सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

30.08.2018

देर शाम दो छात्रों को गोली मारकर आरोपी फरार, एक की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। करीब पांच बजे कोचिंग को आये दो छात्रों को गोली मार दी गई। देर शाम हुई बारदात के बाद नगर में दहशत फैल गई और आनन फानन में पुलिस हरकत में आई। घायलों को डायल 100 ने स्थानीय सीएचसी लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोली कांड के पीछे छात्रों में जुटबाजी बताई जा रही है। एक छात्र की जिला अस्पताल में मौत हो गई हैं।



माधोटांडा क्रासिंग पर स्थित एक स्कूल में आये दिन छात्रों में जुटबाजी को लेकर झगड़े चर्चा में रहे है। गुरूवार को गोली कांड के बाद नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर से कोंचिग को आये बाइक सवार छात्रों को पीटने के बाद उन्हें गोली मार दी गई। एक छात्र के गोली गर्दन में लगी तो दूसरे के हाथ के ऊपरी हिस्से में गोली मारी गई है। गोली मारने की सूचना पर पीआरवी डायल 100 2086 ने फौरन मौके पर पहुंचकर घायलों को वहां से उठाकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक छात्र लवदीप सिंह 20 भारतीय किसान यूनियन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह का भतीजा है, जिसकी मौत हो चुकी है दूसरा धर्मप्रीत सिंह 18 पुत्र संतोष सिंह निवासी करनापुर का छात्र घायल है। दोनों एक साथ कोचिंग के लिए पूरनपुर आये हुए थे। खमरिया पट्टी डिवाइडर पर स्थित करबला मार्ग पर आये लड़कों ने पहले मारपीट की और फिर गोली मारकर फरार हो गए। गोलीकांड की सूचना डायल 100 पर दी गई इसके बाद मौके पर पहुंचे एचसीपी फुलवन्त सिंह व कास्टेबल सिन्धु मलिक एवं चालक सुरेन्द्र सिंह घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। इमरजेंसी में मौजूद डा0 विनीत यादव ने बताया कि लवदीप सिंह की हालत ज्यादा नाजुक थी जबकि धर्मप्रीत सिंह के हाथ में फायर लगा हुआ हैं। 
----------------------------------------------
प्रशासन को आइना दिखा रहे पूरनपुर के समाजसेवी

पूरनपुर.पीलीभीत। दिल में सेवाभाव हो तो व्यक्ति विशेष ही फरिश्ता बन जाता है। गरीबों की छोटी बड़ी मदद करके जो आत्मीय खुशी मिलती हैए उसका एहसास कुछ अधिक अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसी ही शख्सियत हैं पूरनपुर के समाजसेवी विजयपाल विक्की। आए दिन सुर्ख़ियों में रहना कोई मामूली बात नहीं। लेकिन जब दिल में कुछ अलग करने का जुनून और जज़्बा हो तो कोई भी काम आसानी से किया जा सकता है। छोटी.छोटी समस्याओं के लिए लोग प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों में जाकर निदान की मांग करते हैंए वहीं पूरनपुर के समाजसेवी विजयपाल विक्की इन समस्याओं को चिन्हित करके उन्हें जड़ से ही खत्म करने में विश्वास रखते हैं। सीधे तौर पर कहें तो पीलीभीत जिला प्रशासन को पूरनपुर के समाजसेवी आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। बिना प्रशासनिक मदद के यह काफिला दिन.ब.दिन बढ़ता ही जा रहा है। सावन शुरु होते ही पूरनपुर की धरती पर कांवरियो का जगह जगह भव्य स्वागत एवं सुक्ष्म जलपान की व्यवस्था यही समाजसेवी करते हैं। पूर्णागिरि जाने वाले भक्तों के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही हज को जाने वाले मुस्लिम यात्रियों को सादगी के साथ विदाई दी जाती है और लौटने पर जोरदार स्वागत भी होता है। इनके ही दम पर पूरनपुर क्षेत्र में आपसी सौहार्द की कसमें खाई जाती हैं। क्षति ग्रस्त पुलिया बनवानी हो या सड़क के गड्ढे भरने हो किसी भी काम से यह पीछे नहीं हटते। करीब 6 माह से माधोटांडा क्रॉसिंग पर बने बड़े.बड़े गड्ढों को जब प्रशासन ने अनदेखा कर दिया तब समाजसेवी विजयपाल विक्की ने ईट भट्टे से राविश डलवा कर इस समस्या का चुटकी में समाधान कर दिया। ट्रांस शारदा क्षेत्र के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जिला प्रशासन जहां तीन.तीन कवि सम्मेलन कर चुका है और उसके बाद ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए कितनी सहायता राशि या सामग्री वहां भेजी गई है यह एक अपने आप में ही सवाल है। दूसरी ओर पूरनपुर के समाजसेवी अपने निजी खर्च से राहत सामग्री पहुंचाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।

इंसेट.

