सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.10.2018


सोयावीन की रखवाली कर रहे ग्रामीण की फरसा से गर्दन काटकर हत्या


हत्या की सूचना पर पहुंचे एसओ दुर्गा सिंह, मौके पर बरामद हुआ आलाकत्ल


पूरनपुर-पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव वीरखेड़ा में सोयावीन की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण की गर्दन काटकर र्निमम हत्या कर दी गई। वारदात शुक्रवार रात्रि की है। सुबह शव देखे जाने पर सनसनी फैल गई और आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई।



गांव वीरखेड़ा स्थित फार्मर भोला सिंह की जमीन पर सोयावीन की रखवाली कर रहे ग्रामीण जयराम 45 पुत्र गंगाराम निवासी हरिपुर फुलहर की 26/27 अक्टूबर को देर रात फरसा से प्रहार करके हत्या कर दी गई। शनिवार को सुबह खेत पर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो हड़कम्प मच गया और पुलिस को इत्तला की गई। खेत पर जयराम 45 व माधोटांडा का रहने वाला लालाराम झोपड़ी डालकर सोयावीन रखाने का काम करते थे। 25 अक्टूबर को दोनों में जानवर भगाने को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जयराम की हत्या के बाद से लालाराम फरार है। पुलिस को शक है कि लालाराम ने ही जयराम पुत्र गंगाराम की हत्या की है। मर्डर की सूचना पर गांव पहुंचे निरीक्षक दुर्गा सिंह ने मौका मुआयाना किया और शव का पंचनामा भरवाने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए पीलीभीत भेज दिया। मृतक के पुत्र ताराचंद ने लालाराम के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी। माधोटांडा पुलिस ने देर रात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। एसओ दुर्गा सिंह ने बताया कि मौके से आलाकत्ल फरसा बरामद हुआ है और आरोपित ग्रामीण फरार है।

----------------------

गोमांस के साथ प्रतिबंधित पशुओं की खाल बरामद, आरोपित फरार

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने खेत पर बनी एक कोठरी में चल रहे अवैध बूचड़खाने पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गोवंशीय पशु का मांस बरामद किया है। लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही आरोपित रात का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



नगर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई निर्देश कुमार ने बीती रात्रि मोहल्ला साहूकारा के एक धान के खेत में बनी कोठरी से दो कुन्टल गो मांस के साथ साथ प्रतिबंधित पशुओं की दो खाले बरामद की। गश्त पर निकले उपनिरीक्षक निर्देश कुमार को मुखबिर ने सूचना देकर बताया कि मदीना मस्जिद के पास खेत में अवैध रूप से प्रतिबंधित पशुओं का वध किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान आरोपित मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस ने गोमांस व खाल एवं मांस काटने के उपकरण छुरा, कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर तीन अज्ञात आदमी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

----------------------

बच्चों में झगड़े के बाद घर में घुसकर पीटा

पूरनपुर-पीलीभीत। बच्चों में कहा सुनी होने के बाद दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।



थाना क्षेत्र के गांव हरिपुर कलां में नर्गिस बी पत्नी मो0 शरीफ को गांव के ही मुन्ना, छोटे, नन्हे व खलील ने बच्चों में झगड़े के बाद एक राय होकर पीट दिया। आरोपित सगे पिता पुत्र है। पीड़िता नर्गिस बी ने पुलिस को बताया कि 24 अक्टूबर को बच्चों में विवाद हुआ था इसकी रंजिश मानते हुए खलील तीनों पुत्रों को लेकर घर में घुस आया और लाठी डंडो से जमकर मारपीट की। उक्त मामले में पुलिस ने महिला की ओर से रिपोर्ट कायम कर दी है।

------------------------

शादी के छः साल बाद मारपीट कर घर से भगाया

पूरनपुर-पीलीभीत। एक विवाहिता को दहेज लोभियों ने कम दहेज लाने के इल्जाम में मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति सहित ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव लाह निवासी बबली देवी का विवाह छः साल पूर्व टांडा जितौर में हुआ था। विवाह के बाद ससुराली कम दहेज लाने का ताना देकर आये दिन प्रताड़ित करते और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। जब इससे भी काम नहीं चला तो आरोपितों ने विवाहिता को घर से निकालने का फैसला कर लिया और जिंदा जलाने के उद्देश्य से मिट्टी तेल डालकर मारने का प्रयास किया। वहां से किसी तरह छूटकर मायके पहुंची विवाहिता ने पति अनिल कुमार, तिलकराम, विमला, गुड्डी, हरपाल, अशोक व रामकुमार के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।

