सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

22.09.2018

इस्लाम की खातिर कुर्बान हुए इमामे हुसैन : मुफ्ती
पूरनपुर-पीलीभीत। नगर में आल इण्डिया उलेमा मशाइख बोर्ड व अनजुम ए कुरैश कुरैशियान के बैनर तले 10 दिवसीय जिक्रए शोहदाये करबला कान्फ्रेन्स मो0 मदीना नगर व कुरैशियान में आयोजन किया गया। सरपस्ती कारी शान मोहम्मद हशमती ने की। कॉन्फेंस के मुख्य अतिथि इस्लामिक स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी रहे।
कुरान की तिलाबत से कारी शान मोहम्मद हशमती ने शुभारंभ किया । बरेली शरीफ से आए मौलाना फुरकान रजा ने हजरत इमामे हुसैन की जीवनी पर रोशनी डालते हुए खिराजे अकीदत पेश किया उन्होंने इमामे हुसैन व करवला की तारीख ब्यान की मदीना नगर में इस्लामिक स्कालर मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि मोहर्रम अजमत व फजीलत बरकतों का महीना है। यह पहला इस्लामी महीना है इस माह में नवासए रसूल हजरत इमामे हुसैन ने करबला में कुर्बानी देकर शहादत का दर्जा पाया और इस्लाम के परचम को बुलन्द किया। इस महीने की 10 तारीख को इस्लाम को बचाते हुए (करबला के मैदान) में बातिल यजीद से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान करदी और दुनिया को यह पैगाम दे दिया कि कभी भी बातिल के आगे सर नहीं झुकाना चाहिए उन्होंने बताया कि ‘‘हुजूरे पाक मोहम्मद‘‘ अलैहिस्सलाम‘‘ के दोनों नवासे हजरत इमामे हुसैन 5 पांच शाबान चार हिजरी में और इमामे हसन 15 रमजान माह तीन हिजरी में पैदा हुए आपका नाम इमामे हुसैन आप के नाना जान ने रखा। मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि मोहम्मद अलैहिस्सलाम ने फरमाया कि इमामे हुसैन और इमामे हसन जन्नती जवानों के सरदार हैं। मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि मोहर्रम के महीने में मुसलमानों को तमाम गैर शरई कामों से बचना चाहिए और फिजूल खर्च न करें। मौलाना फुरकान रजा वरेलवी ने कहा कि शहीदे आज़म हज़रत इमामे हुसैन ने करबला में सब्र व इंसानियत का पैमागाम दिया। आल इण्डिया उलेमा मशाइख बोर्ड के जिला अध्यक्ष मुफ्ती नूर मो0 हसनी ने माह मोहर्रम का अजमत व फजीजल पर रोशनी डालते हुए कहा कि हजरत इमामे हुसैन ने तपती हुई करबला की सर जमीन पर अपने 72 जाबाज साथियों सहित इस्लाम को बचाते हुए अपनी पूरे खानदान को इस्लाम की खातिर कुर्बान कर दिया इमामे हुसैन ने अपनी कुर्बानी देकर शहादत का दर्जा पाया लेकिन इस्लाम को बचा लिया कारी शान मोहम्मद हशमती ने उन्होंने मुसलमानों से अपील की के घर-घर हजरत इमामे हुसैन के नाम से महफिले सजाकर फातिहा दिलवायें। मुफ्ती साजद हसनी ने कहा कि जो भी सच्चाई के रास्ते पर चलेगा कुरान व अहले बैत का दामन थामेगा वह कभी गुमराह नहीं होगा। उन्होंने कहा कि करबला में जंग के दौरान हजरत इमामे हुसैन ने अपनी जान कुर्बान करदी मगर नमाज नहीं छोड़ी। इसलिए हमें चाहिए कि कैसा भी वक्त हो मगर नमाज की पाबंदी जरूरी है। नमाज पढ़ना फर्ज है, इमामे हुसैन ने मुसलमानों को शहीद होते-होते यह पैगाम दे दिया कि कैसा भी वक्त हो मगर नमाज जरूर पढ़ो, क्योंकि यह फर्ज है आखिर में मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा कि इस माह में फिजूल खर्ची की बजाए गरीबों व यतीमों की मदद