सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.10.2018

पुलिस की फाइलों में गुम होकर रह गया विधवा मां का लाल
न्याय पाने को अधिकारियों के दफ्तरां की खाक छान रही दुखियारी मां


रामनरेश शर्मा (सरल)
पूरनपुर-पीलीभीत। एक दुखियारी मां का बेटा पुलिस की फायलों में गुम हो चुका है, ये बात कुछ अटपटी जरूर लगेंगी लेकिन सत्य है। पुलिस दबाव में चोरी गई भैंस को ढूढ़कर ला सकती है तो एक व्यक्ति को खोजना बड़ी बात नहीं। वहीं, सामने एक मजबूर मां हो तो उसे कोई भी बाहर का रास्ता दिखा सकता है, फिर पुलिस तो पुलिस है। खास तौर पर यूपी पुलिस बिना प्रेसर काम करने की आदी नहीं हैं।

हम बात कर रहे है माधोटांडा पुलिस की, जहां एक दुखियारी मां का बेटा फायलों में गुम हो गया है और पुलिस इस केस में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। बेटा खोने के गम में पागल सी लगने वाली मां रोज सुबह बेटे की खोज में घर से निकल जाती है, उसे यह भी पता नही होता कि रात कहां होगी। लेकिन इन सब बातों से पुलिस विभाग को कोई सरोकार नहीं है। गंगादेई पत्नी स्व0 हरमेश लाल नामक महिला थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव मैनाकोर्ट की रहने वाली है और उसका 35 वर्षीय बेटा जसपाल 21 अगस्त 2017 से लापता है। गंगादेई की माने तो गांव के ही कुछ लोगों ने उसके पुत्र जसपाल की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया। इस केस में पुलिस 30 अगस्त 2017 को गुमशुदी दर्ज कर चुकी है उसके बाद कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब से करीब 14 माह का समय एक एक दिन करके गुजर गया और महिला बेटे की तलाश में आज भी भटक रही है। थाने का निजाम बदलते ही महिला को पागल करार दिया जाने लगा और गुमशुदी दर्ज होने के साथ ही जसपाल किस हाल में है यह सवाल भी पुलिस की फायलों में गुम होकर रह गया है।
इंसेट-
क्या है पूरा मामला
गंगादेई के कथन के अनुसार उसका विवाहिता बेटा जसपाल 21 अगस्त 2017 को गांव के ही रामकुमार, कृष्णपाल पुत्रगण निरंजन लाल व लाखन लाल पुत्र इतवारी निवासी पकड़िया बंगाली कॉलोनी खटीमा एवं मदन लाल पुत्र बाबूराम निवासी आदर्श नगर न्यूरिया के साथ एक टैम्पू खरीद फरोख्त के सिलसिले में खटीमा गया था उसके बाद वापिस नहीं लौटा। इस केस में पुलिस ने गुमशुदी दर्ज करके के बाद कोई कार्रवाई करना उचित नहीं समझा। इसके चलते विधवा महिला गंगादेई लगातार 14 माह से भूखे प्यासे रहकर न्याय पाने की आश में भटक रही हैं।
-----------------------
गन्ना सेन्टर को दूसरी जगह लगाये जाने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना सेन्टर को दूसरे स्थान पर लगाने की मांग को लेकर किसानों ने सोसाइटी सचिव को ज्ञापन सौंपा है। ढक्का चाट में लगने वाले गन्ना क्रय केन्द्र पर गांव के कुछ दबंगों की गुडागर्दी के चलते नगद गन्ना खरीदकर जबरन तुलवाया की शिकायत है।

