सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

26.09.2018

गला दबाकर की गई थी सहायक गोदाम प्रभारी की हत्या

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पूरनपुर-पीलीभीत। सोमवार को होटल में ठहरे प्रभारी गोदाम की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आ गया हैं, जैसा कि परिजन चीख चीखकर हत्या के आरोप लगा रहे थे। पीएम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गई हैं कि सहायक गोदाम प्रभारी राधेश्याम शर्मा की गला दबाकर हत्या की गई और बाद में शव को टीवी स्टेंड से लटकाया गया।



सोमवार 24 सितंबर को पैतृक गांव गादियाना शाहजहांपुर से लौटे सहायक गोदाम प्रभारी एस0डब्लयूडी0सी राधेश्यमा की नगर के राम होटम में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। हत्या को  आत्महत्या करार देने के लिए कातिल ने शव को प्लास्टिक की रस्सी से टीवी स्टेंड में लटका दिया था। हत्या के बाद परिजनों को सूचना दी गई थी जिनके आने पर कमरा खुलवाया गया। एक कुर्सी के पास नंगे पांव राधेश्याम शर्मा का शव लटका मिला था। मृतक का बेटा अजय कुमार लगातार एसडब्ल्यूसी मैनेजर पंकज वर्मा व पुलिस कर्मी राहुल पांचाल पर ब्लैकमेल व हत्या करने का गंभीर आरोप लगा रहा था। मंगलवार को आई पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हुआ तो सनसनी फैल गई। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो चुका हैं कि सहायक गोदाम प्रभारी राधेश्याम शर्मा की गला दबाकर हत्या की गई। बुधवार को पुलिस अधीक्षक बालेन्दू भूषण सिंह ने होटल का मौका मुआयाना किया और कर्मचारियों ने बयान लिये।



---------------------------

गांधी पार्क में स्थापित प्रतिमा परिर्वतन के मामले में विवाद के आसार


पूरनपुर-पीलीभीत। नगर पालिका परिषद पूरनपुर की ओर से गांधी पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा परिर्वतन की घोषण के साथ ही विवाद उत्पन्न होता दिखायीं दे रहा हैं। तत्कालीन चेयरमैन रहे मुन्ने मियां अंजाना ने पूर्व चेयरमैन हसीन बानों के साथ संयुक्त रूप ने पलिका परिषद के इस फैसले का विरोध करने हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा हैं।



वर्ष 1995 से 2000 तक पूरनपुर नगर पालिका परिषद की महिला चेयरमैन रहीं हसीन बानों मौजूदा समय में दिव्यांगता की मरीज हो चुकी हैं। इधर, नगर पालिका परिषद गांधी पार्क में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा को परिवर्तित करने का एलान कर चुका हैं। इस फैसले के खिलाफ दोनों पूर्व चेयरमैन रहे मुन्ने मियां अंजाना व हसीन बानों विरोध में उतर चुके हैं। आरोप है कि मौजूदा चेयरमैन प्रतिस्पर्धा मानते हुए गांधी प्रतिमा को ध्वस्त करना चाह रहे हैं। पूर्व नगर पालिका चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना ने अपने कार्यकाल में किये गए विकास कार्यो का गुणगान करते हुए नगर पालिका परिषद के इस फैसले का विरोध किया हैं। उन्होंने राज्यपाल राम नाईक को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अनुराग सिंह को सौंपा हैं। ज्ञापन देने वालों में पूर्व चेयरमैन हसीन बानों, मुन्ने मियां अंजाना, राकेश मिश्रा, शाहिद हुसैन, मानू चिश्ती, अखलाक अहमद, मंजूर अहमद आदि लोग शामिल रहें।

------------------------------

ग्रह कलेश की आग में झुलसे दंपति

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्रह कलेश की आग ने पूरे घर को तबाह कर दिया। पति ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की तो पत्नी ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। नवविवाहिता की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।



कोतवाली क्षेत्र के गांव गैरतपुर जप्ती निवासी एक दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पति ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद नवविवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। महिला की मौत के बाद गांव में सनसनी फैल गई और आनन फानन में सैकड़ों लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पूरनपुर पहुंचे। 108 पर फोन करने के घंटों बाद जब एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हुई तो परिजन प्राइवेट गाड़ी से ग्रामीण को लेकर बरेली के लिए रवाना हो गए। बताया जाता हैं कि बुधवार को दंपति संजीव कुमार व नीलम में विवाद होने के दौरान दोनों ने आत्महत्या की कोशिश की। संजीव कुमार ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की तो घर में कोहराम मच गया। परिजन ग्रामीण संजीव कुमार को अस्पताल लेकर पहुंचे ही थे कि उधर घर में मौजूद नीलम ने जहर का सेवन कर दिया। नव विवाहिता को एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती करया गया वहां कुछ देर में ही उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता की मौत के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन दहाड़े मारकर विलाप करने लगे। उधर, बरेली रेफर संजीव कुमार की हालत नाजुक बताई ता रही हैं। देर शाम कोतवाली पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर कोतवाल केशव कुमार तिवारी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

-----------------------------

तहसील परिसर से एक और वाइक चोरी

पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील परिसर से वाइक चोरी होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आये दिन कोई न कोई वाइक चोरी जा रही हैं।



तहसील परिसर में सीसी कैमरा लगा होने के बावजूद भी ऑटोलिफ्टर खौफ नही खा रहे हैं, तहसील प्रांगण से  लगातार दूसरी वाइक चोरी हुई है। इससे पहले मुकेश कुमार की प्लैटिना चोरी जा चुकी हैं। वाइक चोरियां रोकने में पुलिस लगातार फ्लाप हो रही हैं। बुधवार 19 सितंबर को तहसील में कुछ काम से आये अखिलेश कुमार पुत्र रामचन्द्र की वाइक संख्या यूपी 26 एस 3629 को चोरों ने चोरी कर लिया था। उसके बाद पुलिस ने मंगलवार को वाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की हैं।

---------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...