोल पंप मैनेजर विनोद कुमार पुत्र रामनाथ की वाइक संख्या यूपी 27 एल 2985 को घर के बाहर से चोरी कर लिया गया। देर रात्रि वाइक को अंदर खड़ा करने के लिए जब वे बाहर आये तो वाइक को न पाकर खोजबीन की लेकिन गाड़ी नहीं मिली। चोरी का अनुमान लगने पर विनोद कुमार ने इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी को वाइक चोरी की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की हैं।

------------------------

मेला मैदान से हटाये गए लोगों को बसाये जाने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल की एक बैठक में नगरध्यक्ष हाजी लाडले ने मेला मैदान से हटाये लोगों को किसी स्थान पर बसाये जाने की मांग की है।



इसको लेकर बैठक में व्यापार संघ के लोगों ने विचार साझा किये। मुजफ्फर खान हाजी लाडले ने कहा है कि यह बात पहले ही खुली बैठक में तय कर दी गयी थी कि मेला मैदान से हटाये गए दुकानदारों को किसी स्थान पर रोजगार करने के लिए स्थान दिया जायेंगा। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक दुकानदारों को किसी स्थान पर रोजगार करने के लिए जगह नहीं दी है, इससे खुदरा सब्जी व्यापारी काफी दिक्कत से गुजर रहे हैं। प्रशासन को इनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। बैठक में हरगोविंद वाजपेई, दुष्यंत शुक्ला, बलराम भैया, अजमेर सिंह छीना, इमरान, बन्टू खां  व जावेद अंसारी आदि मौजूर रहें।

-----------------------

पुलिस ने शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ चलाया अभियान

पूरनपुर-पीलीभीत। आबकारी विभाग एवं पुलिस ने शराब के अवैध कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लोगों को कच्ची शराब के साथ दबोचा है। आरोपितों के पास कई लीटर शराब वरामद होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी है।



गुरूवार को स्थानीय पुलिस विभाग ने आबकारी टीम के साथ छापेमारी करते हुए तीन ग्रामीणों को कच्ची शराब की खरीद फरोख्त में पकड़ा है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव महदिया रेलवे फाटक पर उमेश पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रम्पुरा फकीरे को 12 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया है। दूसरा आरोपित चांद मियां पुत्र मतिमुल्ला निवासी चांट फिरोजपुर 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार हुआ है। तीसरा मामला खमरिया पट्टी का है। यहां आत्माराम पुत्र ग्यादीन को महदिया मोड़ पर 15 लीटर कच्ची शराब के दबोचा गया है। उक्त लोगों के खिलाफ आबकारी इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

------------------------

मुकदमा वापिस लेने का दबाव बना रहे दबंग, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एसपी के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धमकाने का मुकदमा कायम किया है, आरोप है कि मुकदमें में वांछित चल रहे दबंग महिला पर समझौते का दबाव बना रहे हैं।



मोहल्ला खानकाह देहात निवासी महिला शबीना बी पत्नी महबूब अली ने पुलिस अधीक्षक बालेन्दु भूषण सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गणेशगंज निवासी गुफरान पुत्र शरीफ अहमद, राशिद, मकसूद सहित दो अज्ञात लोगों पर धमकाने, जान से मारने का आरोप लगाया था। सभी पर आरोप है कि मुकदमें में फैसला न लेने पर ऐलांनिया धमकी दी जा रहीं है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

------------------------

वारंटी गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने वारंटी को पकड़कर जेल भेजा है, एक मुकदमें वांछित चल रहा वारंटी पुलिस को काफी समय से चकमा दे रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए प्रसादपुर निवासी वारंटी श्रीपाल पुत्र जगन्न नाथ को पकड़कर जेल भेजा हैं।

-----------------

तीन दिन में 12 हजार बच्चों को गलाये गए जीवन रंक्षक टीके

पूरनपुर-पीलीभीत। खसरा रूबैला टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रति दिन करीब पांच सौ से अधिक बच्चों को जीवन रंक्षक टीके लगाने का काम कर रहा है। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीम दौड़ रही है। पिछले दिन दिनों में 12 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया।



सोमवार 26 नवंबर से शुरू हुए अभियान के बाद लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम लगाकर स्कूल, कॉलेज में कैंप आयोजित कर 09 से 15 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण कर रही है। पूरनपुर में स्थानीय चिकित्सकों के अलावा क्षेत्रीय 36 एएनएम को टीकाकरण में लगाया गया है। हजारा क्षेत्र में 07 एएनएम अलम से है। इससे अतिरिक्त 12 सुपर वाइजर खसरा रूबैला टीकाकारण अभियान को सफल बनाने के लिए लगाये गए हैं। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने 4148 बच्चों का टीकाकरण किया। दूसरे दिन इसका ग्राफ घटकर 3284 ही रहा। लेकिन 28 नवंबर को टीकाकरण के अभियान वृद्धि दर्ज की गयी और 4595 बच्चों को जीवन रंक्षक टीके लगाये गए। इन तीन दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने कुल 12027 हजार बच्चों को खसरा रूबैला के टीके लगाये। एमओआईसी डा0 छत्रपाल सिंह ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ी है, आगे और भी सफलता मिलने की उम्मीद हैं।

--------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...