सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

24.09.2018

एससी-एसटी के विरोध में व्यापारियों ने दिया धरना

पूरनपुर-पीलीभीत। नवीन मंडी स्थल पूरनपुर में फल एवं सब्जी संघ ने एससी एसटी एक्ट के विरोध में एक बैठक आयोजित की। बैठक के माध्यम से संशोधित कानून को वापस लेने की मांग की। विरोध में व्यपारियों ने वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा नहीं चलेगा के नारे लगाए। बैठक में प्रदेश संयोजक सर्व समाज एकता मोर्चा के हरिओम बाजपेई ने कहा कि इस काले कानून को तत्काल वापस लेना चाहिए और सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान करें, पूरा देश नफरत की आग से जल रहा है। केंद्र सरकार को चाहिए देश में विकास और भाईचारा कायम रखने की योजना बनाये, नाकि नफरत फैलाने वाले कानून। फल एवं सब्जी संघ के अध्यक्ष विजयपाल विकी ने कहा कि देश में नफरत ही नफरत पैदा हो गई है जो देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत खतरा है। सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने काला कानून लाकर देश के लिए बहुत बड़ा खतरा मोल लेने का काम किया हैं, इसे तत्काल महामहिम राष्ट्रपति महोदय को वापस लेना चाहिए। चुनाव के दौरान वोट हाशिल करके और उसके बाद जनता पर जबरन ऐसे कानून थोप दिए जा रहे हैं, इस देश में राजनीतिक दलों ने अपना रवैया बना रखा है। ऐसे में विकास की बात करने वाले को इस बार वोट दिया जाएगा। जाति, धर्म, मजहब के नाम से वोट मांगने वालों को नोटा मिलेंगे। नवेद रजा बरकाती महामंत्री, नवीन सब्जी मंडी सहायक विनोद गुप्ता, संजू गुप्ता, राजू गुप्ता, रेहान रजा, मनोज कुमार, सुभाष, आकाश, छोटा, सोनू, समीर, महेश गुप्ता, रितेश कुमार, अशोक कुमार, कमल, समसुद्दीन, शेखर शुक्ला, जुबेर अहमद, रईस अहमद, आफाक अहमद आदि सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। देश की एकता और अखंडता को कायम रखने की मांग के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिओम बाजपेई  एवं  संचालन मंडी समिति संघ के अध्यक्ष विजयपाल विकी ने किया। इस दौरान  प्रदेश संयोजक  सर्व समाज  एकता मंच  केसरी हरिओम बाजपेई ने  विजयपाल विक्की को उत्तर प्रदेश  संगठन का वाइस चेयरमैन  मनोनीत किया।
&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
प्रधान अधिकारों के लिए लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना पर
पूरनपुर-पीलीभीत। प्रदेश की राजधानी लखनऊ ईको गार्डन में प्रधान संगठन ग्राम प्रधानों के अधिकारों के लिए अनिश्चित कालीन धरना शुरू किया है, प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पीलीभीत से बड़ी संख्या में प्रधान लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।

भारतीय संविधान में पंचायतों को जो 29 अधिकार दिए गए हैं उन्हें लागू करने के लिए प्रदेश पहुंचे ग्राम प्रधान अनिश्चित कालीन धरना दे रहे हैं। इनके बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जनपद स्तर पर धरने का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद तहसील व ब्लॉक स्तर पर धरने आयोजित होंगे। पंचायती राज अधिकार पंचायतों में लागू नहीं किये जाने की स्थिति में राजधानी लखनऊ में धरने को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में संचालित प्रधान संघ के लोग लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। पीलीभीत जनपद से जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू,  ब्लॉक अध्यक्ष बिलसंडा नरेन्द्र गंगवार के साथ 40 प्रधानों के हिस्सा लिया। अनिश्चितकालीन धरने में मुख्य रूप से नरेंद्र यादव प्रधान, सुखलाल प्रधान, रामावतार प्रधान, बब्लू प्रधान के साथ साथ जनपद स्तर के सभी पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।
--------------------------------------------------
प्रभारी सचिव से पांच साल पुराने दस्तावेज तलब

पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर सहकारी समिति पर कार्यरत प्रभारी सचिव से पांच साल का चिट्ठा मांगा जा रहा हैं, इसको लेकर समिति में हड़कम्प मचा हुआ हैं।



