सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.09.2018

तराई में बारिश के बाद धान की फसल सड़ने की कगार पर


रिपोर्ट@रामनरेश शर्मा
पूरनपुर-पीलीभीत। एक पखवाड़ा पूर्व हुई बारिश ने धान की फसल को भारी नुकान पहुंचाया हैं, खास तौर पर तराई के खल्ला खेतों में पानी भर जाने से धान की तैयार फसल सड़ने की कगार पर हैं।



बेमौसम हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो पहुंचाई लेकिन दूसरी ओर अन्नताओं की कमर तोड़ने का काम भी किया हैं। पूरनपुर क्षेत्र के तराई इलाके में एक पखवाड़े के बाद भी बारिश का पानी खेतों में भरा हुआ हैं। खेत से पानी का निकास न होने पर धान की तैयार फसल को काफी नुकसान हुआ। बारिश से जहां धान की फसल खेतों में सड़ रही हैं तो हवा से गन्ने को भारी नुकसान पहुंचा हैं। किसान नेता मंजीत सिंह ने किसानों की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से सर्वे कराने सहित मुआवजा दिलाने की मांग की हैं। उन्होंने ने राजस्व कर्मचारियों को गांव भेजकर सर्वे कराने की मांग की हैं।

-----------------------------

मेला मैदान का मसला निपटाने को पूरनपुर में जुटेंगे अधिकारी

तहसील भवन में मीटिंग आज

पूरनपुर-पीलीभीत। रामलीला मेला मैदान खाली कराने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी हैं, प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में आज एक मीटिंग बुलाई गई हैं। मेला मैदान खाली कराने के लिए अधिकारी वर्ग ठोस रणनीती तैयार कर रहा हैं।



रामलीला मेला मैदान प्रकरण को लेकर सबकी निगांहे अधिकारियों पर टिकी हुई हैं। तहसीलदार के रिसीवर नियुक्त होते ही अतिक्रमणकारियों की जहां धड़कने बढ़ी हैं, वहीं दलाल प्रवृति के लोग सक्रिय हो गए हैं। रामलीला मैदान में जमे दुकानदारों को भ्रमित करने का काम भी शुरू हुआ हैं। दलाल कोर्ट कचेहरी का भ्रम फैलाकर अतिक्रमणकारियों को राहत देने के सपने दिखा रहे हैं। इस क्रम में एसडीएम पूरनपुर की ओर से तहसील भवन में मीटिंग बुलाई गई  हैं। बैठक में जिले से एडीएम बृज किशोर व अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा के अलावा स्थानीय अधिकारियों में उपजिलाधिकारी जे0पी0 चौहान, तहसीलदार आशुतोष कुमार, ईओ मो0 हनीफ खां, सीओ कमल सिंह के साथ मेला कमेटी के लोग एवं अतिक्रमणकारी दुकानदार प्रतिभाग करेंगे। मीटिंग का समय 11 बजे रखा गया हैं।

-----------------------

राधेश्याम मर्डर केस के खुलासे को लगाई गई सर्विलांस टीम

24 सितंबर को होटल के एक कमरे में हुई थी संदिग्ध मौत

पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में हुई हत्या की पुष्टि

पूरनपुर-पीलीभीत। नगर के एक होटल में 24 सितंबर को मृत पाये गए एसडब्ल्यूसी सहायक गोदाम प्रभारी राधेश्याम मर्डर केस के मामले में पुलिस फिलहाल को खाली हाथ हैं। मुकदमा दर्ज करने के बाद अभी तक पुलिस कुछ विशेष नहीं कर सकी।



राधेश्याम मर्डर केस खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक बालेन्दू भूषण सिंह ने सर्विलांस टीम को जिम्मेदारी दी हैं। स्थानीय पुलिस के साथ साथ अब सर्विलांस टीम भी इस केस का पर्दाफाश करने के लिए मैदान में हैं। पुलिस मर्डर केस की ठोस वजह तलाश रही हैं जिसके चलते एसडब्ल्यूसी कर्मचारी की गला घोटकर हत्या की गई। इसके साथ ही पुलिस होटल के सीसी टीवी वीडियो फुटेज व गोदाम खंगाल चुकी हैं, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। फिलहाल स्थानीय पुलिस को सबसे अधिक पीएम रिपोर्ट परेशान कर रहीं हैं जिसमें गला दबाने की पुष्टि हुई हैं। राधेश्याम मर्डर केस में एक सप्ताह बीत जाने के बाद कोई कामयाबी न मिलने के बाद सर्विलांस टीम को केस के खुलासे के लिए लगाया गया हैं। केस के सिलसिले में सर्विलांस टीम प्रभारी रेहान खान पूरनपुर पहुंचे और कोतवाल केशव कुमार तिवारी से मर्डर केस से संबंधित गोपनीय मीटिंग की।