करें। मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी ने मुल्क के अमन व अमान की दुआ मांगी। कुरैशियान में मौलाना फुरकान रजा कारी शान मोहम्मद हशमती फहीम कुरैशी आदि लोगों को इनाम से नवाजा गया फहीम कुरैशी कल्लू कुरैशी हाजी जीशान कुरैशी शौकत अन्सारी नफीस कुरैशी गुड्डू कुरैशी फुरकान कुरैशी मौलाना जीशान हसनी मौलवी सद्दाम रजा, शाहिद रजा मौलवी तसलीम रजा, इस्लाम हुसैन डा0 इरशाद सिद्दीकी, जाने आलम अशरफी, इमरान सकलैनी, अयाजुल इस्लाम मोहम्मद रईस सलमान हाफिज नसीम  मुन्ने हाफिज मुश्ताक अहमद हाजी मैकू कुरैशी हाजी सद्दीक हाजी इस्हाक मुफ्ती साजिद हसनी आदि लोग मौजूद रहे।
-------------------------------------------------------
ज़िक्रे शहीदे आज़म व उनवान फातिमी फूलों की महक दश्ते करबला
पूरनपुर-पीलीभीत। स्टेशन रोड पर  महफिले नूरे हक का आयोजन किया। इसे खिताब करते हुए सय्यद शोएब मियां नबासे हुजूर मुफ्ती आजम बरेली शरीफ  ने कहा कि शहीद ए दीनें हक इमाम हुसैन ने इस्लाम का परचम बुलंद किया। उन्होंने जो कुर्बानी पेश की है वह एक मिसाल है। मुस्लमानो को उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिये। मौलाना अमीरूद्दीन हल्दानी ने भी कर्बला के शहीदों जिक्र किया। हुसैन ने तलबारो के बीच भी नमाज नही छोड़ी, जितनी भी परेशानी हो हमे नमाज को नही छोड़ना चाहिये। शायरे इस्लाम हजरत अकील सिद्दीकी  हम्दो नात व मनकबत और कलाम सलाम पेश किया।
मौलाना इरफानूल कादरी लखीमपुर ने कहा कि इस्लाम एक मुकम्मल दीन है। जिंदगी गुजारने का इस में एक पूरा निजाम पेश किया गया है। उन्होंने कहा कि मुहम्मद साहब की राहनुमाई में सहाबा ने इसी निजामें जिंदगी को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया। मौलाना फुरकान रजा बरेलबी  ने कहा कि खुदा ने तमाम मखलूक में इंसानों को सबसे उच्च बनाया। उसको अकल व तमीज की नेमत अता की ताकि वह अच्छाई व बुराई में फर्क कर सकें।मौलाना आमिर रजा ने कहा हुसैन वे बो कुरबानी दी जिसे मुस्लिम कभी नही भूल सकता सर कटा कर हुसैन ने इस्लाम को बचाया है। इस्लाम ने ऐलान किया कि तुम्हारे गुलाम तुम्हारे भाई हैं। उनके साथ भी अच्छा बर्ताव करो।  जेरे एहतेमाम नूरी अन्जुम कमेटी ने दस रोजा शोहदाए मनाया।नाजिम मिस्बाही ने कहा कि नमाज अल्लाह के रसूल की आंखों की ठंडक है। जिसने नमाज वक्त पर अदा की यानी अल्लाह के रसूल को ठंडक पहुंचाई। जिसने नमाज तर्क किया उसने अल्लाह के रसूल की आंखों को तकलीफ पहुंचाई। जलसे मौलाना फजले हक नूरी ने खिताब करते हुए कहा कि इंसान के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। सुन्नी मजलिस अमल की ओर से आयोजित जलसे को खिताब करते हुए मुफ्ती साजिद हसनी ने कहा जो अल्लाह के रास्ते में गर्दन कटा दें,वह हमेशा के लिये जिन्दा है। 
सलातो सलाम के बाद दुआ हुई जिसमे मुल्क के अमनो अमन की दुआ फरमायी।
इस दौरान फजले हक नूरी(अली जान)हाफिज नूर अहमद अजहरी.हाफिज जकी.हाफिज सलीम.हाफिज महबूब. कारी शान मोहम्मद. कारी शान.हाफिज शेर मोहम्मद. मुफ्ती नूर मोहम्मद हसनी.हाफिज सलीम.हाफिज नदीम.नवेद रजा कादरी.मीनू बरकाती.जाबेद.शाहिद हुसैन.नोमान बारसी . हसनैन रजा. बली शेर.बाजिद अली.दिलशाद.नदीम.सलमान आदि लोग मौजूद रहें।
--------------------------------------

