सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

29.08.2018

जाति प्रमाण पत्र जारी न करने पर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

पूरनपुर-पीलीभीत। महावत जाति के लोगों के प्रमाण पत्र जारी न किये जाने पर नायब कोर्ट में जमकर हंगामा हुआ और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया।



पूरनपुर विकास खण्ड की ग्राम पंचायत पिपरा मुजप्ता के गांव रानीगंज के लोगों ने तहसील प्रशासन पर उनकी जाति के प्रमाण पत्र जारी न करने का आरोप लगाकर विरोध दर्ज कराया है। दो दर्जन से अधिक लोगों ने तहसील परिसर में स्थित नायब कोर्ट के बाहर हंगामा किया और विरोध प्रदर्शन करते हुए जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की है। बताया जा रहा है 94वें गांव रानीगंज के लोग खरोट जाति के प्रमाण पत्र जारी करने की मांग कर रहे है लेकिन तहसील प्रशासन इसको लगातार अदेखा कर रहा हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन से खरोट जाति के प्रपत्र जारी करने के आदेश के बाद भी पूरनपुर के स्थानीय अधिकारी उनके जाति प्रपत्र नही बना रहे है, जबकि पुवायां तहसील में इस तरह के जाति प्रमाण पत्र जारी हुए है। पुवायां तहसील से सत्यापित कॉपी नायब को दी गई है। तहसील पूरनपुर के कई महिनों से चक्कर काट रहे ग्रामीणों ने बुधवार को परेशान होकर अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया और जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग की। प्रदर्शन विधायक प्रतिनिधि संतराम विश्वकर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस संबंध में नायब तहसीलदार अनुराग सिंह ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र के मामले में पहले से ही एक विवाद चल रहा है। इस लिए सावधानी वरती जा रही है, पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को आवगत कराया जा चुका है। अगे की कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की जायेंगी। प्रदर्शन करने वालों में रामराखन, श्रीपाल, जंगली, लल्लाराम, रधुवीर, मनिराम, धर्मपाल, छंगा, जनकू, बाबू, लक्ष्मन, रामसिंह, संजय, नरेश, ओमकार, सोमा देवी, शाहिबा, जगरानी, मैना, सोममति, शिवरानी, प्रेमवती आदि उपस्थित रहीं।

----------------------

तीन के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने शेरपुरकलां के तीन लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। आरोपी लगातार पशु चोरी से लेकर वध में लिप्त थे। संगठित गैंग बनाकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहे थे। खास मुखबिर की सूचना के बाद तफ्तीश में कोतवाल के0के0 तिवारी ने तीन को नामजद किया हैं। गैंगस्टर के मामले में शेरपुरकलां के मोहल्ला कुरैशियान निवासी मतलूब हसन पुत्र मकसूद हुसैन, इकबाल पुत्र मो0नवी व शमशाद पुत्र बाबू के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई हैं।

--------------------------

घर के अंदर से प्रतिबंधित पशु का पचास किलो गोमांस बरामद, दो गिरफ्तार

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एक घर के अंदर चल रहे अवैध बूचड़ खाने का पर्दाफाश किया है। मौके से दो कसाई की गिरफ्तारी भी की गई है।



मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव मुझा कलां में इश्राईल के घर छापेमारी कर पचास किलो गोमांस बरामद किया। पुलिस कार्रवाई के बाद हड़कम्प मच गया और आनन फानन में इश्राईस पुत्र शरीफ घर से भाग निकला। जबकि मौके पर पुलिस ने सोनू पुत्र रियासुद्दीन व शीवान पुत्र इश्राईल को दबोच लिया। आरोपियों के पास से मांस काटने के उपकरण कुल्हाड़ी व छुरा आदि भी कब्जे में लिए गए है। इसके साथ ही गोमांस बिक्री की तैयारी कर रहे कसाई एक गाड़ी संख्या यूपी26 के0 4954 प्लेटिना छोड़कर भागे है जिसे पुलिस ने कस्टडी में लिया हैं।

--------------------------

विशाल भण्डारे के साथ गोष्ठी का समापन

पूरनपुर-पीलीभीत। माता भगवती देवी गौशाला पर मासिक गोष्ठी व विशाल भण्डारे का एक साथ समापन हो गया।



परसादपुर स्थित गौशाला में एक दिवसीय विशाल भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके साथ ही मासिक गोष्ठी का कार्यक्रम रखा गया था। गौशाला पर आये श्रोताओं ने वृक्षा रोपण व वितरण का सामूहिक संकल्प लिया। आगामी वर्ष 19 में सामूहिक विवाह का महूरत 09 मार्च गौशाला व 11 दिसंबर 2018 को बंडा के गांव कंधरपुर में निश्चित हुआ। गोष्ठी की अगली तारीख 24 सितंबर तय की गई हैं। इस अवसर पर अन्नराम पालिया, संदीप खण्डेलवाल, सत्यप्रकाश शुक्ल, बैजनाथ सिंह, तौलेराम पाण्डेय, राजेश गुप्ता, गोविन्दराम, विमलेश दीक्षित, डज्ञ0 विनोद शर्मा, आशोक खण्डेलवाल, कढ़ेर सिंह, सर्वेश पाण्डेय, हरद्वारी लाल आदि उपस्थित रहे।

----------------------------

सीएचसी को मिले दो नए स्वास्थ्य कर्मी

पूरनपुर-पीलीभती। डाक्टरों की कमी से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को दो नए स्वास्थ्य कर्मी मिले है। उम्मीद है कि अस्पताल आने वाले सैकड़ों लोगों को कुछ राहत मिलेंगी।



पूरनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में बुधवार को दो नए कर्मचारियों ज्वाइनिंग ले ली है। शासन से एक साथ दो चिकित्सकों का स्थांन्तरण गैर जनपद कर दिया गया था। इसके बाद से पूरनपुर सीएचसी में चिकित्सा कर्मियों की भारी कमी बनी हुई थी। अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट कौशलेन्द्र कुमार सेन व डा0 सहिसपाल की नई तैनाती हुई है।

---------------------------


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...