-------------------------

वांछित दुराचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। घर में घुसकर दुराचार के मामले में वांछित चल रहे आरोपित को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार करके जेल भेजा हैं।



थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव किशनपुर हरिपुर का रहना वाले आरोपित युवक कमलेश पुत्र रामसरन के खिलाफ पुलिस ने घर में घुसकर दुराचार का मामला दर्ज किया था। आरोपित के खिलाफ थाना सेहरामऊ में वाद संख्या 174/18 दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपित पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। शनिवार को पुलिस ने थानाध्यक्ष अतर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गांव से ही गिरफ्तार करके जेल भेजा दिया।

------------------------

94वें गांव पहुंचा भाजपा विधायक का काफिला

चलाया सदस्यता अभियान, सरकारी योजनाआें पर रहा फोकस

पूरनपुर-पीलीभीत। रविवार को पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान का काफिला 94वें गांव पहुंचा। विधायक ने समर्थकों के साथ कई सभाएं आयोजित कर गांव वालों को सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।



भाजपा विधायक विधानसभा क्षेत्र में दौरे पर हैं दो दिन पूर्व तहसील कलीनगर व पूरनपुर के आधा दर्जन से अधिक गांवों में विधायक बाबूराम पासवान ने सभाएं कर लोगों को संबोधित किया और जनसमस्यायें सुनी। रविवार को भाजपा विधायक बाबूराम पासवान का काफिला 94वें गांव धर्मापुर, दुधियां खुर्द, लाह, हुसैनापुर, पजावा, गुलालपुर, सोंधा व सपाह पहुंचा। विधायक ने इन गांवों में सभाएं कर सदस्यता अभियान चलाया और लोगों की समस्याएं सुनी। गांवों में हो रहे विकास कार्यो को भी देखा। इसके साथ ही विधायक बाबूराम पासवान ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर ग्रामीणों से विचार साझा किये। संबंधित ग्राम सभा को स्वच्छ भारत मिशन के अंर्तगत कराये जा रहे निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभांर्थियों से सीधे बात की। जनसभाओं में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि राजू आचार्य, विधायक पुत्र ऋतुराज पासवान, विधायक प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोनपाल गौतम, रामकिशन वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, वलबंत सिंह, मनोज वर्मा, रामलखन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहें।

------------------------

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में युवाओं को मिली नई  जिम्मेदारी


पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सिमरिया ता0 महाराजपुर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस लोक सभा अध्यक्ष संजय खान व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दूजाराम पाण्डेय रहे।



युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर प्रवक्ता शोएव अहमद खान उर्फ फूलबाबू ने कमान सभांली। सम्मेलन में आये पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाहिद संजय खान ने कहा कि 2019 के आम चुनावों में कांग्रेस पार्टी सत्तारूढ़ पार्टी को करारा जबाब देगी, देश की जनता मौजूदा सरकार के जुमलों से परेशान हो चुकी हैं और बदलाव चाहती हैं। विशिष्ट अतिथि दूजाराम पाण्डेय ने माइक संभाले हुए सरकार पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से लगातार अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने देश को बुलंदियों तक का सफर कराया। कांग्रेस पार्टी के समय में देश खुशहाल व सम्पन्न हुआ। मौजूदा सरकार ने देश में त्राही-त्राही मचा रखी हैं। प्रवक्ता शोएव अहमद फूलबाबू ने कहा कि सरकार देश की संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। महिलाओं पर लगातार सरकार नए प्रयोग कर रही हैं। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कुछ नए चेहरों को पार्टी की जिम्मेदारी दी गई हैं। युवा कांग्रेस पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष शाहिद उर्फ संजय खान ने इस मौके पर पूरनपुर विधानसभा कमेटी का गठन किया। कमेटी में विधानसभा अध्यक्ष मो0 जीशान, उपाध्यक्ष राजकुमार, कामता प्रसाद, रियाजुद्दीन, डबलू। विधानसभा महासचिव ताहिर हुसैन, विसम्बर दयाल भारती, लाल मोहम्मद, अरविन्द वर्मा। विधानसभा सचिव तैसूब अली, प्रदीप कुमार, उस्मान, रविन्द्र कुमार वर्मा, मो0 कासिम, शमशुल कमर, सलमान सलमानी व मो0 इस्लाम सकलैनी मनोनित किये गए। इस मौके पर शाहिद खान लल्ला, मोईन खां, सुमित कुमार, लियाकत मंसूरी, रामसागर, आफताव आदि मौजूद रहें।

------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...