सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

31.07.2018

टीम नेकी की दीवार ने किया अस्पताल में पौधारोपण
सीएमओ सीमा अग्रवाल ने बताया कि वे लोग पौधों को अपना नाम दें जिन्होंने नेकी की दीवार के वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया है

पूरनपुर.पीलीभीत। मंगलवार को टीम नेकी की दीवार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधारोपण किया। टीम के सौजन्य से प्राप्त फलदार वृक्षों को सीएमओ सीमा अग्रवाल ने स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ संयुक्त रुप से अस्पताल प्रांगण में लगाये। अस्पताल में रोपे गए पौधों का नामकरण करने के लिए भी कहा गया है। सीएमओ सीमा अग्रवाल ने बताया कि वे लोग पौधों को अपना नाम दें जिन्होंने नेकी की दीवार के वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया है। इस मौके पर मुख्य रुप से डॉ अभिनव पाण्डेय. सर्जन डॉक्टर सुधाकर पांडे. डॉ के पी एस चौहान. डॉ अरविंद कुमार सिंह. एमओआईसी डॉ छत्रपाल. टीम नेकी की दीवार की ओर से गुरमेल सिंह नेकी. सोनू छीना. अमन. अनुज एवं संजू आदि लोग उपस्थित रहे।

-----------------------------

बाढ़ चौकियों पर नहीं पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं सीएमओ गंभीर

पूरनपुर-पीलीभीत। बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य सेवाएं न पहुंचने पर सीएमओ गंभीर है। पूरनपुर में टीकरण का शुभारंभ करने पहुंचीं सीएमओ ने एमओआईसी को तलब किया और बाढ़ चौकी पर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में रिपोर्ट मांगी तो एमओआईसी मुंह ताकते रह गए। इसपर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और दो दिन के अंदर बाढ़ चौकियों पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को आदेशित किया।



ट्रांस शारदा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने नौ बाढ़ चौकियां स्थापित की है। इन चौकियों पर राहत बचाव कार्य के कर्मचारियों को तैनाती दी गई है। लेकिन यह अलग बात है कि बाढ़ चौकियों पर तैनाती के आदेश के बाद भी कर्मचारी उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना करके घरों में दुबके रहते है। स्थानीय लोगों की माने तो पूरी बरसात में कर्मचारी इधर, उधर घूमकर समय बिता लेते है पर बाढ़ चौकियों पर डियूटी करने नहीं जाते। हां, इतना जरूरत है जब कोई अफसर ट्रांस शारदा क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचता है तो उसकी खबर लगते ही संबंधित कर्मचारी आवभगत करने जरूर पहुंचता हैं। यही हाल है स्वास्थ्य महकमे का, अभी तक ट्रांस शारदा क्षेत्र में दवाओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ सीमा अग्रवाल ने एमओआईसी डा0 छत्रपाल से सवाल जबाव किये। इसके साथ ही उन्होंने दो दिन के अंदर हर हाल में सभी बाढ़ चौकियों पर जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

---------------------------

अभद्रता पर पूर्व सभासद ने भेजा राज्यपाल को ज्ञापन

पूरनपुर-पीलीभीत। एसडीओ विद्युत द्वारा की गई अभद्रता के बाद पूर्व सभासद ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है।



पूर्व में सपा सरकार से नामित किये गए सभासद नादिर रजा वरकाती का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है। आज कल वे विद्युत एसडीओ सोएब अंसारी से विवाद को लेकर चर्चा में हैं, एक पखबाड़े पहले एसडीओ से कुछ कहा सुनी होने के बाद पूर्व सभासद ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उपजिलाधिकारी झब्बर प्रसाद चौहान को दिये गए ज्ञापन में कहा गया है कि जेई सुधीर शर्मा व एसडीओ सोएब अंसारी ने उनका मानसिक शोषण कर रखा है। इसके साथ ही प्राइवेट कर्मचारियों की कारगुजारियों का उल्लेख किया गया हैं। अंत में एसडीओ विद्युत व जेई को पूरनपुर से हटाने की मांग की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में तौफीक अहमद कादरी, अहीद खां, सबलू खां, खालिद खां, अशपाक रजा, अकबर, इस्तियाक आदि लोग शामिल हैं।

