सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

28.07.2018

गोकशी के दौरान पुलिस कार्रवाई में दो कसाई गिरफ्तार
पूरनपुर-पीलीभीत। पुलिस ने दो कसाईयों को रंगे हाथों गोवध करते गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान एक महिला व दो अन्य आरोपी पीछे के दरबाजे से भाग निकले। पुलिस ने पहचान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।



पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शेरपुरकलां के मोहल्ला कुरैशियान में कार्रवाई को अंजाम दिया। एक घर से बड़ी मात्रा में गोमांस वरामद किया गया है और मांस काटने के औजार भी कब्जे में लिए गए है। कुछ आरोपी भागने में सफल रहे जबकि दो को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उपनिरीक्षक रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना के आधार पर दरोगा रोहित कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मोहल्ला नूरीनगर निवासी महिला जाहिदा पत्नी स्व0 नन्हे के घर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान जाहिदा सोनू पुत्र अकील अहमद व तौसीक पुत्र जमील अहमद के साथ पीछे के गेट से भाग निकली। पुलिस ने जाहिदा के घर से करीब 70 किलो गोमांस के साथ जब्बीर पुत्र अजीज अहमद नूरीनगर व शब्वीर पुत्र सद्दीक निवासी मो0 कुरैशियान शेरपुरकलां को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक बाइक व मांस काटने के उपकरण भी कब्जे में लिए गए है। गोकसी के मामले में उक्त लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया हैं।

-------------------------------
ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात के प्रधान व रोजगारसेवक पर हो रही एफआईआर की तैयारी

प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की खुल रही पोल

पूरनपुर-पीलीभीत। विकास खण्ड पूरनपुर की सबसे बड़ी पंचायत पूरनपुर देहात में लगातार शिकायतों के बाद अधिकारियों की नींद टूट चुकी है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर सुलभ शौचालयों में धपलेबाजी करने का मामला उजागर हुआ है, इसको लेकर पूरनपुर देहात की महिला प्रधानपति व रोजगारसेवक को नोटिस जारी किये गये है।



ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात की महिला प्रधानपति के खिलाफ प्रधानमंत्री आवास योजना के नामपर बीस-बीस हजार रूपये लेने का गंभीर आरोप लगाकर शपथ पत्र प्रस्तुत किये गए थे। आवासों में अवैध वसूली का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ता गया और अंत में अधिकारियों की नींद टूट गई। ग्राम प्रधान अजरा रिजवान/ प्रधानपति रिजवान खां उर्फ बब्बू को कार्यालय विकास खण्ड से नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया था। लेकिन ग्राम प्रधान की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। समय समाप्त होने के साथ ही प्रधानपति के खिलाफ कार्रवाई होना तय मना जा रहा है। पूरनपुर देहात से करीब आधा दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभांर्थियों ने शपथ पत्र देकर बीस-बीस हजार रूपये लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। लंबे समय बाद अधिकारियों ने इस प्रकरण में एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके साथ रोजगार सेवक लतीफ अहमद के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। रोजगार सेवक पर शौचालय निर्माण में तीन-तीन हजार रूपये लेने का आरोप लगा हैं।

इंसेट-

डीएम के औचक निरीक्षक वाले दिन से शुरू हुई थी कार्रवाई

कार्यालय विकास खण्ड पूरनपुर में अचानक निरीक्षण को पहुंचे जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने पौन घंटा बीडीओ सतीश कुमार पाण्डेय से इस संबंध में चर्चा की थी। इस दौरान पंचायत सचिव मेहरवान सिंह राना को तलब किया गया था। लेकिन संगीन आरोपों के बदले संतोषजनक जवाब न मिलने से जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा ने खण्ड विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय को कार्रवाई के लिए निर्देशित कर दिया था। विगत 25 जुलाई को ही प्रधान रिजवान खां उर्फ बब्बू व रोजगार सेवक लतीफ अहमद से तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया था। शनिवार 28 जुलाई को तीन दिन का समय समाप्त हो जाने पर प्रधानपति रिजवान खां उर्फ बब्बू व रोजगारसेवक लतीफ अहमद के खिलाफ कार्रवाई की तलबार लटकी हुई हैं।

--------------------------

विद्युत विभाग आयोजित करेगा तीन कैंप

पूरनपुर-पीलीभीत। विद्युत विभाग तीन अलग अलग कैंप आयोजित करने जा रहा है। इन कैंपों में बिजली से जुड़ी समस्याओं के निदान के साथ साथ नए कनैक्शन व बिल वसूली की जायेंगी। पहला कैंप 29 जुलाई को बिजलीघर घुंघचिहाई में आयोजित होगा और दूसरा कैंप शेरपुरकलां में 30 जुलाई को आयोजित किया जायेंगा। सोमवार 30 जुलाई को भगवन्तापुर में विशेष शिविर आयोजित होगा, इसमें नए कनैक्शन, मीटर से जुड़ी समस्या व बिजली बिल संसोधन किये जायेंगे। उपरोक्त जानकारी उपखण्ड अधिकारी सुएव अंसारी ने दी हैं।