 बेटी की शिकायत पर घर आये रिश्तेदारों ने मचाया तांडव

पूरनपुर-पीलीभीत। शादी करने के सात माह बाद दुल्हन की हरकतों से परेशान ससुरालियों ने इसकी शिकायत परिजनों से की तो मामला उल्टा ही पड़ गया। घर आये रिश्तेदारों ने महिलाओं से अश्लील व्यवहार किया और विरोध पर तांडव मचाया। पुलिस ने उक्त मामले में सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की हैं।



बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर निवारी रहमत अली ने सात माह पूर्व पूरनपुर के मोहल्ला गणेशगंज निवासी जावेद पुत्र सज्जाद अली के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन मेराज बी का ससुरालियों के प्रति व्यवहार ठीक न होने से लगातार शिकायतें की गई। इसी क्रम में 09 सितंबर को दुल्हन का पिता रहमत अली आधा दर्जन लोगों के साथ पूरनपुर आया। जहां, उसने न सिर्फ बेटी की वलाकत की बल्कि गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इस बात का विरोध किया गया तो आरोपी ने घरेलू महिला व लड़कियों के साथ अश्लील हरकत पर उतारू हो गया। विरोध करने पर पुरूषों को बुरीतरह पीटा। बचाने आयीं औरतों को भी नहीं छोड़ा। मारपीट-हंगामे की आवाज से मोहल्ले के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उक्त मामले में पुलिस ने सात लोगों के विरूद्ध गंभीर मामला दर्ज किया हैं।

--------------------------------

गांव में साग-सब्जियां लगाने को प्रोत्साहित करेंगीं पंचायतें

पूरनपुर-पीलीभीत। गांव में ही रोजी रोटी इंतजाम किया जा सके इसके लिए सरकार ग्राम पंचायतों के लिए विशेष योजना ला रही हैं, जल्द ही सभी ग्राम पंचायतों में इस पर काम शुरू होगा। प्रदेश सरकार अब गांव के लोगों को पंचायतों के माध्यम से स्वरोजगार के प्रेरित करेंगी।



सरकार सितंबर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मना रही हैं, इस माह में ग्राम पंचायतों को विशेष निर्देश जारी किये गए हैं कि वे ग्राम पंचायत बार गांव के लोगों को साग-सब्जी की खेती के लिए प्रोत्साहित करें और जरूरत पड़ने पर आवश्यक मदद भी। इससे गांव के लोगों को गांव में ही स्वरोजगार मिलेंगा और स्थानीय लोगों को ताज़ा साग-सब्जी। सब्जी उगाने के लिए अधिक लागत की जरूरत नहीं होती। जमीन को लीज पर लेकर भी काम शुरू किया जा सकता हैं। मौसमी सब्जियां अगर शहर तक सप्लाई की जायें तो मुनाफा कई गुना बढ़ जाता हैं। पूरनपुर क्षेत्र में सबसे अधिक तराई के गांवों में सब्जियां लगाने का व्यवसाय किया जा रहा हैं।

------------------------------

संदिग्ध अवस्था में हुई युवक की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। एक युवक की उसके ही घर संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा हैं।



कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया मकरंदपुर निवासी दिलबाग सिंह 35 पुत्र लक्खा सिंह की बीती रात संदिग्ध परिस्थति में मौत हो गई। सुबह उसे परिजनों ने मृत पाया तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा हैं। इंस्पेक्टर के0के0 तिवारी ने बताया जाता हैं कि मृतक दिलबाग सिंह नशे का आदी था। मौत का कारण पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा।

-------------------

पुलिस ने दबोचा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोपी

पूरनपुर-पीलीभीत। परिजनों की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर बलात्कार का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस ने खास मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा हैं।



एक पखवाड़ा पहले नगर के मोहल्ला रजागंज देहात की एक महिला ने जासिद पुत्र शाकिर हुसैन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। महिला ने युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुराचार करने के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। शनिवार को पुलिस कार्रवाई में आरोपी को पकड़कर जेल भेजा गया हैं।

----------------------

गोमती के त्रिवेणी घाट पहुंचे डीएम, अधिकारियों में मचा हड़कम्प

पूरनपुर-पीलीभीत। शनिवार को डीएम का काफिला अचानक त्रिवेणी घाट पहुंचने से हड़कम्प मच गया। राजस्व विभाग सहित विकास विभाग के अधिकारियों के फोन घनघनाने शुरू हुए तो स्थानीय अधिकारी मौके पर दौड़े।



बंडा रोड पर स्थित गोमती नदी के त्रिवेणी घाट का जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने अचानक दौरा किया और मौका मुआयना कर पौधारोपण कराने की बात कही। त्रिवेणी घाट के उत्थान के लिए नव रात्रों में विशेष आयोजन कराने की योजना हैं। इसके लिए संबंधित ग्राम सभा व राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका हैं। पूर्व में त्रिवेणी घाट पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करा लिया था। जिलाधिकारी के अचानक त्रिवेणी घाट पहुंचने के बाद भूमि से संबंधित लोगों की सांसे थम रहीं हैं। इस मौके पर एसडीएम जे0पी0 चौहान, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, व्यापारी नेता विजयपाल विक्की, राजस्व निरीक्षक सतीश चन्द्र राणा, वरिष्ठ पत्रकार तारिक कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहें।

-------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...