गांव ढक्का चाट (ब) में लगने वाले गन्ना सेन्टर को सप्लाई देने वाले कृषकों ने सोमवार को गन्ना विकास सोसाइटी सचिव त्रिलोकी नाथ त्रिपाठी को संयुक्त रूप से ज्ञापन देकर समस्या के निदान की मांग की है। गन्ना कृषकों ने बताया कि केन्द्र का कांटा गांव में ही लगाया जाता है उसपर कुछ लोग दबंगई करते है। नगद गन्ना खरीदकर सेन्टर पर जबरन तौल कराते है इससे क्षेत्रिय किसान प्रभावित हो रहे है। गन्ना से भरे वाहनों को कई दिन तक सेन्टर पर रूकना पड़ता है और मजबूर होकर छोटे मझौले किसान दलालों के हाथ गन्ना बिक्री करते हैं। इस विवाद को लेकर सेन्टर पर कई बार झगड़ा फसाद भी हुआ है। कृषकों ने क्रय केन्द्र को ढक्का चाट से हटाकर नई बस्ती में स्थापित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वाले कृषकों में अकील, हरीशंकर, श्रवण कुमार, रघुनाथ, गुरविंदर सिंह, सुशील, नसीमुद्दीन, नरेन्द्र सिंह सौरभ, शंकर सरकार आदि लोग शामिल रहें।
----------------------------
रूपये मांगने गए कारपेंटर को पीटकर किया घायल
पूरनपुर-पीलीभीत। बकाया रूपये मांगने गए एक कारपेंटर पर तीन चार लोगों ने हमला कर दिया और लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। लहूलुहान होने पर कारपेंटर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा और मेडिकल के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मोहल्ला रजागंज निवासी इकरार हुसैन कारपेंटर का काम करता है। कुछ दिन पहले मोहल्ले के ही अरशद खां ने इकरार हुसैन से फर्नीचर का काम कराया था। रविवार को इकरार हुसैन अरशद खां के घर बकाया रूपये मांगने गया तो अरशद खां आग बबूला हो गया और गाली गलौज पर उतर आया। विरोध करने पर अरशद खां ने तीन अन्य लोगों की मदद से इकरार हुसैन की जमकर पिटाई लगा दी। करीब 13 हजार रूपये बकाया होने का मामला है। पुलिस ने पीड़ित कारपेंटर इकरार की पत्नी जैनब बेगम की तहर पर अरशद खां व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की हैं।
------------------------------
सोसाइटी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक सम्पन्न
पूरनपुर-पीलीभीत। गन्ना सोसाइटी अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई। लेकिन कोर्ट से स्टे होने के चलते कोई निर्णय नहीं लिया जा सका।

गन्ना सहकारी समिति अध्यक्ष श्रीकांत सिंह के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर सोमवार को अतिरिक्त उप जिलाधिकारी न्यायिक हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 12 सदस्यों में से 08 मेंबर शामिल हुए। वित्तीय अधिकार सीज होने के बाद सोमवार को गन्ना सोसाइटी अध्यक्ष श्रीकांत सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव में आठ सदस्यों ने प्रतिभाग किया। गन्ना कृषक महाविद्यालय एवं सोसाइटी में लगातार हो रहे घपलों के बाद जांच उपरांत सोसाइटी अध्यक्ष के वित्तीय अधिकारी सीज कर दिये गए थे। उसके बाद वे कोर्ट चले गए और 31 अक्टूबर तक का स्टे ले आए। सूत्रों की माने तो अविश्वास प्रस्ताव की बैठक पूरी तरह उनके खिलाफ रही और पदाधिकारियों को नामित किया जा चुका है। सक्षम अधिकारी 31 अक्टूबर के बाद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम सर्वजनिक कर सकते हैं। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में लक्ष्मीकांत भारद्वाज, मोहन सिंह, ऊषा देवी, ढाकन लाल, सतेन्द्र सिंह, गिरधारी लाल, हरिप्रसाद आदि लोग उपस्थित रहें।
------------------------------
बाढ़ पीड़ितों की मदद में शासन को खिला पत्र
पूरनपुर-पीलीभीत। बाढ़ पीड़ितों की समस्या का स्थायी निराकरण न होने से हर वर्ष शारदा नदी के किनारों पर बसे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। बाढ़ पीड़ितों की समस्या को संज्ञान में लेते हुए गुरभाग सिंह, भाजपा जिला महामंत्री एवं निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विभाग सहकारी संघ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऑनलाइन संदर्भ के माध्यम से बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लोगों की समस्या से आवगत कराये हुए निस्तारण की मांग की है। उन्होंने शासन को लिखे मांग पत्र में शारदा नदी के दोनों ओर बसे गांव मझारा, वीरखेड़ा ता0 महाराजपुर, राणाप्रतापनगर आदि को कटान से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की हैं।
-----------------------
विद्यालय में स्थापित शौचालयों की सत्यापित रिपोर्ट तलब
पूरनपुर-पीलीभीत। परिषदीय स्कूलों में बने शौचालय की सत्यापित रिपोर्ट तलब की जा रही है, इसके लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खण्ड शिक्षाधिकारी को लिखित आदेश जारी किया है। विद्यालय का स्थलीय निरिक्षण उपरांत सूचि सत्यापन करके 30 अक्टूबर तक जांच आख्या मांगी गई है।
-----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...