----------------------------

रंजिशन रास्ते में घेर कर पीटा, रिपोर्ट

पूरनपुर-पीलीभीत। ग्रामीण से रंजिश मान रहे दबंगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और लाठी डंडे से जमकर पिटाई लगा दी। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया हैं।



पुलिस चौकी घुंघचिहाई क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर निवासी रामऔतार पुत्र जीवन लाल से गांव कढैया कनपारा निवासी रमेश, बबलू पुत्रगण धर्म सिंह किसी बात को लेकर रंजिश मानते है। आरोप है कि उक्त लोग रामऔतार को हरियाण में भी पीट चुके है। इसी रंजिश में मोहब्बतपुर निवासी नन्हे पुत्र मुक्खा सिंह के साथ मिलकर दोनों सगे भाईयों रमेश व बबलू ने रामऔतार को रास्ते में रोक लिया और बुरी तरह पीटा। मामला थाने पहुंचे पर उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया हैं।

---------------------------

एल0एल0सी0 कमेटी के सदस्य बने संदीप

पूरनपुर-पीलीभीत। दिव्यांगो के लिए विशेष कमेटी का गठन जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया है। इस कमेटी को एल0एल0सी0 कमेटी नाम दिया गया है।



दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग अनुभाग एक उत्तर प्रदेश शासन अपर मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम ने सात सदस्य कमेटी का गठन किया है। टीम की अध्यक्षता स्वयं जिलाधिकारी अखिलेश मिश्रा करेंगे। कमेटी में पूरनपुर से संदीप खण्डेलवाल को स्थान प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अधिवक्ता सियाराम वर्मा, जगन्नाथ प्रसाद चक्रवर्ती को सदस्य नामित किया गया हैं।
------------------------------------------------
गुरुपूर्णिमा पर्व पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा
पूरनपुर-पीलीभीत। गुरुपूर्णिमा पर्व के उपलक्ष्य में गांव के सुप्रसिद्ध सन्त लालबाबा मन्दिर और तकियादीनारपुर के गुरु कृपा धाम मंदिर में विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
     पूरनपुर तहसील से करीब छः किलोमीटर दूर गांव अमरैयाकलां में सुप्रसिद्ध सन्त लालबाबा मन्दिर का प्राचीन स्थल है। इस मन्दिर पर जो भक्त सच्चे मन से सीताराम-राधेश्याम जाप करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।
        मन्दिर के पुजारी बाबा रामबहादुर दास ने गुरु की पूजा अर्चना कर बाहर से आये सन्तों को प्रसाद ग्रहण कराया। इसके अलावा मन्दिर पर क्षेत्र के दूरदराज से भक्तों ने मन्दिर पर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर घनश्याम, रामप्रसाद, राजू, मोहन, हरज्ञानसिंह, बबलू, रामेश्वर दयाल, प्रेमराज, सरोज यादव, ओमकार कुशवाहा, कंधई लाल, सुखलाल, नन्दलाल, प्यारेलाल, रामनरेश आदि मौजूद थे।
      इसके अलावा पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर बने तकियादीनारपुर के गुरु कृपा धाम मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मंदिर के महंत स्वामी भद्रदास महाराज ने पूजा अर्चना कर बाहर से आए भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया। 
    इधर पूरनपुर की भाजपा नगर कमेटी ने मंदिर के महंत स्वामी भद्रदास महाराज को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष महेश मिश्रा, आशीष शुक्ला, सुरेश आजाद, अनुराग मिश्रा, मनोज पासवान, मनोज गुप्ता, विमल सक्सेना, अमन, नितिन वर्मा, प्रदीप शुक्ला, रमेश मिश्रा आदि मौजूद थे।
-----------------------------------------------------------------
ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ का कहर बरकरार

पूरनपुर-पीलीभीत। हजारा से खजुरिया जाने वाले मार्ग पर जलभराव होने से आवागमन बाधित हो गया है, वही शारदा नदी से सटे किसानों के खेतों की फसलें सैलाब आने से जल मग्न हो गई है।

पहाड़ों पर हो रही झमाझम बारिश के चलते शारदा नदी का पानी खतरे के निशान से  ऊपर बह रहा है, जिसके कारण सिद्ध नगर, हजारा, शास्त्री नगर, गोविंदनगर  समेत दर्जनों गांव के सैकड़ों किसानों के खेतों में जलभराव हो गया है और  गन्ना धान की सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है।