सिरसा रोड पर स्थित पूरनपुर सहकारी समिति पर तैनात प्रभारी सचिव संजय सिंह से सभापति अशोक कुमार जायसवाल ने पांच वर्षो का रिकार्ड तलब किया हैं। समिति स्टाफ का हाजिरी रजिस्टर से चेक बुक तक का हिसाब मांगा गया हैं। सभापति पूरनपुर सहकारी क्रय बिक्रय समिति लि0 अशोक कुमार जायसवाल ने 09 सितंबर को खिलित पत्र/नोटिस जारी किया हैं। पत्राचार के माध्यम से सभापति ने पूर्व में तैनात सचिव से संबंधित सेवाकाल व निवृत्त होने तक का ब्यौरा मांगा हैं। लगातार पत्राचारों से सोसाइटी में हड़कम्प मचा हुआ हैं।

---------------------------

पुराने शेड्यूल से बिजली सप्लाई देने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। सपा नेता नादिर रजा बरकाती ने जिलाधिकारी को मांग पत्र भेजकर पुराने शेड्यूल की तरह बिजली सप्लाई देने की मांग की हैं।



मौजूदा शेड्यूल में बिजली सप्लाई 01ः15 से रात्रि 09ः00 बजे का हैं, फिर रात्रि 00ः09 से सुबह 00ः11 बजे का हैं। पत्र में कहा गया हैं कि इससे पहले 01ः20 से रात्रि 08ः00 बजे तक बिजली सप्लाई मिलती थी और रात्रि 09ः00 के बाद 00ः11 बजे बिजली देने का शेड्यूल था। सपा नेता नादिर रजा बरकाती ने पूर्व की तरह बिजली सप्लाई देने की मांग करते हुए पुराने शेड्यूल को नगर व देहात के लिए जनहित में बताया हैं।

--------------------------

वाइक के साथ नगदी व मोबाईल ले उड़े ऑटोलिफ्टर

पूरनपुर-पीलीभीत। वाइक चोरियों में हो रहे इजाफे को रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही हैं, नगर में एक बार फिर चोरी चकारी की वारदातों का दौर चल निकला हैं।



आसाम रोड पर कुछ काम से आये एक ग्रामीण की वाइक को ऑटोलिफ्टर पलक झपकते गायब कर ले गए। गाड़ी में टंगे थैले में रखा मोबाईल व पांच हजार नगद भी साथ चला गया। वाइक को न पाकर ग्रामीण ने काफी खोजबीन की लेकिन चोर उस समय तक चंपत हो चुके थे। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव सुआबोझ निवासी रामनाथ पुत्र डालचन्द्र वाइक संख्या यूपी 26 यू0 1151 से आसाम रोड पर आया था। जहां गाड़ी खड़ी करने के बाद कुछ सामान खरीदने लगा। इस बीच अचानक वाइक व पांच हजार रूपये के साथ एक मोबाईल चोरी कर लिया गया। उक्त मामले में पुलिस ने ग्रामीण की ओर से मुकदमा पंजीकृत किया हैं।

----------------------

अवैध कटान करके भाग रहे ट्रेक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ा

पूरनपुर-पीलीभीत। आम के बाग का कटान करके लकड़ी लेकर भाग रहे एक ट्रेक्टर चालक को पुलिस ने दौड़ाकर दबोच लिया और ट्राली थाने लाने के बाद उसे सीज़ कर दिया।



भगवन्तापुर के पास गांव गुलड़हा में शेरपुर निवासी ठेकेदार मोईन ने बिना परमिट एक आग के बाग का कटान कर दिया। इस बात की पुलिस को मुखबरी कर दी गई। लकड़ी कटान करके मुझा रोड पर फर्राटा भर रहे नीले कलर के ट्रेक्टर को पुलिस ने दौड़ा लिया और कुछ दूरी चलने के बाद आरोपित चालक को पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस को आते देख ठेकेदार मोईन ट्रेक्टर से कूदकर भाग निकला, जबकि चालक प्रेमशंकर निवासी पजाबा पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली पर लदे 25 आम के वोटे कब्जे में लेकर दोनों आरोपित मोईन ठेकेदार व प्रेमशंकर के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के अंर्तगत मुकदमा कायम किया हैं।

-----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...