----------------------------

कुकर्मी के खिलाफ थाने में दर्ज हुआ आपराधिक मुकदमा

पूरनपुर-पीलीभीत। आठ वर्षीय बच्ची को दबोचने वाले कुकर्मी के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है।



दो दिन पूर्व आरोपित ने बालिका को दबोचकर दुराचार का प्रयास किया था। मोहल्ले में भारी हंगामा होने पर देर रात मामला थाने पहुंचा और बालिका के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज हुआ। आरोपित जुनैद उर्फ बड़े निवासी मोहल्ला बमनपुरी इससे पहले भी घिनौनी हरकत करके चर्चा में रह चुका है। इस बार आरोपित एक बालिका को घर बुलाकर दुराचार करने के प्रयास में पकड़ा गया।

-------------------------

पुलिस कार्रवाई में बंधन मुक्त कराये गए पांच गोवंशीय पशु

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच गोवंशीय पशुओं को बंधन मुक्त कराया है, कार्रवाई के दौरान रात का फायदा उठाकर आरोपित भागने में सफल रहे।



मुखबिर खास ने उपनिरीक्षक अमित कुमार पाल को सूचना देकर बताया कि पशु तस्कर प्रतिबंधित पशुओं को मारते पीटते वध के लिए लेजा रहे है। मौके पर कार्रवाई की जाए तो आरोपित पकड़े जा सकते है। सूचना के आधार पर एसआई अमित कुमार पाल ने पुलिस बल के साथ रूरिया रास्ते पर घेराबंदी करदी। पशु तस्करों को ललकारे जाने पर आरोपित धान के खेतों से होकर भाग निकले और पशु वहीं छोड़ गए। पुलिस ने मौके से पांच जिंदा पशुओं को बंधन मुक्त कराया है। खेतों में छिपकर भाग रहे आरोपितों की पहचान नईम खां पुत्र आमीन खां, गौस मोहम्मद पुत्र शफी अहमद, इरफान पुत्र दफेदार व मोहसिन रजा उर्फ कल्लू निवासीगण जादौपुर गहलुइया के रूप में हुई। पुलिस कार्रवाई में उक्त लोगों के विरूद्ध गौ हत्या एवं पशु क्रूरता अधिनियम के अंर्तगत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

---------------------------

श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से मिलती है पापों से मुक्ति

पूरनपुर-पीलीभीत। सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का पूजन के साथ शुभारंभ हो गया।
    कलीनगर रोड गांव देवीपुर के तिराहे पर नैमिष धाम से आए स्वामी उपेन्द्रानन्द सरस्वती ने सात दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण कथा के पहले दिन प्रवचन करते हुए कहा कि लोगों को अपने जीवनकाल में एक बार श्रीमद भागवत का श्रवण अवश्य करना चाहिए। इससे मनुष्य के पापों का अंत होकर मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने भक्तों को भागवत कथा के उद्देश्य और इससे मिलने वाले लाभ के बारे में भक्तों को जानकारी दी। स्वामी जी ने कहा कि शुकदेव ने ही भागवत पहली बार सुनाई थी। भगवान शंकर ने अपनी पत्नी पार्वती को जब यह कथा सुनाई तो पार्वती जी को बीच में नींद आ गई लेकिन एक तोता ने भागवत का पूरा श्रवण किया। जिससे वह अमर हो गया। इस तरह उन्होंने कई प्रसंग सुनाते हुए कलयुग में भागवत से मिलने वाले लाभ के बारे में भक्तों को जानकारी दी। इस भागवत कथा को सुनने के लिए काफी संख्या में गांव नवदियाधनेश, देवीपुर, करलियाकुर्रैया, चांदूपुर, दोदपुर आदि कई गांव के लोग पहुंचे। यह भागवत कथा रोजाना 2 नवम्बर तक दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक होगी। धार्मिक समारोह में सुबोध पांडेय, हरिओम पांडेय, शांती देवी, जानकी, बल्लभ, रतनलाल, सत्यदेव, राजू, उर्मिला, मीना देवी, गीता, ढाकनलाल, राजेश कुमार, योगेश, पप्पू सहित कई भक्तगण मौजूद रहें।
--------------------------------------------------------------



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...