पूरनपुर में कार्यरत समाजसेवी संस्थाएं 

नगर क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक समाजसेवी संस्थाएं सक्रिय हैं इनमें प्रमुख रूप से नेकी की दीवारए सुकन्या समाज सेवा समितिए मदद  फाउंडेशनए नारायण सेवा समितिए मानव सेवा प्रभु भक्ति ग्रुप व टीटीएस आदि काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में नेकी की दीवार के संस्थापक गुरमेल सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम केरल में आई प्राकृतिक आपदा के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाने का काम युद्धस्तर पर कर रही है।

..........................................

शेरपुर कलां मे उर्स ए चेहल्लुम ताजुश्शरिया मनाया गया

पूरनपुर.पीलीभीत। तहरीक ए तहफ्फुजे सुन्नियत टी टी एसण्ने शेरपुर कलां की जामा मस्जिद में हुजूर ताजुश्शरिया के उर्स के मौके पर  बाजार मे लंगर आयोजित किया। 



कुराने पाक की तिलाबत के साथ उर्स ए महफिज का आगाज हुआ।

उर्स में नातें मनबकत हाफिज अमान रजा ने पढ़ी।

पूरनपुर से आये मुफ्ती शहर मौलाना आमिर रजा ने हुजूर ताजुश्शरिया की शान मे तकरीर सुनाई और हुजूर के नक्शे कदम पर चलने के लिये कहा।

जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल मुस्तफा रजा ने ताजुश्शरिया की जिन्दगी पर रोशनी डाली।

हाफिज आसिफ रजा ने भी आला के साथ ताजुश्शरिया के तालीमत पर तकरीर पेश की।

उन्होने कहा ताजुश्शरिया ने जैसे जिन्दगी गुजारी है हम लोगो को भी उनके नक्शे कदम पर चलना चाहिये। हमेशा नेक अमल के साथ गरीब बेसहारा लोगे की मदद करना करना चाहिये।

इसके बाद मुफ्ती शहर पूरनपूरी मौलाना आमिर रजा ने

मुल्क के अमनो अमनए भाई चारे के लिये दुआ की। इस दौरान मीनू बरकाती. आदि लोग मौजुद रहे।

--------------------

पूर्व प्रधानमंत्री की तेहरवीं पर मरीजों को बांटे फल

पूरनपुर-पीलीभीत। विधायक पुत्र रितुराज पासवान ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की तेहरवीं पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फल वितरण किये।



भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलामंत्री त्रिभुवन शर्मा की उपस्थित में सीएचसी के बार्ड में भर्ती मरीजों को फल वितरित किये गए और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को याद किया गया। गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री की तेहरवीं के दिन भाजपाईयों ने सीएचसी स्टाफ के साथ रहकर अटल बिहारी वाजपेई को स्मरण किया। इस दौरान भाजपा विधायक बाबूराम पासवान के पुत्र रितुराज पासवान समर्थकों के साथ अस्पताल में उपस्थित रहे। फल वितरण कार्यक्रम में सौरभ गुप्ता, वियुष भार्गव, प्रिंस पाण्डेय, डा0 विनीत यादव, डा0 सहिसपाल आदि लोग मौजूद रहे।

---------------------

सड़क दुर्घटना में कृषक की मौत

पूरनपुर-पीलीभीत। सड़क हादसे में एक किसान की ऑनरोड मौत हो गई। कृषक जगतपुर जमुनिया का रहने वाला था और गुरूवार को पूरनपुर बाइक से घर लौट रहा था। शाहबाजपुर गुरूद्वारे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।



थाना पूरनपुर क्षेत्र के गांव जगतपुर जमुनिया निवासी कृषक जगदीश सिंह 45 पुत्र मंगल सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में होने से कोहराम मचा हुआ है। वे देर शाम बाइस से गांव जा रहे थे कि अचानक पीछे से आये अज्ञात वाहन से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जगदीश सिंह को मृत हालत में अस्पताल लाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे पत्नी बच्चों का रो-रोकर बुराहाल था।

----------------------

खाना बनाते आग से झुलसी युवती

पूरनपुर-पीलीभीत। घर के अंदर खाना बना रही युवती अचानक आग की चपेट में आकर बुरीतरह झुलस गई। रसोई से निकल रही आग की लपटों और चीखपुकार को सुनकर परिजनों ने दौड़कर युवती को बचाया। लेकिन तब तक युवती पूरी तरह जल चुकी थी।



नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी हरगोविंद गुप्ता की पुत्र मंजू गुप्ता शाम का खाना बनाने के लिए रसोई में मौजूद थी। अचानक रसोई में आग लग जाने से वह आग की चपेट में आ गई और बुरीतरह झुलस गई। मंजू गुप्ता 17 को आनन फानन अस्पताल लाने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया हैं।

-----------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...