सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20.09.2018

एसडीएम कोर्ट के फैसले पर रामलीला बचाओं संघर्ष समिति ने बांटी मिठाई

पूरनपुर-पीलीभीत। रामलीला मैदान को लेकर चले आ रहे विवाद में एसडीएम न्यायालय के फैसले के बाद नया मोड़ आ गया। वर्षों से रामलीला मेला मैदान को कब्जा मुक्त कराने की लड़ाई लड़ रही रामलीला बचाओं संघर्ष समिति ने इस फैसले का जोरदार ढंग से स्वागत किया और मेला मैदान में मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। एसडीएम कोर्ट ने गुरूवार को मेला से संबंधित ऐतिहासिक फैसला सुनाकर तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया हैं।



रामलीला मेला मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने को लंबे समय से रामलीला बचाओं संघर्ष समिति प्रयासरत रही हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरबार से लेकर हाईकोर्ट तक विवाद चला आ रहा था। पुरानी कमेटी पर कई गंभीर आरोप लगने बाद रामलीला बचाओं संघर्ष समिति वर्चस्व में आयीं। इसके बाद से लगातार मेला मैदान खाली कराने की तानातानी बनी हुई थी। इस बीच लगातार दो बार हिन्दू युवा वाहिनी के नगध्यक्ष विष्णु वर्मा ने अपने खून से पत्र लिखकर शासन प्रशान को भेजे। हाल ही में तीन दिन के दौरे पर आयीं केन्द्रीय मंत्री मेनका संजय गांधी को मैदान से संबंधित पत्र दिया गया था। उन्होंने एसडीएम जे0पी0 चौहान को जरूरी निर्देश दिये थे। गुरूवार को एसडीएम न्यायालय ने फैसले की  सुनवाई के दौरान दोनों समितियों को खारिज कर दिया और तहसीलदार को रिसीवर नियुक्त किया। इसके साथ ही कोर्ट के फैसले पर रामलीला मेला मैदान में कमेटी विशेष ने खुशियां मनाते हुए मिठाईयां बांटी। इस मौके पर विशेष रूप से गुरभाग सिंह, महेश मिश्रा, विष्णु वर्मा, आदित्य मोहन वीरू, अनुराग मिश्रा, रवि यादव, प्रदीप गुप्ता, विकास त्रिवेदी, आशीष गुप्ता, नीरज त्रिवेदी, डा0 तेजबहादुर सिंह तेजू आदि मौजूद रहें।

-----------------------

नीली बत्ती लगी गाड़ी ने मारी दंपति को टक्कर

सड़क दुर्घटना में दोनां गंभीर, रेफर

पूरनपुर-पीलीभीत। पीलीभीत से लौट रहे एक दंपति की वाइक को खमरिया तिराहे पर जोरदार टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना के बाद नीली बत्ती लगी गाड़ी मौके से फरार हो गई। घायलों को निजी वाहन से अस्पताल लाया गया। जहां, हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं।



कोतवाली क्षेत्र के गांव चांट फिरोजपुर निवासी ग्रामीण भगवानदास 55 बुधवार को पत्नी सुशीला देवी 51 के साथ पीलीभीत गए थे। देर शाम को वे वाइक से घर लौट रहे थे कि आसाम हाइवे पर पीछे से आई तेजगति गाड़ी ने उनकी वाइक को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में घायल हुए भगवानदास व सुशीला देवी को राहगीरों ने सीएचसी तक पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को खबर की गई। अस्पताल के इमरजेंसी रूम प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।

------------------------

अनटाइड फंड से सवांरी जायेंगी गांवों की सेहत

पूरनपुर-पीलीभीत। गांव गांव फैल रही बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए विकास विभाग ने कमर कस ली हैं, खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय इसको लेकर गंभीर हैं।



गांवों की सेहत दुरूस्त रखने के लिए बीडीओ सतीश कुमार पाण्डेय ने गुरूवार को ब्लाक पूरनपुर व माधोटांडा की सभी पंचायतों में फॉगिंग कराने के जरूरी निर्देश जारी किये हैं। इसके साथ ही प्रधान सचिव को तत्काल आदेश कर दिये गए हैं कि वे अनटाइड फंड से गांव में विशेष अभियान चलाकर नालियों में मच्छर मार दवा की स्प्रे कराये, जिससे कुछ हद तक गांव में फैल रही बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सके। अनटाइड फंड गांव की आशा बहू व प्रधान का संयुक्त खाता हैं जिससे एक बार राशि निकाले जाने के बाद पुनः राशि खाते में भेजी जाती हैं। इसके साथ ही स्थानीय सीएचसी से भी स्प्रे के लिए दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं।

---------------------------

बच्चे को बचाने के फेर में वाइक सवार घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क पर अचानक सामने आए बच्चे को बचाने के फेर में वाइक सवार सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। कुछ लोगों की मदद से वाइक चालक को सीएचसी जाकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के गांव कुसंडा थाना बंडा निवासी नरेशपाल 40 पुत्र तैलेराम वाइक से पूरनपुर को आ रहे थे। गांव पुन्नपुर के पास अचानक रोड पर साईकिल लेकर आये बच्चे को बचाने के दौरान वाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इससे चालक नरेशपाल को काफी चोटे आयीं। घायल को अस्पताल लाने के बाद पीलीभीत रेफर कर दिया गया। उधर, सिरसा चौराहे पर पैदल जा रहे बुर्जुग इतवारी लाल 65 को अज्ञात वाइक चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। बुर्जुग व्यक्ति गांव सबलपुर खास से नगर को आ रहा था। सिरसा चौराहे पर दुर्घटना का शिकार हो गए। सीएचसी लाने के बाद इतवारी लाल 65 का भी रेफर हुआ हैं।

--------------------------

शेरपुरकलां में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

पूरनपुर-पीलीभीत। फीवर के प्रकोप से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग गांव गांव कैंप आयोजित कर रहा हैं। इस क्रम में गुरूवार को शेरपुरकलां में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।



ग्राम प्रधानपति हाजी रियाजत नूर खां की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर जांच एवं दवा वितरण की। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव वालों को बीमारियों से बचाव के अवाश्यक उपाय भी सुझाये। टीम में डा0 रंजन सिंह, डा0 प्रियंका कटियार, राकेश कुमार, शिखा सरन, साधना गुप्ता, इमरान सैफी, विरेन्द्र कुमार, जफर बेग, डा0 आसिफ खान उपस्थित रहें। कैंप का सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया।

---------------------------

राजीवनगर में चोरों ने खंगाले ग्रामीणों के घर, दहशत

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर से सटी हुई ग्राम सभा सिमरिया ता0 महाराजपुर के मौजा राजीव नगर में चोरों ने हजारों का माल साफ कर दिया। ग्रामीण रिश्तेदारी में गए थे। इस बीच चोरों ने बारदात को अंजाम दे दिया।



राजीवनगर निवासी ग्रामीण आरिफ रिश्तेदारी में दरवाजे पर ताला लगाकर रिश्तेदारी में गए थे, जब वे घर लौटे तो अंदर फैला पड़ा सामान देखकर पांव तले जमीन खिसक गई। दोनों घरों से दोनों हजारों रूपये का माल साफ कर दिया था। कमरे में रखी सेफ व संदूक के ताले तोड़कर सोने, चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 100 को सूचना दी। गांव पहुंचे पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना किया हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

--------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...