सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

20.08.2018

राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में  किया गया पौधरोपण

पूरनपुर-पीलीभीत। राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में पर्यावरण सन्तुलन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा हुई। शासन की मंशा अनुरूप संस्थान कर्मियों व छात्र छात्राओं ने संयुक्त रूप से वृहद स्तर पर पौधरोपण किया।



राजकीय पॉलिटेक्निक पूरनपुर में पर्यावरण संतुलन पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ने पेड़ पौधों का मानव जीवन के लिए क्या महत्व है इस बारे में छात्र छात्राओं को विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। कार्यशाला के दौरान यह संकल्प लिया गया कि हम पौधरोपण कर पर्यावरण को संतुलित करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर सभी छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी बच्चों व शिक्षकों ने शिक्षण संस्थान परिसर में एक-एक पौधा लगाते हुए उसकी देखरेख करने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में सिविल, मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल के छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मुकेश कुमार ,शिक्षक रोहित कुमार बोक्सा व मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
-----------------------------------------------------------
भाई की गैर मौजूदगी में भाभी को बुरीनियत के चलते दबोचा

कलंकित होते रिश्ते

पूरनपुर-पीलीभीत। हवस में अंधे एक देवर ने भाई की पत्नी को उसकी गैर मौजदूगी में दबोच लिया। महिला घर में अकेली थी इसका फायदा उठाते हुए देवर ने उसे जमीन पर पटक लिया और कपड़े फाड़कर जबरन बलात्कार करना चांहा। ऐन वक्त पर महिला का पति घर में दाखिल हुआ तो आरोपी जीना कूदकर भाग निकला। पुलिस ने उक्त मामले में पीड़िता की ओर से मामला दर्ज किया हैं।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव गोपालपुर में सगे भाई की बीवी पर बुरी नजर रख रहे देवर ने दुराचार का प्रयास किया और असफल होने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। महिला घर में अकेली थी पति कुछ काम से गांव में गया हुआ था। इस बीच घर में मौजूद मोरपाल पुत्र रामपाल निवासी गोपालपुर ने भाभी को पीछे से दबोच लिया। जब महिला ने शोर मचाना चांहा तो आरोपी ने मुंह दबाकर शरीर से कपड़े नोचकर उतार दिये। इतने में महिला का पति घर में दाखिल हुआ तो सगे भाई की हैवानियत देखकर दंग रहे गया। आरोपी भाई को देखकर तत्काल दीवार कूदकर भाग निकला। इधर, पति के साथ पहुंची पीड़िता महिला ने देवर के विरूद्ध केस दर्ज कराया हैं।

------------------------

दो वारंटियों को पुलिस ने भेजा जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ अभियान चलाकर दो की गिरफ्तारी उपरांत उन्हें जेल भेजा है। वारंटी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी के दौरान वारंटी गिरफ्तारी किये है।



कोर्ट से वान्टेड चल रहे दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस ने एक को गांव लोधीपुर से पकड़ा है, जबकि दूसरे को भगवन्तापुर से गिरफ्तार किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगवन्तापुर निवासी महेन्द्र पुत्र रामपाल व लोधीपुर के शान मो0 पुत्र शरीफ का कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

---------------------------

भैंस चोरी के मामले में नामजद रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक ग्रामीण की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों के खिलाफ भैंस चोरी की नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी कोतवाली क्षेत्र के गांव जादौपुर गहलुइयां के है।



थाना पूरनपुर के गांव पड़रिया निवासी कृषक वेदप्रकाश पुत्र चन्द्रिका प्रसाद ने जादौपुर गहलुइया निवासी गौस मोहम्मद, इरफान, रियासुद्दीन, बाबू वेग, मोहसीन रजा उर्फ कल्लू के खिलाफ भैंस चोरी का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति लगातार ग्रामीण कृषक के घर के पास लगातार चक्कर लगा रहे थे और 18 अगस्त की रात्रि भैंस चोरी करके ले गए। कोतवाली पुलिस ने सक के बिना पर उक्त आरोपियों को रिपोर्ट में नामजद किया है।

---------------------------
कांग्रेसियों ने मनाया राजीव गांधी का 74वां जन्मदिन

पूरनपुर-पीलीभीत। कांग्रेस पार्टी की नगर इकाई ने सोमवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 74वां जन्मदिन धूम-धाम से मनाया। कार्यक्रम जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेश्याम सागर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने राजीव गांधी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक भारत की नीव रखने वाले राजीव गांधी के कार्यकाल को इतिहास सुनहरे पन्नों में सहज कर रखेंगा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने वर्षो पूर्व ही संचार क्रान्ति की जो नीव रखी थी वह आज सोशल मीडिया के रूप में घर घर पहुंच चुकी हैं। इस मौके पर रमेश देवल, विकास सागर, प्रदीप सागर, रहीस अहमद, रामचन्द्र कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहें।

------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...