इधर, हजारा से खजुरिया जाने वाला मार्ग पर 2 फीट से ऊपर पानी का तेज बहाव हो रहा है। इस मार्ग से निकलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। प्रशासन की लापरवाही के चलते बाढ़ से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे ग्रामीणों को जान-माल का खतरा बना हुआ है।
----------------------------------------------------------------------------------------

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़

अनियंत्रित कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, दुकानों में भगदड़  पूरनपुर-पीलीभीत।  एक अनियंत्रित कार ने हड़कम्प मचा दिया। अचानक रोड पर भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। हालांकि बाद में इस कार पर काबू किया गया। उससे पहले कई लोग हादसे का शिकार हो गए थे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया हैं। नगर के मोहल्ला कायस्थान में एक कार अचानक बेकाबू हो गई और बाइक चालक व पैदल जा रहे दिव्यांग को मारी टक्कर मार दी। कार इसके बाद भी नहीं रूकी और दो दुकानों का समान भी रौदते हुए आगे बढ़ती गई। कपड़ो में प्रेस लगा रहे व्यक्ति की मेज तोड़ दी और तीन लोगों को मामूली चोटे आयी हैं। कार को रोकने के बाद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया हैं। यह जांच का विषय है कि दुर्घटना कैसे हुई। घायलों में बुन्दन ठेली वाला है, दूसरा रामेश्वर है जो भगवतापुर का रहने वाला है और तीसरा व्यक्ति सूरज है। मधु नामक महिला की किराने की दुकान में समान क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में घायल हुए लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार दिया गया हैं। ---------------------------------------------- ...

19.09.2019

उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वर्षों से लटक रहा ताला, स्वच्छ भारत मिशन की उड़ाई जा रहीं धज्जियां लाखों की लागत से बनी विल्ंिडग बनी कचरा घर, सफाई व्यवस्था चैपट पूरनपुर-पीलीभीत। तहसील कलीनगर में उप स्वास्थय केन्द्र पर वर्षाे से ताला लटक रहा है, इससे ग्रामीण परेशान हो रहे है। स्वास्थ्य केन्द्र में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाएं एएनएम घर पर रहकर कर रही है। स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षो से साफ सफाई न होने के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र खंडहर में तब्दील हो गया है। प्रदेश सरकार ने लाखों रूपये के बजट से ग्रामीण क्षेत्रों में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कराये। ग्रामीणों को गांव में ही सही समय पर उपचार मिल सके, लेकिन संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह कचरा घर में तब्दील हो गए है। मामला तहसील कलीनगर का है जहां एएनएम व आशा की लापरवाही के चलते उप स्वास्थ्य केन्द्र में वर्षों से ताला पड़ा हुआ है। कहने को स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम को मरीजों की देख-रेख के लिए उप स्वास्थ्य केन्द्र में तैनाती दी है। सरकार प्रदेश स्तर पर इसके लिए प्रतिमाह करोड़ो रूपये खर्च करती है लेकिन इसके बाबजूद भी एएनएम उप स्वास्...

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार

सुन्दर झांकियों से सजाया गया माता दुर्गा का विशाल दरबार नगर के मोहल्ला कायस्थान में नौ दिन चलेगा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम की भव्यता को देखने उमड़ रहे सैकड़ो श्रद्धालु पूरनपुर-पीलीभीत। गत वर्ष की तरह इस बार भी मां भगवती का चतुर्थ विशाल दरबार का आयोजन किया गया है, आयोजन मां भगवती दुर्गा मण्डल की ओर से किया जा रहा हैं। धार्मिक कमेटी के नगर अध्यक्ष कमल किशोर के नेतृत्व में विशाल आयोजन किया जा रहा है, मोहल्ला कायस्थान में कल्पना नर्सिंग होम के सामने जन सहयोग से मां भगवती दुर्गा मण्डल पूरनपुर की ओर से माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया है। इसमें झरने से होते हुए ऊंचे-नीचे पहाड़ व पानी की गुफा दरबार को भव्यता दी गई है। मां भगवती के दरबार में सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच कर माता के दर्शन कर रहे है। दरबार में वक्ताओं ने सुन्दर झाकियों व भजनों से भक्तों का मनमोह लिया। दरबार में प्रातः 08 बजे व शाम 08 बजे आरती का समय रखा गया है। वहीं रात्रि 09 बजे से झाकियों एवं भजन कीर्तन का आयोजन हो रहा है, रात्रि के 12 बजे तक निरंतर माता की भेंटे सुनने वालों की भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक आयोजन 29 सितम्बर स...