सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

23.08.2018

पूरनपुर में शानो-शौकत से मनाया गया ईदुल अजहा का त्यौहार

पूरनपुर-पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में बड़ी शानो शौकत के साथ ईदुल अजहा का त्यौहार शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। प्रशासनिक इंतजाम के बीच लोगों ने भाई चारे की मिसाल कायम रखते हुए गले मिलकर मुबारकबाद पेश की।


नगर व गांव देहात के आंचलो में ईदु अजहा की धूम रही। मुस्लिम समाज के लोगों ने परामपरागत पोशक में ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों में मुल्क की सलामती की दुआ के साथ साथ देश में अमन कायम रहे इसके लिए हजारों की तादात में नमाज पढ़ी गई। ईदगाह में नमाज तकरीर करते हुए मौलाना अहमद नूरी ने कहा कि ईद में कुर्बानी करना हजरत इब्राहीम अलैह सलाम की सुन्नत है। ईदगाह में नमाजियों के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से विशेष शिविर लगाया गया था जहां प्रशासनिक अमले के साथ नपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल सभासदों के साथ उपस्थित रहे। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समाज के लोग स्थानीय अधिकारियों के गले मिले और उन्हें मुबारकबाद दी। इस मौके पर उपजिलाधकारी जेपी चौहान, डीएसपी अनुराग दर्शन, इंज्ञपेक्टर केके तिवारी, वरिष्ठ लेखाकार अमित मिश्रा, पूर्व चेयरमैन मुन्ने मियां अंजाना, सभासद तौफीक अहमद कादरी, सपा नेता प्रवीन चौहान, छात्र सभा से नोमान अली वारसी, बीडीसी जिला महामंत्री शाहिद संजय खान, केके अरविन्द, नादिर रजा वरकाती आदि लोग मौजूद रहें।

--------------------------

विधवा महिला का मकान हड़पने की फिराक में देवर

पूरनपुर-पीलीभीत। पति की मृत्यु के बाद देवर एक विधवा स्त्री का मकान हड़पना चाह रहा है। आये दिन गाली गलौज व घर छोड़कर जाने की धमकी से परेशान महिला ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की हैं।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव गजरौला खास निवासी मैका देवी पत्नी स्व0 आशाराम ने अपने ही देवर अनिल पर धोखाधड़ी करके मकान बिक्री करने का आरोप लगाया है। अनिल ने ना सिर्फ मकान पर अवैध तरीके से कब्जा किया बल्कि उसे गांव के ही दबंग बिल्लू, प्रेमशंकर के हाथ बेच दिया। इस बात की जानकारी होने पर मैका देवी ने विरोध किया तो दबंगों ने घर में घुसकर धमकाया और अश्लील गालियां देकर गांव छोड़कर भाग जाने की एलांनिया धमकी भी दीं। इससे भयभीत महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई हैं।

-------------------------------

सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल

पूरनपुर-पीलीभीत। घुंघचिहाई रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।



ईद के दिन हाईस्पीड बाइक दौड़ा रहे युवकों ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। बाइकों की भिड़न्त में एक वर्षीय बच्चे के साथ पांच अन्य लोग घायल हुए। गांव पुन्नापुर निवासी धर्मेन्द्र पुत्र हरिचन्द्र 20 बहन नीलम के साथ एक वषीय बच्चे की दवा लेने पूरनपुर आ रहे थे। इधर, पूरनपुर से फर्राटा भर रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इस बाइक पर रजागंज निवासी युवक मुर्शित अहमद, सिराज व आसिफ सवार थे। दुर्घटना में धर्मेन्द्र व उसकी बहन नीलम को काफी चोटे आई हैं।

-----------------------------

नाबालिग किशोरी के साथ जबरन बलात्कार का प्रयास

पूरनपुर-पीलीभीत। किशोरी पर बुरीनियत रख रहे युवकों ने मौका पाकर उसे दबोच लिया और जमीन पर गिराकर जबरन बलात्कार का प्रयास किया। गांव के ही दो लोगों द्वारा देख लेने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।



किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कलां निवासी एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री पर गांव के ही अजय व राहुल पुत्रगण गंगाराम बुरीनजर रख रहे थे। पांच अगस्त को दोनों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी इसकी शिकायत थाने में पहले ही दर्ज कराई जा चुकी है। थाने में रिपोर्ट कराने की रंजिश में अजय व राहुल ने मौका पाकर दोबारा किशोरी को दबोच लिया और दुराचार में नाकाम होने पर गुप्तांग में अंगूली डाल दी। किशोरी के चीखने पर आये गांव वालों ने बमुश्किल बालिका को छुड़ाया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। थाने गए बालिका के पिता की सुनवाई न होने से केस पुलिस अधीक्षक बालेन्दू भूषण सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो आरोपियों के खिलाफ स्थानीय पुलिस हरकत में आई और दोनों सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया हैं।

--------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...