सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.08.2018

पंचायत उपचुनाव में श्रीनगर से प्रधान चुनीं गई़ं विधा देवी

पूरनपुर-पीलीभीत। शासन के निर्देश पर ब्लाक पूरनपुर की दो पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव कराये गए। मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर मतगणना संपन्न की गई।



ट्रांस शारदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत श्रीनगर में महिला प्रधान की मौत के बाद प्रधान पद रिक्त चल रहा था। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर समिति गठित की गई थी। उपचुनाव में गांव सभा से प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। उपचुनाव में ऊषा देवी, वर्षा देवी, मीरा देवी व विधा देवी आमने सामने थी। मंगलवार को मतगणना के बाद आये चुनाव नतीजों में विधा देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदि मीरा देवी को 81 मतों से पराजित किया। विधा देवी को सर्वाधिक मत 355 मिले थे। इनका पीछा किया मीरा देवी ने और इनको कुल 274 मतों में संतोष करना पड़ा। जबकि ऊषा देवी को मात्र 36 व वर्षा देवी को ग्राम सभा से 117 मत प्राप्त हुए। जीत की घोषणा के बाद उपचुनाव अधिकारी आके सागर ने प्रधान विधा देवी को प्रमाण पत्र देकर रवाना किया। इधर, दूसरी पंचायत ढका ज0 पूरनपुर में ग्राम पंचायत सदस्य पद पर वशीर अहमद ने निजामुद्दीन को हराकर जीत दर्ज कराई। उन्होंने पांच मतों के अंतर से उपचुनाव जीता। इस मौके पर बीडीओ सतीश कुमार पाण्डेय, एडीओ पंचायत कौशलेन्द्र सिंह, सुरक्षा व्यवस्था में थाना हजारा एसओ सीपी शुक्ला, इंस्पेक्टर कानून व्यवस्था संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक महिमा चौधरी, कास्टेबल रश्मि बालियान, पूर्ति निरीक्षक वीर सिंह आदि उपस्थित रहें।

------------------------

वन दरोगा के खिलाफ दर्ज हुआ बलात्कार का मामला

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस महानिरिक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक वन दरोगा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। आरोपी दरोगा पर किशोरी ने गंभीर आरोप लगाये हैं।



किशोरी ने ने पुलिस महानिरीक्षक को दिये प्रार्थना पत्र में दरोगा व पसकी मां के नाजायज संबंध होना बताया है। इसके साथ ही आरोप है कि वन दरोगा किशोरी पर बुरी नियत रख रहा था और देर सबेर अश्लील हरकत करता था। मां दरोगा के साथ बतौर पत्नी बनकर रहती थी। किशोरी को दरोगा के आने पर परिजन अकेला छोड़ देते थे। किशोरी की मां उसे बरेली ले गई जहां वन दरोगा ने गुप्तांग में उंगली डाली व नाजुक अंगो को सहलाया। बरेली से किसी तरह भागकर किशोरी महानिरीक्षक कार्यालय पहुंची और आपबीती सुनाई। इसके बाद पूरनपुर कोतवाली को आरोपी वन दरोगा सुमित कुमार सहित दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

---------------------------

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर तहसीलदार ने दर्ज कराया केस

पूरनपुर-पीलीभीत। खाण्डेपुर की जमीन में अतिक्रमण करने की कोशिश एवं सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में तहसीलदार पूरनपुर ने दो सगे भाईयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया हैं।



खाण्डेपुर की विवादित जमीन को प्रशासन ने 28 जुलाई को कुर्क कर दिया था। जमीन पर बोर्ड लगाने के बावजूद भी खाण्डेपुर निवासी इन्द्रजीत सिंह, कमलजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह हस्तक्षेप कर रहे थे। इससे सरकारी काम में बाधा पहुंच रही थी। लगातार राजस्व अधिकारियों द्वारा चेतावनी के बाद भी न मानने पर तहसीलदार आशुतोष कुमार ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं।

-----------------------------

बिजली करंट से युवक की मौत 

पूरनपुर.पीलीभीत। घर के अंदर बैठकर टीवी देख रहे युवक की बिजली करंट से मौत हो गई। इससे गांव में सनसनी फैल गई।



थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव भैरो कलां में विनोद नाम का युवक घर के अंदर टेलीविजन देख रहा था कि अचानक बिजली के वोल्टेज बढ़ने से स्टेबलाइजर में करंट दौड़ गया। विनोद पुत्र जमुना प्रसाद 32 जब बिजली के वोल्टेज कम करने का प्रयास कर रहा था इस बीच उसे बिजली का जोरदार झटका लगा।  विनोद के चीखने की आवाज पर परिजनों ने बमुश्किल लाइट का तार अलग किया और विनोद को आनन फानन में करीब 2 घंटे तक रेत में दबाने के बाद पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचेए जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। रक्षाबंधन के दिन बिजली करंट से विनोद की मौत के बाद गांव में सनसनी व घर में कोहराम मचा हुआ है।

...............................

ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं रुका पॉलिथीन का उपयोग

पूरनपुर.पीलीभीत। पॉलिथीन बैग पर प्रशासन के साथ ही उच्चतम न्यायालय ने भी उपयोग पर रोक लगा रखी है। लेकिन उसके बाद भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर पॉलिथीन बैग का खुलेआम इस्तेमाल किया जा रहा है। पूरनपुरए जोगराजपुरए कलीनगरए जमुनियाए माधोटांडा एवं कुरैया व शाहगढ़ सहित गांव देहात प्रतिबंधित पॉलीथिन बैग विक्रेताओं के लिए मण्डी बन चुके हैं जहां बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग की खपत की जा रही है। किराने की दुकानों से लेकर रेडीमेड कपड़े व मिष्ठान विक्रेता चोरी छुपे सरकार के आदेश की अवहेलना करते हुए पॉलिथीन बैंक को घर घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। प्रतिबंध लगने के बाद भी पॉलिथीन बैग से कई थोक व रिट्रेलर व्यापारियों के गोदाम भरे हुए हैं।

..................................

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...