सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.08.2018


बहनों की खरीदारी से गुलजार हुआ बाजार

पूरनपुर-पीलीभीत। बरसात के मौसम में मन्दी की मार झेल रहे व्यापारियों के लिए रक्षाबंधन का त्यौहार किसी संजीवनी से कम नहीं है। राखी के साथ साथ मिष्ठान बिक्रेताओं व अन्य व्यापारियों के धंधे भी चल निकले है।



मार्केट में भाईयों के लिए चांदी की राखी का काफी क्रेज देखने को मिला है। इसके साथ छोटी व चमकीली राखियां भी रौनक बढ़ा रही है। भाई बहन के इस प्यार के अनूठे त्यौहार से बाजार गुलजार हो चुका है। मौसम खराब होने के बावजूद भी देर शाम तक सीमेंन्ट रोड, गांधी मार्केट, स्टेशन रोड व तहसील रोड पर राखियों की जमकर खरीदारी हुई। इसके साथ ही सर्राफा मार्केट में चांदी की राखियों के लिए भी भीड़ भाड़ का माहौल रहा।

इंसेट-

पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर बेअसर हुआ योगी सरकार का आदेश

रक्षाबंधन के पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बहनों को दिया गया विशेष उपहार मुफ्त याता का आदेश इस बार भी पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर बेअसर रहा। मार्ग की हालत कुछ ऐसी है कि पिछले कई सालों से न सड़क हैं और न ही कोई वाहन। कलीनगर मार्ग से भाईयों को राखी बांधने जाने वाली बहनों को लगातार कई वर्षो से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही पूरनपुर में रखी के त्यौहार को भुनाने के लिए मिलावतखोरों ने भी विशेष तैयारी कर रखी है। नगर में ज्यादातर मिठाई की दुकानें सड़क किनारे रोड पर हरे, लाल- पीले रंग की मिठाईयों के साथ लगी हुई है। लेकिन खाद्य सुरक्षा की टीम का कहीं कोई पता नही है। ऐसा प्रतीत होता है कि मिलावतखोरां को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से लाइसेंस मिल गया हो। प्रदेश सरकार का बहनों के लिए उपहार स्वरूप मुफ्त यात्रा का आदेश भी धराशाई होता नजर आया। तमाम रूट ऐसे है जहां उत्तर प्रदेश परिवाहन विभाग के वाहनों को छोड़ दें यात्रा के लिए प्राइवेंट साधन तक नहीं है। कलीनगर रोड पर लगातार पिछले कई वर्षो से डग्गामार वाहन ही एक मात्र यातायात का विकल्प बने हुए हैं।

---------------------------
करंट लगने से विवाहिता अचेत

पूरनपुर-पीलीभीत। बिजली बोर्ड पर चार्जर लगा रही एक विवाहिता को करंट लग गया और वह अचेत हो गई। इसके बाद घर में हड़कम्प मच गया और आनन फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवाहिता को छुट्टी दे दी गई।



कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी हरिओम की पत्नी रानी देवी 35 घर के अंदर बिजली बोर्ड में चार्ज करने वाली टॉर्च लगा रही थी कि अचानक उसमे करंट दौड़ जाने से विद्युत करंट की चपेट में आ गई। बिजली करंट लगने के बाद विवाहिता जमीन पर गिरकर अचेत हो गई। इसके बाद महिला को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मामूली करंट लगा था महिला पूरी तरह खतरे से बाहर है।

-----------------------------

बाइक व साईकिल की टक्कर में युवक घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। साईकिल सवार को बचाने के फेर में एक बाइक चालक रोड पर गिरकर घायल हो गया। कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल लाकर इलाज कराया गया।



गांव गजरौला खास निवासी विनोद पुत्र वेदप्रकाश बाइक से नगर को आ रहा था कि रास्ते में अचानक एक साईकिल सवार के आ जाने से बाइक का संतुलन खो बैठा और सड़क पर बाइक सहित गिरकर जख्मी हो गया। सड़क दुर्घटना में घायल होने पर विनोद को सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दी गई।

------------------------

304बी का मुल्जिम गया जेल

पूरनपुर-पीलीभीत। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 304बी के मुल्जिम को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।



कोतवाली क्षेत्र के गांव ढक्काचांट की कॉलोनी राजन में रहने वाले बंगाली समुदाय के युवक बिन्दू गोपाल के खिलाफ 17 मई 2018 को दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था पुलिस ने 304बी सहित गंभीर धाराओं में बिन्दू गोपाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक का चालान कर दिया है।

-----------------------

कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज

पूरनपुर-पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला पंजीकृत किया है। महिला की स्थानीय पुलिस ने सुध नहीं ली इसके बाद उसने कोर्ट की शरण लेकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।





तीन एकड़ जमीन ठेका पर देने के मामले में घर पहुंचे आरोपी करज सिंह ने महिला को अकेला पाकर अश्लील हरकते की और छेड़छाड़ कर दी। महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की एलांनिया धमकी दी गई। इस काम में कारज सिंह का सगा भाई धर्मेन्द्र सिंह बराबर का आरोपी है। थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव किशनपुर की रहने वाली एक महिला ने कारज सिंह व उसके भाई धर्मेन्द्र सिंह को तीन एकड़ खेत ठेके पर 180000 रूपये में दिया था। महिला ने ठेके के रूपये मांगे तो लंबे समय तक टालमटोली करते रहे। इस दौरान कारज सिंह एक दिन महिला के घर पहुंचा और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर मुंह बंद रखने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट में अपील करने के कई माह बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमें के आदेश हुए और कोतवाली पूरनपुर पुलिस को सगे भाईयों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करना पड़ा।

----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...