सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

17.08.2018

आखिर घनश्याम दीक्षित की मौत से कब उठेंगा पर्दा

पूरनपुर-पीलीभीत। घनश्याम दीक्षित की रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने में पुलिस नाकामयाब हो चुकी है। राइसमिल पार्टनर की मौत पर आज भी रहस्य का पर्दा पड़ा हुआ है। एक तरह से पुलिस इस केस को ठंडे बस्ते में डाल चुकी हैं।



करीब एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस घनश्याम दीक्षित की मौत के मामले कुछ हासिल नही कर सकी। सिरसा के जंगल में शिव मंदिर पर पूजा अर्चना करने गए घनश्याम दीक्षित को 04 अज्ञात बदमाश जबरन जहर पिला भाग गए थे। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन उसकी जांच आज भी फाइल में दबी हुई है। घनश्याम दीक्षित की मौत हत्या हैं या कुछ और पुलिस की नाकामयाबी इस रहस्य पर आज तक पर्दा डालने का काम कर रही है। इस मौत की गुत्थी सुलझाना तब और भी जरूरी हो गया हैं जब घनश्याम दीक्षित के नाम के साथ करीब चार करोड़ रूपये का गबन जुड़ चुका है। इस संबंध में भी पुलिस खाली हाथ है प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राइसमिल पार्टनर समरवीर सिंह व मृतक की पत्नी और अन्य के खिलाफ मुकदमा तो पंजीकृत करा दिया लेकिन जांच अधर में लटकी हुई हैं।

----------------------------------

राष्ट्रीय शोक लहर में डूबा पूरनपुर पूरे दिन हुई शोक सभाएं

पूरनपुर-पीलीभीत। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन के बाद पूरा देश राष्ट्रीय शोक में डूबा हुआ है। गांव देहात से लेकर शहर कस्बों में हर धर्म के लोग युग पुरूष अटल बिहारी के जाने के गम में शोक सभाएं आयोजित कर रहे हैं।



पीलीभीत के पूरनपुर में पूरे दिन शोक सभाओं का सिलसिला चलता रहा। सामाजिक संस्थाओं के साथ साथ नेता व व्यापारी वर्ग ने अलग अलग शोक सभाएं आयोजित की और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर के पंचमदास इण्टर कॉलेज में राकेश गुप्ता के नेतृत्व में शोक सभा की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व राज्यमंत्री डा0 विनोद तिवारी, मौजूदा विधायक बाबूराम पासवान, आचार्य धर्मप्रकाश बौद्ध, प्रणय वाजपेई, सभासद शैलेन्द्र गुप्ता, अध्यापक ओम शर्मा, अनिल शुक्ला आदि लोग उपस्थित हुए। उधर, नगर पालिका परिषद में नपा अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में सभागार में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। यहां पर मुकेश खण्डेलवाल, पूर्व रा0मं0 डा0 विनोद तिवारी, वरिष्ठ लेखाकार अमित मिश्रा, अशीष शुक्ला भाजपा नगर उपाध्यक्ष, भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, सभासद अमन वाल्मिकी आदि मौजूद रहे। युवा उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से स्टेशन चौराहे पर व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी के प्रतिष्ठान पर शोक सभा की गई। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नगर के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। मुख्य रूप से शैलेन्द्र गुप्ता सभासद, अशोक खण्डेलवाल, सोनू छीना, गौरव पाण्डेय, सौरव पाण्डेय, गुरमेल सिंह नेकी, सुमित सदेवा, हरदीप सिंह, इंस्पेक्टर केके तिवारी, एसआई उपेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहें।

-----------------------------

शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि

पूरनपुर-पीलीभीत। पूर्व माध्यामिक विद्यालय पूरनपुर में उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल पूर्व माध्यामिक शिक्षक संघ ने शोक सभा का आयोजन किया। संगठन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित किये गए। शोक सभा में मुख्य रूप से ऋषि सक्सेना, परवीन आरा, आशीष अवस्थी, रोहित मिश्रा, चिरौजी लाल, वेदप्रकाश, अवनीश तोमर, इन्दू, शमां अख्तर, हरिओम पाण्डेय, रितुल कुमार सिंह मौजूद रहें।

------------------

सांड की टक्कर से गई नौजवान की जान

पूरनपुर-पीलीभीत। देर शाम हाइवे पर बाइक के सामने आचनक सांड के आ जाने से नौजवान की जान चली गई। सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।



घुंघचिहाई रोड पर देर शाम दुर्घटना घटी। घाटमपुर निवासी सोनू बुलेट बाईक से घर लौट रहा था कि अचानक गर्ग राइसमिल के सामने रोड पर सांड के आ जाने से बाइक दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस हादसे में सोनू की ऑनरोड मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन दहाड़े मार-मारकर विलाप कर रहे थे। सोनू अपने पिता का इकलौता बेटा था।

--------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...