सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

27.09.2018

सहायक गोदाम प्रभारी मर्डर केस में कोतवाल ने घंटों की पूछताछ

पूरनपुर-पीलीभीत। एसडब्ल्यूसी सहायक गोदाम प्रभारी मर्डर केस में पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं, गुरूवार को इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने अकेले में मृतक कर्मचारी के परिजनों से घंटों पूछताछ की।



सोमवार 24 सितंबर को एसडब्ल्यूसी सहायक गोदाम प्रभारी राधेश्याम शर्मा की होटल में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को पीएम रिपोर्ट आने के बाद सनसनी फैल गई थी। उसके बाद पुलिस ने मृतक राधेश्याम के बेटे अजय कुमार की तहरीर पर आरोपित पुलिस कर्मी राहुल पांचाल व एसडब्ल्यूसी के मैनेजर पंकज वर्मा व एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए कोतवाल केशव कुमार तिवारी संबंधित गोदाम पर पहुंचे और पड़ताल की। इसके साथ गुरूवार को शाहजहांपुर से थाने पहुंचे मृतक राधेश्याम के परिजनों से कोतवाल ने बंद कैबिन में घंटों पूछताछ की। पुलिस हत्या के केस को सुलझाने में लगातार प्रयासरत हैं।

--------------------------

जिला पंचायत सदस्य ने की विद्युतीकरण कराने की मांग

पूरनपुर-पीलीभीत। विद्युत सेवाओं से वंचित गांवों में विद्युतीकरण कराने की मांग की गई हैं, जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भेजा हैं।



आधा दर्जन से अधिक राजस्व गांव विद्युत सेवाओं से पूरी तरह वंचित हैं। इन गांवों के लोगों के लिए आज भी विद्युत सप्लाई एक सपने की तरह हैं। लगातार पत्राचार किये जाने के बाद भी यह गांव अंधियारे है और लोग दीपक की रोशनी में जीवन बिता रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने विद्युत सेवाओं से वंचित गांव बुधेली, हीरपुर, खंजनपुर, मढ़ा खुर्द कलां, बबरौआ, खाण्डेपुर  मजरा हरीपुर ता0 चांदपुर सहित रानीगंज व चलतुआ में विद्युतीकरण कराने की मांग की हैं, जहां आज तक विद्युतीकरण नहीं हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मांग पत्र प्रेषित किया हैं।

---------------------------

बीजेपी सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश में बढ़े अपराध

पूरनपुर-पीलीभीत। प्रदेश सरकार के विरोध में सपाईयों ने एक बैठक कर गलत नीतियों पर हल्ला बोला और प्रदेश में बढ़े अपराध के मामले में सरकार पर गंभीर आरोप लगाये।



सपा के पूर्व नगरध्यक्ष तौफीक अहमद कादरी के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश सरकार गंभीर आरोप लगाये गए। सभासद तौफीक अहमद कादरी ने कहा कि प्रदेश में सरकार के गलत रवैय के चलते अपराधियों के हौसले बढ़े हैं। बढ़ती अराजकता, महिला उत्पीड़न व पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े किये। सपा छात्र नेता नोमान अली वारसी ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा सरकार अपराधों में अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बीमारियों का प्रदेश बन चुका हैं, अकेले बरेली मण्डल में ही मलेरिया, वाइरल फीवर से सैकड़ों मौते हो चुकी हैं। सपाईयों ने कहा कि प्रदेश सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे कर लोकसभा के साथ चुनाव करा लेना चाहिए। इस मौके पर सपा नेता अहीद खां, अंग्रेज सिंह, ताज मो0, ओमकार यादव, ऋषभ सिंह, आशिक, खालिद रजा, शाहिद हुसैन, आसिय रजा, मुशाहिद अली आदि लोग मौजूद रहें।

-----------------------

सरकार के खिलाफ भारत बंद आज

पूरनपुर-पीलीभीत। सरकारी नीतियों के खिलाफ भारत बंद की मूहिम कितनी सफल होती हैं यह आज पता चल जायेंगी। उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों ने बैठक उपरांत भारत बंद का आवाहन किया हैं। आज छोटे-बड़े व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके विरोध दर्ज करायेंगे।



भारत बंद के आगाज की रणनीती पहले ही बनाई जा चुकी थी, व्यापारियों ने समूहिक बैठक में भारत बंद का ऐलान किया था। व्यापारी वर्ग जीएसटी, विदेशी पूंजी निवेश, ऑनलाइन ट्रेडिंग आदि के विरोध में पूरे भारत के व्यापारी प्रतिष्ठान बंद करके सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करायेंगे। पूरनपुर युवा उद्योग व्यापार मण्डल के नेतृत्व में प्रांतीय मंत्री विजयपाल विक्की के आह्रवान पर भारत बंद का प्रचार कराया गया। गुरूवार को मण्डी समिति में भारत बंद को सफल बनाने के लिए व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, नवेद रजा, रईस अहमद, जुबेर अहमद, आकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, छोटे लाल गुप्ता, ठाकुर श्याम सिंह, मुकुल गुप्ता आदि व्यापारियों प्रचार प्रसार किया।

------------------------------

ठाकु़रद्वारा मंदिर में शुरू हुआ राम कथा का पाठ

पूरनपुर-पीलीभीत। विगत वर्षों की भांति इस बार भी नगर के ठाकुर द्वारा मंदिर में राम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा हैं। गुरूवार को शाहजहांपुर से आए कथावाचक अरविन्द शास्त्री ने रामकथा के सुन्दर पाठ वर्णन किया।



सीमेंन्ट रोड पर स्थित धार्मिक स्थ्ल के प्रांगण में 25 सितंबर से रामकथा का पाठ किया जा रहा हैं। देर शाम तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रथम दिन भगवान शंकर पार्वती का विवाह का सुन्दर वर्णन किया गया था और 26 में नारद मोह की कथा सुनाई गई। गुरूवार को शाम 06 से 09 तक राधा माधव संर्कीतन मण्डल की ओर से भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विनोद कुमार, अम्बीश वर्मा, राधावल्लभ गुप्ता, डा0 तेजबहादुर सिंह तेजू, आदेश वर्मा, सुनील खण्डेलवाल, चन्द्रभान मिश्रा, अमित गुप्ता, राम गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहें।

---------------------------

बलात्कार के मामले में आरोपित को जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। एक बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपित को पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़कर जेल भेजा हैं। आरोपित लंबे समय से पुलिस से लुकाछुपी का खेल खेल  रहा था।



बलात्कार के मामले में माधोटांडा निवासी शैलेष कुमार पुत्र कामता प्रसाद के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद आरोपित लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार था। बुधवार की शाम को पूरनपुर पुलिस ने रेलवे क्रासिंग के पास आरोपित शैलेष कुमार को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल कराने के बाद चालान कर दिया हैं।

----------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...