सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

25.07.2018


शिक्षामित्र के खिलाफ परिषदीय छात्र छात्राओं ने किया प्रदर्शन

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्राम पंचायत फत्तेपुर में तैनात शिक्षामित्र के गलत आचरण से परेशान छात्र छात्राओं ने विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षामित्र पर आरोप है कि वह 11/12 बजे से पहले स्कूल नहीं पहुंचता।



प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में तैनात शिक्षामित्र शिवशंकर लाल के देर से स्कूल पहुंचने से परेशान छात्र छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया। बताया जाता है कि शिक्षामित्र डियूटी रजिस्टर पर साइन करके चला जाता है। इस बात की लगातार शिकायतें मिल रही थी। मंगलवार को ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित राजू ने विद्यलाय जाकर चेक किया तो शिक्षामित्र 12ः45 पर स्कूल में मौजूद नही था। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आये ग्रामीण व छात्र छात्राओं ने आरोपी शिक्षामित्र शिवशंकर लाल के खिलाफ प्रदर्शन करके व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की हैं। प्रदर्शन करने वालों में अरूण दीक्षित, शैलेन्द्र वाजपेई, राकेश राठौर, महेन्द्र मौर्य, राजेश राठौर, ग्यादीन आदि लोग मौजूद रहे।



---------------------------

सवारियां भरने को लेकर विवाद में मैजिक चालकों को कोतवाल ने चेतावनी देकर छोड़ा

पूरनपुर-पीलीभीत। पीलीभीत मैजिक अड्डे पर झगड़कर कोतवाली पहुंचे मैजिक चालकों को कोतवाल ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। गुरूवार को कुछ मैजिक चालक सवारी बैठाने को लेकर आपस में झगड़ा करके थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।



कोतवाली में हो हल्ला से इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी का पारा चढ़ा तो सभी मैजिक चालकों को हिरासत में ले लिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने एक के बाद एक मैजिक चालक को थाने में जामा तलाशी लेकर बैठा दिया। कोतवाल के सख्त रवैय के बाद मैजिक चालक वहां से खिसक लिए। आठ ड्राइवरों को चेतावनी देकर बाद में छोड़ा गया। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मैजिक चालक सवारियां भरने को लेकर झगड़ा कर रहे थे, उन्हें चेतावनी दे दी गई हैं।

---------------------

आरोपी एसडीओ विद्युत को ही बना दिया जांच अधिकारी

आईजीआरएस पर बह रही शिकायतों की उल्टी गंगा

पूरनपुर-पीलीभीत। अंधेर नगरी चौपट राजा शीषर्क कहानी सभी ने किताबों में जरूर पढ़ी होगी। लेकिन इस कहानी को चरित्रार्थ किया है विद्युत विभाग ने। अभी हाल ही में एक सपा नेता ने एसडीओ विद्युत पर अभद्रता करने की शिकायत आईजीआरएस पर दर्ज कराई थी। मजे की बात यह है कि शिकायत शासन से चलकर एसडीओ विद्युत की टेबिल तक पहुंच गई। यानी जिसकी शिकायत उसी को जांच अधिकारी बना दिया। जनसुनवाई पोर्टल पर उल्टी गंगा बहते देख नेता जी हलके में हैं कि अब क्या करें।



नगर पालिका परिषद के पूर्व नामित सभासद नादिर रजा वरकाती ने एसडीओ विद्युत पर उनके ऑफिस में अभद्रता करने का आरोप लगाया था। शिकायती प्रकरण स्थानीय अधिकारियों के यहां से होता हुआ अध्यक्ष व प्रबंधक दिनेशक उ0प्र0 पावर कारपोरेशन लि0 दफ्तर तक पहुंच गया। यहां से आरोपी अधिकारी के खिलाफ मुख्य अभियंता मण्डल बरेली से नियमनुसार कार्रवाई को शिकायत अधिसाशी अभियंता अधिकारी पूरनपुर विद्युत अरविंद कुमार के यहां प्रेषित कर दी गई। मजे की बात यह है कि एक्सईएन अरविंद कुमार ने इस जांच को उपखण्ड अधिकारी पूरनपुर विद्युत को सौप दी। इस बात से शिकायतकर्ता अचंभित और परेशान हैं।

-----------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...