-----------------------------

समधी बना बेटे का दुश्मन मुख्यमंत्री से की गई शिकायत

पूरनपुर-पीलीभीत। एक ग्रामीण ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर अपने समधी से बेटो को जान माल का खतरा बताया है और कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।



थाना पूरनपुर के गांव धर्मापुर खुर्द निवासी ओमप्रकाश कुशवाहा ने अपने समधी जमुना प्रसाद पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नवदिया मुजफ्ता थाना सेहरामऊ उत्तरी से जान माल का खतरा बताया है। ओमप्रकाश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे प्रार्थना पत्र में कहा है कि कुछ समय पहले उसके समधी की लड़की मेला देखने के नामपर घर से भाग गई थी। इसको लेकर समधी ने बेटे राजेश कुशवाहा पर गंभीर आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। केस झूठा पाये जाने पर मुकदमा खारिज हो गया था। इसी रंजिश में जमुना प्रसाद, चन्द्रपाल, सोनपाल आदि राजेश के दुश्मन बने हुए हैं। राजेश कुशवाहा को उक्त लोगों से जान माल का खतरा बना हुआ है।

----------------------------

प्रस्तावित चकबंदी खारिज होने के बाद भी नहीं मिल रहा रिकार्ड

पूरनपुर-पीलीभीत। 94वें गांव पिपरा मुजफ्ता में एक तरफा विरोध के बाद चकबंदी प्रक्रिया खारिज कर दी गई। लेकिन काफी समय बाद भी गांव वालों को खसरा, खतौनी नहीं दी जा रही है। चकबंदी विभाग ने लंबे समय बाद भी राजस्व विभाग को रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया हैं। इससे गांव वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य अर्चना वर्मा ने उपजिलाधिकारी झब्बर प्रसाद चौहान को पत्र लिखा हैं। उन्होंने गांव वालों की समस्या को जनहित में ध्यान देकर तत्काल समाधान कराने की मांग की हैं।

--------------------------

पुलिस ने नगदी सहित पकड़े तीन जुआरी

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने गश्त के दौरान तीन जुआरियों को नगदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तीनों के पास से 52 ताश के पत्ते व 2150 रूपये की नगदी वरामद की गई हैं। नगर पुलिस चौकी प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने जुआरियों को ठाकुर सूरज के मकान के पीछे से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में अकील पुत्र दुलारे कादरी, मोनू शर्मा पुत्र राजपाल शर्मा, गुलफाम पुत्र निजामुद्दीन निवासीगण साहूकारा शामिल हैं।

---------------------------

एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ बलवे का मुकदमा

पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने एसपी के आदेश पर बलवे का मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़ित ने एसपी बालेन्दू भूषण सिंह से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। पूरे मामले में पुलिस ने कप्तान के आदेश पर कठोर कार्रवाई की हैं।



नहर से पानी ले जाने के विवाद ने बलवे का रूप धारध कर लिया था और एक हरिजन परिवार को बंधक बनाकर बुरीतरह पीटा गया। मानवता उस समय शर्मशार हुई जब उस परिवार की महिला को पेड़ से बांधकर गुप्तांग में लाठी डंडे से चोटे पहुंचाई। पूरा प्रकरण एसपी बालेन्दू भूषण सिंह के संज्ञान में आया तो खाकी की क्लास लेने के बाद गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। पूरा मामला ददौल कॉलोनी नंबर 05 का है। जाटव बिरादरी से संबंध रखने वाला किसान अजय कुमार पुत्र मगरू खेत में पानी लगा रहा था। पड़ोसी काश्तकार ओमप्रकाश यादव व चन्दर यादव ने जबरन पानी अपने खेत में काट लिया। इसका विरोध कराना ही अजय कुमार को भारी पड़ गया और ओमप्रकाश यादव, चन्दर यादव, वेदप्रकाश यादव पुत्रगण अनुरूद्ध यादव ने ह्रदानंद, कैलाश, रामराज यादव, रविन्द्र यादव, जुगल बिहारी सहित करीब एक दर्जन लोगों ने अजय कुमार पर लाडी डंडो से हमला बोल दिया और बुरी तरह पीटा। महिलाओं के हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। स्थानीय पुलिस की मदद न मिलने पर पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक से मिला और न्याय की गुहार लगाई। उसके बाद करीब एक दर्जन लोगों पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया हैं।

------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...